1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने वाले सलमान खान अब अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। इस बात की जानकारी सामने आ रही है। बांद्रा का यह चिंबई गांव इलाका है जहां पर सलमान खान ने इस प्रॉपर्टी को 2011 में खरीदा था। उनकी मां के नाम पर यह प्रॉपर्टी है और अब 16 जून को जाकर जो मैनेजमेंट अथॉरिटी है महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन की उन्होंने परमिशन दे दी और यहां पर सलमान खान जल्द अपना छह मंजिला इमारत वाला घर बनवा सकते हैं।
यह उनके घर से महज तकरीबन जो है कुछ ही मीटर की दूरी पर है और यह जो इमारत है वो यहां पर बनती हुई दिखाई देगी। अब 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने की थी जिसके बाद उनको वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है और ऐसे में सुरक्षा के तहत उनसे अपील की गई कि वो अपने घर को लेकर भी एक सिक्योरिटी बढ़ाएं और अब बताया जा रहा है कि सलमान खान यहां पर जल्द से जल्द छह मंजिला इमारत अपना घर बनवा सकते हैं और वो जल्द से जल्द यहां शिफ्ट हो सकते हैं।
गैलेक्सी अपार्टमेंट से महज कुछ मीटर की दूरी पर यह जगह है जहां पर डेवलपमेंट का काम जो है वह शुरू हो गया है और इस इमारत के निर्माण के बाद खान परिवार पूरा यहां पर शिफ्ट हो सकता है।
1974 से सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ था। लगातार उनको धमकियां मिल रही थी। उनके घर पर भी हुई जिसके बाद अब सलमान खान कई सालों बाद यहां बैंड्रा के इस पास के इलाके में अपना नया घर छह मंजिला इमारत जो कि सी फेसिंग इलाका है वहां बनाकर अब यहां शिफ्ट होने की उनकी बात सामने आ रही है।
हालांकि इमारत को बनने में भी तकरीबन डेढ़ से 2 साल का वक्त लग सकता है। उसके बाद आपके जो दबंग खान है वो इस यहां इस इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर शिफ्ट होते हुए दिखाई दे सकते हैं।