और हम इनसे पैसे की बात कर रहे हैं तो इसने मेरा पैकअप कर दिया। बोला कि तुम लोग होटल में नहीं दिखना चाहिए। तुम्हारा पैकअप है। फिल्म लापता लेडीज में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर सत्येंद्र सोनी इस टाइम एक बड़ी कंट्रोवर्सी में सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में एक्टर दावा कर रहे हैं कि फिल्म का काम पूरा होने के बावजूद उन्हें पैसे नहीं दिए गए। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर पर धमकी देने, मारपीट करने और मोबाइल छीनने तक की कोशिश जैसे सीरियस एलगेशन लगाए। आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक्टर को रोते हुए मदद की गुहार लगानी पड़ी? दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सत्येंद्र सोनी काफी परेशान और इमोशनल नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ उनके दो साथी भी दिखाई दिए जो कठित तौर पर उसी प्रोजेक्ट का हिस्सा थे। रोते हुए सत्येंद्र ने बताया कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे जिसका नाम था पेट पालकी।
एक्टर के मुताबिक शुरुआत में उन्हें ₹00 साइनिंग अमाउंट दिया गया था और वादा किया गया था कि बाकी पेमेंट शूटिंग शुरू होने के बाद दिया जाएगा। लेकिन सत्येंद्र का क्लेम है कि जब 8 दिन की शूटिंग पूरी हो गई और उन्होंने अपनी बाकी पेमेंट मांगी तो हालात अचानक बदल गए। वीडियो में सत्येंद्र कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पैसे मांगने पर उन्हें होटल छोड़ने के लिए कहा गया। इतना ही नहीं उनका सामान भी [संगीत] बाहर फेंक दिया गया और कठित तौर पर धमकियां भी दी गई। एक्टर का एलगेशन है कि फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने ना सिर्फ उन्हें डराया, धमकाया बल्कि बीच सड़क पर उनके साथ बदसलूकी भी की। सत्येंद्र ने यह भी क्लेम किया कि उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की गई ताकि वह किसी से कांटेक्ट ना कर सके। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने एक्टर के सपोर्ट में आवाज उठानी शुरू कर दी।
सोशल मीडिया यूज़र्स ने अपने रिएक्शंस देने जो है शुरू कर दिए। इसी बीच मामले में बड़ा अपडेट तब आया जब सत्येंद्र सोनी ने खुद एक और वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित है और पुलिस की मदद से मुंबई वापस पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में पुलिस ने लीड रोल निभाया और एक्टर को जरूरत सहायता कराई। हालांकि डायरेक्टर की तरफ से इन सभी एलगेशंस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। अगर सत्येंद्र सोनी की बात करें तो मध्य प्रदेश के छोटे से गांव के रहने वाले हैं। बहुत ही सिंपल परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। कई स्ट्रगल और मुश्किलों का सामना करने के बाद वो एक्टिंग की दुनिया में पहचान उनको मिल पाई है। फिल्म लापता लेडीज में उन्होंने किरदार निभाया था छोटू का जिसको फैंस ने काफी पसंद किया था। लेकिन अब उनका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। व्हाट्स योर टेक ऑन दिस? प्लीज डू कम ऑन।