क्या बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा की मैरिड लाइफ उतनी परफेक्ट नहीं है जितनी हमेशा दिखाई दी है? क्या उनकी पत्नी सुनीता ओझा ने पहली बार नेशनल टेलीविजन पर ऐसे खुलासे कर दिए हैं जिन्होंने फैंस को भी हैरान कर दिया। आखिर क्यों सुनीता ने कहा कि अगर अफेयर हुए हैं तो अब वो कुछ नहीं कर सकती हैं और क्या सच में दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं?
आइए जानते हैं पूरी कहानी। वेलकम बैक टू फिल्मी बीट और मैं आपके साथ तमन्ना शर्मा। इन दिनों Netflix के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में सिर्फ कंटेस्टेंट्स के झगड़े ही नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा लोगों का अटेंशन अपनी तरफ खींचा है वो है गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा।
सुनीता शो में बिना किसी झिझक के अपनी मैरिड लाइफ, फैमिली और गोविंदा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात कर रही हैं। उनके कई स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। हाल ही के एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने सुनीता से सीधा सवाल पूछा। श्रेया ने जानना चाहा कि क्या उन्हें कभी ऐसा लगा है कि शादी में उनके साथ बेवफाई हुई है? और क्या आज भी उन्हें ऐसा लगता है कि गोविंदा उन्हें चीट कर रहे हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ भी है तो वह क्या कर सकती हैं? शुरू से ही ऐसा होता आया है।
हीरो है तो आप कुछ कह भी नहीं सकते। इस उम्र में अगर मैं इन बातों पर बार-बार सोचूंगी तो मेरी डायबिटीज बढ़ जाएगी। जैसा चल रहा है चलने दो। सुनीता का यह जवाब सामने आते ही सोशल मीडिया पर चीजें तेज हो गई। कई लोगों ने उनके लिए जो है एक तारीफ भरे मैसेजेस दिए तो कुछ ने सवाल उठाए कि आखिर इतने सालों तक जो है वो क्यों चुप रही और खुलकर क्यों नहीं बात करी? इसके बाद श्रेया उनसे एक और सवाल करती हैं और उनसे पूछा जाता है कि अगर आज भी ऐसा हो रहा है तो वो क्यों इस चीज को सहन कर रही है तो क्या उन्हें दुख नहीं होता? इस पर सुनीता ने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा अब मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह गोविंदा पर नजर रखती हैं? तो उन्होंने कहा कि क्या किसी को रोका जा सकता है? मैं 24 घंटे उन्हें सामने नहीं बैठा सकती।
अगर ऐसा करूंगी तो सामने वाला भी परेशान हो जाएगा। इसलिए मैं इन बातों पर अब सोचती नहीं। इसी बातचीत के दौरान सुनीता ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और इंटरेस्टिंग खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके और गोविंदा के दो अलग-अलग घर हैं। हालांकि उन्होंने इसकी वजह भी बताई। सुनीता के मुताबिक गोविंदा के घर पर अक्सर लोग आते जाते रहते हैं। जबकि उनकी जो सुनीता है उन्हें प्राइवेसी ज्यादा पसंद है। इसलिए दोनों ने अपनी-अपनी सुविधा के हिसाब से रहने का फैसला किया। जब श्रेया ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी दूसरे पार्टनर के साथ नई शुरुआत करने के बारे में सोचा? तो सुनीता ने साफ शब्दों में कहा कि अब मेरी वह उम्र नहीं है कि मैं ऐसी चीजें करूं। मैंने जिंदगी में बहुत कुछ देखा है। मुझे कहीं प्यार और कहीं किसी चीज की तलाश करने की जरूरत नहीं है और ना ही कोई इंटरेस्ट है।
अगर थोड़ा पीछे जाएं तो यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है। इससे पहले भी कई इंटरव्यूज में उन्होंने कहा था कि बचपन से उन्हें यही सिखाया गया है कि शादी में चाहे जैसी भी परिस्थितियां हो रिश्ता निभाना चाहिए। कुछ टाइम पहले गोविंदा और सुनीता के अलग होने और डिवोर्स के रमर्स भी सामने आए थे। हालांकि दोनों ने कभी इन चीजों को जो है सामने से एक्सेप्ट नहीं किया है। हमेशा खारिज किया है।
सुनीता ने यह जरूर कहा है कि पास्ट में गोविंदा के अफेयर्स को लेकर कुछ रमर्स सच निकले थे। लेकिन गोविंदा ने कभी पब्लिक रूप से इन सभी क्लेम्स पर पूरी तरीके से अपनी कन्फर्मेशन नहीं दी है। फिलहाल लॉकअप सीजन 2 में सुनीता हुजा के इन स्टेटमेंट्स ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। क्योंकि सुनीता हुजा डायरेक्टली तो नहीं लेकिन इनडायरेक्टली गोविंदा को निशाने पर लिए बैठी हैं। कभी ना कभी किसी ना किसी टॉपिक में गोविंदा का नाम ले ही आती हैं और कुछ ना कुछ ऐसा खुलासा कर देती हैं कि फैंस को यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या सच में गोविंदा और सुनीता के बीच में इतनी चीजें बिगड़ गई है कि सुनीता को स्क्रीन पर आकर अपने पति गोविंदा के लिए ऐसी बातें बोलनी पड़ रही है।
कुछ लोग उनकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोगों का मानना है कि ऐसी पर्सनल बातों को पब्लिक प्लेटफार्म पर नहीं बोलना चाहिए। अब इंटरेस्टिंग बात यह होगी कि क्या गोविंदा इन स्टेटमेंट्स पर अपनी छुप्पी तोड़ेंगी?