Cli

अब कभी रिलीज़ नहीं होगी सलमान की ‘मातृभूमि’?

Uncategorized

नमस्कार, मैं हूं कनिष्का। द सिनेमा शो के आज के एपिसोड में हम बताएंगे कि सलमान खान की मातृभूमि के बारे में कौन सा चौंकाने वाला अपडेट आया है। रजनीकांत की जेलर 2 का क्लैश किन फिल्मों से होगा इस पर चर्चा करेंगे और साथ ही अल्फा के लिए आ रहे पब्लिक रिएशंस भी शेयर करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला। ग्लोबल फैशन लेजेंड जॉर्जो अरमानी की बायोपिक बनने जा रही है। डेडलाइन के मुताबिक इसे बिल अगस्त डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले मार्टिन स्कॉर्स ने साल 2015 में अरमानी पर एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। मगर फुल फ्लेजेड फीचर फिल्म पहली बार बनने जा रही है। ऑस्कर अवॉयडी एक्टर केविन स्पेसी पर साल 2017 में दर्जन भर सेक्सुअल असॉल्ट केसेस हुए। कुछ में वह बरी हुए तो कुछ में मोटा हरजाना भरा। हॉलीवुड ने उनका बॉयकॉट कर दिया। मगर अब वो द अवेकिंग और पीटर 58 जैसी इंडी फिल्मों से कमबैक कर रहे हैं। क्लब रैंडम पॉडकास्ट पर उन्होंने इन केसेस के बारे में बात की। कहा कुछ मामलों में मेरी थोड़ी गलती थी। मैंने लाइन क्रॉस की थी। मगर वह ऐसी गलतियां नहीं थी जिनके लिए करियर बर्बाद हो। रजनीकांत स्टाइलर जेलर 2 की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है। 2 जुलाई को सन पिक्चर्स ने यह अनाउंसमेंट प्रोमो के साथ इसकी घोषणा की।

यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लगेगी। 20 अक्टूबर को दशहरा है। मेकर्स ने फेस्टिव सीजन देखते हुए यह दिन चुना है। मगर इसे तीन तरफ़ा क्लैश का सामना करना पड़ सकता है। 16 अक्टूबर को धनुष और ममूटी की फिल्म ओम रिलीज़ हो रही है। चिरंजीवी की विश्वम भरा भी इसी दिन आएगी और प्रभास की फौजी के मेकर्स भी अपनी फिल्म दशहरे के आसपास लाने के बारे में सोच रहे हैं। ओम और विश्वम भरा से तो इसका क्लैश तय है। मगर यदि फौजी भी इसी विंडो में आई तो जेलर 2 को तगड़ी टक्कर मिलेगी। आमिर खान और आशुतोष गुवारकर की अपकमिंग स्पोर्ट्स फिल्म के टाइटल के बारे में अपडेट है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसका नाम ललकार है। यह लेजेंड्री इंडियन क्रिकेटर लाला अमरनाथ और हिंद पाक बंटवारे के बाद हुई पहली टेस्ट सीरीज पर बेस्ड फिल्म है। मई में वैरायटी इंडिया ने रिपोर्ट किया था कि आमिर अक्टूबर में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर इस फिल्म में उस पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल करेंगे जो बंटवारे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में ही थे। अभी मेकर्स ने यह फिल्म ऑफिशियली अनाउंस नहीं की है। प्रियदर्शन ने हेराफेरी 3 से एग्जिट ले लिया है। मगर यह फिल्म जिसे वह बड़ी शिद्दत से बनाना चाहते थे, उसे आखिर उन्होंने छोड़ क्यों दिया? इसकी असली वजह अब सामने आई है। मिड डे से चर्चा में प्रियदर्शन ने बताया कि फिरोज़ ए नाडियाडवाला ने कई बार उनका अपमान किया। बकॉल प्रियदर्शन फिरज़ ने अक्षय से कहा हेराफेरी 3 के राइट्स अब आपके हैं। आप यह फिल्म बनाएं मगर प्रियदर्शन के साथ नहीं। यही एकमात्र गुजारिश है मेरी आपसे। फिरोज ने कई बार मेरी इंसल्ट की यह भी कहा कि साल 2000 में आई हेराफेरी गरीबों की दुखियारी फिल्म थी और उन्हें इसमें बहुत कांटछांट करनी पड़ी थी। अक्षय के साथ हेराफेरी 3 करने के लिए मैं इसलिए राजी हुआ था क्योंकि मैं इसे देश की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ बनाना चाहता था। अगर मैं इसे डायरेक्ट करता तो इसे धुरंधर से भी बड़ी बना देता। मेरे हिसाब से हेराफेरी 3 का जन्म हुआ। हेराफेरी 3 बीमार पड़ी और हेराफेरी 3 की मौत हो जाएगी।

वाई आरएफ स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म अल्फा आज 3 जुलाई को रिलीज हुई। वॉर 2 के बाद इस फिल्म से दर्शकों को खास उम्मीदें नहीं थी और पब्लिक रिएक्शंस भी कुछ ऐसे ही आ रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा अल्फा बहुत ही बुरी तरह लिखी गई फिल्म है। इसका एकमात्र हासिल है रतिक मगर उनकी प्रेजेंस भी इस फिल्म को बचा नहीं पाएगी टोटल वेस्ट। एक यूजर ने रेडिट पर लिखा पूरी फिल्म को ना तो बुरा कह सकते हैं ना ही ग्रेट। इसमें कुछ हाई पॉइंट्स हैं मगर वो बहुत कम है। बॉबी को पूरी तरह से वेस्ट किया है फिल्म में आलिया और शरबवरी गुड अटेम्प्ट। सलमान खान स्टारर एसबीसी 63 के हाइप के बीच भी फैंस उनकी मातृभूमि के अपडेट के इंतजार में हैं और जो ताजा खबर आ रही है वो निराशाजनक है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक मातृभूमि सेंसर बोर्ड के पास अटकी हुई है। बोर्ड ने इसका क्लीयरेंस सर्टिफिकेट रोक रखा है। जबकि मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के हस्तक्षेप के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान से बदलकर मातृभूमि कर दिया था। फिल्म में भी चीन से जुड़े सारे रेफरेंस हटा दिए थे। इन बदलावों के कारण कुछ हिस्सों को रिशूट करना पड़ा था। इन तमाम तब्दीलियों के बावजूद सेंसर बोर्ड ने फिल्म का क्लीयरेंस सर्टिफिकेट होल्ड कर रखा है। जब तक गवर्नमेंट की तरफ से उन्हें नया नोटिस नहीं दिया जाता सीबीएफसी फिल्म को पास नहीं करेगा। पब्लिक को उम्मीद थी कि मातृभूमि 15 अगस्त के आसपास आ सकती है। मगर अब यह उम्मीद भी खत्म होती नजर आ रही है। इस नए डेवलपमेंट ने मातृभूमि के रिलीज़ पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। लव एंड वॉर में विक्की कौशल दो बिल्कुल अलग अवतारों में नजर आएंगे। उनका एक गेटबलीन और दूसरा मस्कुलर व बलकी होगा। इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा शूटिंग की शुरुआत में उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाया और फिर सेकंड हाफ के लिए 15 किलो वेट कम किया। एयरफोर्स ऑफिसर वाला उनका लुक लीन रहेगा। हम याद दिला दें कि अब विक्की महावतार का शूट करेंगे और इसके लिए उन्हें एक बार फिर वेट गेन करते हुए तगड़ा फिजिक बनाना है। 21 जनवरी 2027 को लव एंड वॉर के रिलीज़ के बाद विक्की महावतार के काम में जुट जाएंगे। प्रभास की फौजी के सेट से कुछ तस्वीरें और कुछ वीडियो सामने आए हैं। यह फिल्म के टर्शरी एक्टर्स ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। लोकेशन है हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी और तस्वीरों में जापानी आर्मी कैंप का सेट नजर आ रहा है। एक एक्टर जापानीज सोल्जर की यूनिफार्म में खड़ा है

और बैकग्राउंड में आर्मी ऑफिसर्स के टेंट्स नजर आ रहे हैं। एक और सेल्फी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर्स ने ब्रिटिश ऑफिसर और इंडियन सोल्जर्स जैसी यूनिफार्म पहनी है। फौजी से प्रभास की कोई तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है। वेब सीरीज मिर्जापुर में गुड्डू पंडित सबसे बेरहम किरदार था। मगर मिपुर द मूवी में यह कैरेक्टर पहले से भी ज्यादा वायलेंट अवतार में नजर आएगा। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा फिल्म में उतने बड़े इमोशनल बिल्ड अप का स्कोप नहीं होता। इसलिए शुरू से ही गुड्डू पंडित रिवेंज मोड में रहेगा। बदला लेना ही उसका जीवन का लक्ष्य है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल सहित पूरी ओजी कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। यह 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। श्रद्धा कपूर की ईठा पर मंडराते संकट के बादल छट गए हैं। दरअसल यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावनी डांसर वीठाबाई नारायण गांवकर की बायोपिक है और बीते दिनों वीठाबाई के परिजन और नेशनल कांग्रेस पार्टी ने फिल्म के नाम पर आपत्ति ली थी। उनका कहना था कि इसका टाइटल भी वीठा बाई के नाम पर ही होना चाहिए।

मगर अब परिवार ने मेकर्स को हरी झंडी दे दी है। मीठाबाई की बेटी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से चर्चा में बताया कि गांव देहात में लोग उन्हें वीठा की जगह ईठा भी कहते हैं। इसलिए अब परिवार को कोई आपत्ति नहीं है। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर दिलेर नाम की फिल्म बनी है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मैडक फिल्म्स इसे दिवाली वीकेंड पर रिलीज करने का प्लान बना रही है। इसमें इब्राहिम के ऑोजिट श्रीलीला ने काम किया है। कुणाल देशमुख इसके डायरेक्टर हैं। अब बारी है आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। आप वेब सीरीज डार्क देखिए। टाइम ट्रैवल कैटेगरी की ऑल टाइम ग्रेड सीरीज है। आप इसके ज्यादातर ट्विस्ट प्रेडिक्ट नहीं कर पाएंगे। कहानी बच्चों के गायब होने और चार इंटरकनेक्टेड परिवारों के बारे में है और क्लाइमेक्स शॉकिंग है। तीन सीजन की सीरीज Netflix पर उपलब्ध है। देखकर कमेंट बॉक्स में बताइएगा कि आपको कैसी लगी। आज का शो लिखा था हमारी साथी अंकिता ने। सिनेमा से जुड़े ऐसे ही अपडेट्स के लिए देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *