Cli

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का तलाक , क्या है वजह? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई।

Uncategorized

लॉकअप 2 का पहला एपिसोड आ गया है। Netflix के इस रियलिटी शो को रितेश देशमुख और फरा खान होस्ट कर रहे हैं। वहीं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने इसमें हिस्सा लिया है। पहले ही एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने और गौरव ने तलाक लेने का फैसला किया है।

यह सुनकर फरा खान भी हैरान रह गई। आइए बताते हैं कि आकांक्षा ने क्या कहा। आकांक्षा ने कहा गौरव खन्ना और मेरा तलाक हो रहा है। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। यह बात अभी तक लोगों को नहीं पता है। यह हम दोनों का फैसला है।

हम पिछले एक साल से इस पर बात कर रहे हैं। मेरे और गौरव के बीच चीजें खराब नहीं है। हम दोनों अभी भी एक दूसरे से बात करते हैं। लेकिन हमें लगता है कि हम दोनों पार्टनर के तौर पर एक दूसरे के लिए सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम दोनों की लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहिए। आकांक्षा बोली यह सब बिग बॉस 19 के समय से ही चल रहा है।

गौरव के माता-पिता और मेरे माता-पिता ने कहा कि कुछ दिन अलग रहकर देख लो। ऐसा होता है ना कि जब अलग होते हैं तब एक दूसरे का महत्व समझ में आता है। सबको यही लग रहा था कि हमारी बातचीत हो रही है। हम सोशल मीडिया पर साथ दिख रहे हैं। एक दूसरे को इवेंट्स में सपोर्ट कर रहे हैं तो साथ आ जाएंगे। लेकिन हमें वह कपल वाला फील नहीं आ रहा है। गौरव और आकांक्षा की शादी को 9 साल हो गए हैं। याद दिला दें बिग बॉस 19 में गौरव ने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी आकांक्षा मां नहीं बनना चाहती है।

उन्होंने मृदुल से कहा था मैं पिता बनना चाहता हूं लेकिन मेरी पत्नी आकांक्षा इसके लिए तैयार नहीं है। उनकी सोच भी बिल्कुल सही है। अब अगर मैं पूरा दिन काम पर रहूंगा और उन्हें भी काम मिलेगा तो बच्चे की देखभाल कौन करेगा? हम नहीं चाहते हैं कि कोई और हमारे बच्चे की देखभाल करे। जब मैंने अपनी इच्छा जताई तो उन्होंने मुझे समझाया और मैं उनकी बात समझ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *