Cli

सनी देओल का जूता रातो रात क्यों हुआ वायरल, वजह होश उड़ा देगी।

Uncategorized

200 करोड़ के मालिक हैं सनी देओल फिर भी पहने फटे हुए जूते। एकता के ट्रेलर से वायरल हुआ वीडियो। फैंस के आ रहे तरह-तरह के रिएक्शन। मैं हमेशा पापा का बेटा रहूंगा। पिता की याद में इमोशनल हुए सनी। लोगों ने बांधे तारीफों पुल।

करोड़ों की संपत्ति, सुपरस्टार वाला स्टेटस, शानदार बंगले और लग्जरी गाड़ियां। लेकिन पैरों में फटे हुए जूते। जी हां, सनी देओल का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और वजह उनकी कोई फिल्म या डायलॉग नहीं बल्कि उनके जूते हैं। करोड़ों के मालिक सनी देओल जब अपनी नई फिल्म इक्का के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे तो कैमरे की नजर उनके जूतों पर पड़ गई।

बस फिर क्या था? सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। बता दें मुंबई में आयोजित इक्का के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल अपनी पूरी स्टार कास्ट के साथ पहुंचे हुए थे। लेकिन इसी दौरान पैपराजी के कैमरे ने एक ऐसी चीज कैद कर ली जिस पर शायद खुद सनी देओल का भी ध्यान नहीं गया था। उनके जूतों का हिल वाला हिस्सा घिसा और फटा हुआ नजर आया। कुछ ही मिनटों में यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बट गया। कुछ लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि आखिर करोड़ों के नेटवर्थ रखने वाला यह एक्टर फटे जूते क्यों पहन रहा है?

लेकिन दूसरी तरफ बड़ी संख्या में फैंस सनी के सपोर्ट में भी उतर आए। कई लोगों ने इसे सादगी की मिसाल बताया। उनका कहना था कि अगर जूते अभी भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं तो सिर्फ दिखावे के लिए उन्हें बदलने की जरूरत क्या है? कुछ फैंस ने तो यहां तक लिखा कि यही बात सनी देओल को बाकी सितारों से अलग बनाती है। वो ग्लैमर से ज्यादा अपनी कंफर्टेबल जिंदगी में विश्वास रखते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और दिलचस्प चर्चा शुरू हो गई। कुछ यूज़र्स का मानना है कि हो सकता है सनी ने अपने पिता धर्मेंद्र के जूते पहने हों। दरअसल सनी कई बार यह बता चुके हैं कि उन्हें अपने पिता से गहरा लगाव है। वह कई मौकों पर धर्मेंद्र के पुराने कपड़े भी पहनते रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर ऐसी किसी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लेकिन इस कयास ने लोगों का ध्यान जरूर खींच लिया है। वैसे इसी इवेंट के दौरान जब सनी से धर्मेंद्र की विरासत को लेकर सवाल पूछ लिया गया तो उनका जवाब भी लोगों का दिल छू गया। उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा मैं हमेशा पापा का बेटा हूं। इस एक लाइन ने पिता धर्मेंद्र के प्रति उनके सम्मान और इमोशनल कनेक्शन को साफ जाहिर कर दिया। जूतों के साथ-साथ उनकी नेटवर्थ भी चर्चा में आ गई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ 130 से ₹200 करोड़ के बीच बताई जा रही है। वह हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपए की फीस लेते हैं और उनके पास कई महंगी प्रॉपर्टीज भी हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल अब फिल्म एकता में दमदार वकील के किरदार में नजर आएंगे। दामिनी के बाद एक बार फिर कोर्ट रूम ड्रामा में उनकी वापसी हो रही है। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 10 जुलाई को Netflix पर रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *