एक्टर राजकुमार अपनी एक्टिंग के लिए जितने मशहूर थे उतने ही अपने स्वभाव के लिए भी थे।उनके घमंड और बेबाकी का एक ऐसा ही किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे है जिसे जानकर आप भी सोचोगे की कोई ऐसा कैसे कर सकता है किसी के साथ।
हिंदी सिनेमा के कड़क एक्टर राजकुमार अपनी दमदार आवाज और रॉयल अंदाज के लिए जितने मशहूर थे. वे अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए भी चर्चित थे. राजकुमार के जीवन का एक किस्सा बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा से जुड़ा हुआ है. फिल्म ‘’ की शूटिंग के दौरान गोविंदा एक बहुत ही खूबसूरत और चमकीली शर्ट पहनकर सेट पर आए थे.
राजकुमार को वह शर्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने गोविंदा से उसकी तारीफ कर दी. गोविंदा अपने सीनियर एक्टर की पसंद देखकर बेहद खुश हुए. उन्होंने वह शर्ट तुरंत राजकुमार को गिफ्ट कर दी. गोविंदा को लगा कि राजकुमार इसे किसी खास मौके पर पहनेंगे, लेकिन कुछ दिनों बाद जब उन्होंने राजकुमार को उसी शर्ट के कपड़े का टुकड़ा जेब से निकालकर अपनी नाक साफ करते देखा, तो वे हैरान रह गए. राजकुमार ने उस महंगी शर्ट को काटकर अपना पॉकेट रूमाल बना लिया था.
बात करें राजकुमार के फिल्मी करियर की तो राजकुमार का फिल्मी दुनिया में आने का सफर भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. राजकुमार का असली नाम कुलभूषण पंडित था.
फिल्मों में कदम रखने से पहले वे मुंबई के माहिम पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी करते थे. उनकी कड़क आवाज और बेबाक अंदाज पुलिस महकमे में भी मशहूर था. एक बार फिल्म निर्माता बलदेव दुबे किसी मामले के सिलसिले में पुलिस स्टेशन आए थे. वे राजकुमार की कड़क बातचीत, शानदार पर्सनैलिटी और गजब के कॉन्फिडेंस से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें फिल्म ‘शाही बाजार’ का ऑफर दे डाला. राजकुमार के मन में भी कहीं न कहीं एक्टिंग की चाहत थी, इसलिए उन्होंने बिना देर किए तुरंत पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और मायानगरी की तरफ चल पड़े.