बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर वैसे तो बिना मेकअप भी बहुत खूबसूरत लगती है लेकिन कोई एक ऐसी बीवी थी जो अपने पति के जागने से पहले ही मेकअप लगा देती थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हाल ही में अपनी पॉडकास्ट पर सोनाक्षी सिन्हा और कस्तूरी महंता को होस्ट किया. यहां सभी ने प्यार और रिश्तों के कई पहलुओं पर चर्चा की. बातचीत के दौरान सोहा ने अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर का एक किस्सा याद किया.
उन्होंने बताया कि मां शर्मिला, अपने पति मंसूर अली के सुबह नींद से जागने से पहले मेकअप लगाया करती थीं.
अपनी मां की कहानी शेयर करते हुए एक्ट्रेस बोलीं, ‘मेरी मां ने मुझे एक बार बताया था कि जब उनकी शादी हुई थी, तो वे पापा के जागने से पहले उठ जाती थीं. थोड सा रूज (लाली) लगा लेती थीं और फिर वापस सो जाती थीं, क्योंकि वे शर्मिला टैगोर थीं और उन्हें जागकर शर्मिला टैगोर को ही देखना चाहिए. यह कुछ समय तक चला.’
शर्मिला की उम्र 24 साल थी, जब उन्होंने पटौदी के नामी नवाब और उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से शादी की. दोनों की शादी 1968 मे.हुई और उनके तीन बच्चे हैं- सबा अली खान, सैफ अली खान और सोहा अली खान. जहां सोहा और सैफ ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग को चुना, वहीं सबा इंडस्ट्री से दूर रही है।