वीडियो में नजर आ रहा यह एयरक्राफ्ट चीन की राजधानी बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत सिटिक टावर से टकरा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस विमान की टक्कर हुई है वो एक छोटा प्लेन है। बीजिंग की 109 मंजिला ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन क्रैश हो गया। घटना स्थल से आए वीडियो में इमारत से मलबा गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में 1700 फीट ऊंची इमारत से छोटे विमान के टुकड़े गिरते हुए
भी दिखाई दे रहे हैं। इमारत के ग्राउंड फ्लोर से धुआं उठ रहा था जहां विमान का मलबा बिखरा पड़ा था। विमान की टक्कर से बिल्डिंग की दो खिड़कियां टूट गई जिससे एयरक्राफ्ट पूरी तरह से टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट अकेले उड़ान भर रहा था और उसने सिर्फ आधे घंटे पहले ही शिफोसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। प्लेन शाम 5:40 पर लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट लौटने की तैयारी कर रहा था।
लेकिन वो अपने तय रास्ते से भटक गया। फ्लाइट मॉनिटरिंग सिस्टम ने प्लेन को तब तक ट्रैक किया जब तक कि बीजिंग की ईस्ट फिफ्थ रिंग रोड के इलाके में उसका सिग्नल नहीं चला गया। इसके बाद प्लेन का संपर्क टूट गया और उससे दोबारा संपर्क नहीं हो सका। बीजिंग की रेस्क्यू एजेंसियां घटना स्थल पहुंच गई हैं। सीएनएन के एक पत्रकार ने देखा कि ऊंची इमारत से निकाले गए लोग एंट्री गेट के पास सड़कों पर जमा हो गए थे। वहां फायर ट्रक, पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस भी मौजूद थी। सीएनएन ने इस घटना के बारे में जानकारी पाने के लिए अधिकारियों और विमान के मालिक के नंबर पर संपर्क किया है। ऑनलाइन तस्वीरों में दिख रहे विमान के रजिस्ट्रेशन कोड से पता चलता है कि यह चीन में बना एक हल्का स्पोर्ट एयरक्राफ्ट है।
यह विमान स्थानीय जनरल एिएशन कंपनी का है। फाइट ट्रेडर 24 से मिले और ऑनलाइन पोस्ट किए गए अनवेरिफाइड फ्लाइट डाटा से पता चलता है कि विमान का उड़ान का रास्ता काफी हद तक अपने तय रास्ते से भटक गया था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया है कि इमारत से जहाज के टकराते ही अफरातफरी मच गई। इमारत में मौजूद लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में लोग घटना स्थल के आसपास जमा हो गए। वहां पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस की कतारें लगी हुई हैं। इमारत के अंदर राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। आशंका है कि कई लोग अब भी ऊंची मंजिलों पर फंसे हो सकते हैं। बता दें कि चीन ने बीजिंग की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। 1 मई से बीजिंग को ड्रोन मुक्त शहर बना दिया गया है। बीजिंग के बड़े इलाके में रहने वाले लोगों को सरकार की मंजूरी के बिना ड्रोन खरीदने, किराए पर लेने या उड़ाने की इजाजत नहीं है।
फिलहाल इस हादसे में अभी तक कितने लोग हताहत हुए हैं? विमान में कुल कितने लोग सवार थे और इस टक्कर की वजह से बिल्डिंग के अंदर मौजूद कितने लोग जख्मी हुए हैं? इसकी कोई सटीक और आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। चीनी प्रशासन, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और राहत बचाव दल मौके पर तैनात हैं। वे मलबे को हटाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। लेकिन इस भयंकर मंजर के वीडियो ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। फिलहाल इस खबर में इतना ही। खबर लिखी है हमारी साथी रक्षा ने। मामले में जो भी अपडेट आएगी वो हम आप तक पहुंचाते रहेंगे। देखते रहिए द लन टॉप। शुक्रिया।