बड़ी खबर आपको हम बता रहे हैं कि पुलिस आरोपी सिया और चेतन चौधरी को वटगांव मावल कोर्ट में पेश करेगी और सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द ही सिया का पॉलीग्राफ टेस्ट भी करवाएगी। कस्टडी के दौरान आरोपी सिया ने पुलिस को पॉलीग्राफ टेस्ट करने के लिए सहमति दे दी है। गुरुवार को पुलिस सिया को पुणे स्थित उसके घर पर लेकर पहुंची।
पुलिस को वह कपड़े ज्त करने थे जो वारदात के दिन सिया ने पहने हुए थे। इस दौरान पुलिस सिया के घर पर करीब 1 घंटे तक रही और अब तक जुटाए गए सबूतों, पूछताछ और जांच की प्रगति के आधार पर अपनी अगली रणनीतितय करेगी। कि वो अपना बयान बदल रहे हैं और क्या पॉलीग्राफिक ट्विस्ट करने की जरूरत है हमें? देखिए अभी इन्वेस्टिगेशन चल रहा है।
हम एक्यूज़ के पास हमारा जो भी स्टैंडर्ड प्रोसीजर है उस हिसाब से हम जो उनके पास इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं। और जो भी चीजें जैसे-जैसे सामने आती है उस हिसाब से हम हर एंगल से तपस कर रहे हैं।केतन अग्रवाल के कत्ल की आरोपी मंगेतर सिया गोयल पुलिस हिरासत में पहली बार अपने घर पहुंची।
यह पुणे के कोडवा इलाके का लीला कुंज है जो सिया का घर है। लीला कुंज में पली बड़ी 20 साल की सिया ने 26 साल के अपने मंगेतर केतन की हत्या की लीला कैसे रची? इसे करीब 1 घंटे तक पुलिस ने जांचा परखा। इस दौरान पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की। वारदात के दिन वाले सिया के कपड़े जब्त किए गए। 3 जुलाई को सिया की पुलिस हिरासत खत्म हो रही है। ऐसे में जांच के लिहाज से यह दिन बेहद अहम है। जो यह मामला सामने आ रहा है केतन अग्रवाल हत्या के मामले में अब सिया को पुणे ग्रामीण पुलिस उसके घर लेकर पहुंची थी। कुछ देर पहले करीबन 1 घंटे तक उसके घर वहां पर पुलिस थी। [संगीत] घर के अंदर पूछताछ और सबूतों की तलाश के बाद पुणे पुलिस सिया के साथ लुल्लाग नगर की पहाड़ी पर पहुंची। अब तक की जांच के मुताबिक इसी पहाड़ी से सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को धक्का देने की प्रैक्टिस की थी।
तफ्तीश के मुताबिक लुल्लाग की पहाड़ी पर प्रैक्टिस के बाद सिया और चेतन ने लोहगढ़ किले पर जाकर भी केतन की हत्या की रिहर्सल की। फिर 17 जून को पुणे के इसी कैफे में सिया और चेतन मिली। जहां अगले दिन यानी 18 जून को केतन [संगीत] की हत्या की साजिश पर बात की गई। प्लान के मुताबिक इसी स्कूटीसे चेतन चौधरी करीब 90 कि.मी. का सफर कर लो किले पर पहुंचा ताकि टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवीकैमरों में रिकॉर्ड होने से बच सके।
18 जून को लोहगढ़ किले पर केतन के साथ सिया पहुंची। जहां उसने पहले चेतन को करीब आने का इशारा किया। फिर प्लान के हिसाब से सिया ने बैठने का इशारा किया और चंद सेकंड में चेतन ने केतन को किले से धक्का दे दिया।
जहां गहरी खाई में गिरकर उसकी मौत हो गई। अब सवाल यह है कि साजिश को सिर्फ सिया और चेतन ने ही अंजाम दिया या फिर इन दोनों के अलावा कोई और भी केतन हत्याकांड में शामिल है। पुलिस को किसी तीसरे के भी साजिश [संगीत] में शामिल होने की आशंका है। ऐसे में इस एंगल से भी पुलिस सिया और चेतन से पूछताछ कर रही है।
अब तक की पूछताछ में पुलिस ने सिया के भाई साहिल गोयल, पिता प्रवीण गोयल और मां पूजा गोयल के बयान दर्ज किए हैं। सिया और केतन की शादी तय कराने वाले मित्तल दंपति से भी पूछताछ हो चुकी है। पुलिस ने उस कैब ड्राइवर से भी सवाल जवाब किए हैं जिसने सिया और केतन को प्री वेडिंग शूट पर जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट छोड़ा था।