Cli

मयंक लोहार को मारने के बाद आरोपी ने सबसे पहले जो किया जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Uncategorized

मैं बस मेरे भाई के जस्टिस के लिए बोलना चाहूंगा कि वो तो पकड़ा गया है या फिर उसको दो या फिर करो। मेरे भाई के को या तो दो या फिर पुलिस में मार दो। जो मेरे भाई के साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। यह शब्द है 22 साल के महयंक लोहार के बड़े भाई मेहुल लोहार के।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक भावुक वीडियो में मेहुल अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा, आज मैं घर पहुंचा हूं। घर की हालत बहुत खराब है। पूरा परिवार टूट चुका है। मुझे सिर्फ अपने भाई के लिए इंसाफ चाहिए। अब जब पकड़ा जा चुका है तो उसे या तो फांसी दी जाए या पुलिस में मार दिया जाए। मेरे भाई के साथ जो हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। अपने भाई को इस हालत में देखना बहुत मुश्किल रहा है। सिर्फ भाई ही नहीं मयंक के पिता ने भी आरोपी के लिए की मांग की।

उनका कहना है अगर ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा नहीं मिली तो भविष्य में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। मयंक की बहन मेघा लोहार ने रेलवे प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा आज यह मेरे भाई के साथ हुआ है। कल किसी और के बेटे के साथ हो सकता है। आखिर कोई आम आदमी लोकल ट्रेन में चाकू लेकर कैसे घूम सकता है? अगर उस वक्त कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाई होती तो शायद मेरा भाई आज जिंदा होता।

अब सवाल है कि आखिर उस रात लोकल ट्रेन में ऐसा क्या हुआ था जिसने कुछ ही मिनटों में एक युवक की जान ले ली और आखिर कौन है वो शख्स जिसने मामूली बहस को में तब्दील कर दिया?

उसके परिवार वालों का क्या कुछ कहना है? पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम है रोशन रमेश सुवर्णा। उसकी उम्र 30 साल है। वह मुंबई के मीरा रोड ईस्ट का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया

वह एक कार्गो कंपनी से जुड़ा हुआ था और बारकोड और क्यूआर कोड से संबंधित फ्रीलांस काम करता था। उसने एचएससी तक पढ़ाई की थी और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। वो अपने माता-पिता, भाई और बहन के साथ रहता था। उसके पिता एक ज़ेरॉक्स की दुकान चलाते हैं और रोशन शादीशुदा नहीं है। पुलिस की पूछताछ में रोशन ने यह बताया कि घटना वाले दिन उसने अपनी ड्यूटी पूरी की थी।

इसके बाद लगभग पूरी एक बोतल ली। उसका इरादा अंधेरी ईस्ट से टैक्सी लेकर घर जाने का था। लेकिन भारी बारिश की वजह से उसे कोई कैब नहीं मिली। उसने अंधेरी रेलवे स्टेशन से फिर चर्च गेट नाला सोपारा फास्ट लोकल ट्रेन की फर्स्ट क्लास बोगी में सफर करने का फैसला किया।

उसके भाई का भी कहना है कि रोशन आमतौर पर एसी लोकल ट्रेन से सफर करता था क्योंकि वहां भीड़ कम होती थी। लेकिन उस दिन परिस्थितियां क्या थी उसे नहीं पता। बताया जाता है कि ट्रेन में भारी बारिश के चलते दरवाजा बंद रखा जाए या खुला। इसी बात को लेकर यात्रियों के बीच बहस शुरू हुई।

इस दौरान रोशन और 22 साल के मयंक लोहार के बीच भी कुछ विवाद हो गया। पुलिस ने यह बताया कि बहस इतनी बढ़ गई कि रोशन ने निकाल लिया और चलते हुए ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में मयंक पर कई कर दिए। इस हमले में मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जैसे ही ट्रेन बोरीवली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह के पास पहुंची रोशन ट्रेन से उतरकर भीड़ में गायब हो गया।

उधर मयंक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे मुंबई में आक्रोश पैदा कर दिया और लोकल ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी फिर से सवाल उठने लगे। के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी थी। इसके लिए बोरीबली जीआरपी ने बड़े स्तर पर जांच शुरू की।

जांच टीम ने चर्च गेट से लेकर नालासोपारा तक रेलवे स्टेशंस और आसपास लगे करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। बोरीवली अंधेरी, मीरा रोड और नालासोपारा स्टेशंस की रिकॉर्डिंग को बार-बार चेक किया गया। इसके साथ तकनीकी सर्िलंस मोबाइल लोकेशन की मदद ली गई। इस जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की टीशर्ट पर उसकी कंपनी का लोगो साफ दिखाई दे रहा था। पुलिस सीधे उस कंपनी पहुंची जहां से रोशन की पहचान हुई। वहीं से उसका मोबाइल नंबर, घर का एड्रेस और परिवार की जानकारी जुटाई गई।

इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक करनी शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को यह पता लगा कि रोशन अपने पैतरे गांव मंगलुरू भागने की तैयारी कर रहा था। उसने वहां जाने वाली बस का टिकट बुक कर लिया था। लेकिन पुलिस उससे एक कदम आगे निकली। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे पनवेल रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

वहां रोशन बस पकड़ने से पहले बैठा मिला और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बाद में के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद रोशन बार-बार यह पूछता रहा जिस युवक पर उसने हमला किया था, उसकी हालत कैसी है? शुरुआत में अधिकारियों ने उससे कहा कि पीड़ित अस्पताल में इलाज करा रहा है। लेकिन कुछ देर बाद रोशन ने अपने मोबाइल फोन पर इंटरनेट पर खबर देखी और उसे पता चला कि जिस पर उसने हमला किया था उस मयंक की हो चुकी है। इधर आरोपी के परिवार कुछ और ही बयान और दावे कर रहे हैं। रोशन के भाई प्रशांत सुवर्णा का कहना है कि घटना के समय उसका भाई के में था। उनके मुताबिक रोशन जब रात को घर पहुंचा तो वह लगातार रो रहा था। परिवार ने उससे ज्यादा सवाल नहीं किए क्योंकि वह में था। अगली सुबह उसने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया और कहा कि वह कुछ दिनों के लिए अपने गांव मंगलुरू जा रहा है।

परिवार का दावा है जब पुलिस उनके घर पहुंची और पूछताछ शुरू हुई तो उन्होंने रोशन को फोन कर उसकी जानकारी भी दी। उनके मुताबिक रोशन ने कहा था कि वह वापस आकर पुलिस के सामने सरेंडर करेगा। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पनवेल में उसे अरेस्ट कर लिया। वहीं रोशन के एक करीबी दोस्त का दावा है कि ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ यात्रियों ने रोशन के साथ हाथापाई भी की थी और उसकी आंख के पास चोट लगी थी।

हालांकि इन सभी दावों की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है और जांच अभी जारी है। जो वीडियो सामने आए हैं उसमें भी ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया बल्कि उस वीडियो में साफ तौर पर रोशन मयंक पर ताबड़तोड़ हमला करता हुआ नजर आया है। रोशन के परिवार और उसके दोस्त का कहना है कि वह इस अपराध का बिल्कुल समर्थन नहीं करते। लेकिन उनका यह भी कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रायल की वजह से उनका परिवार उनकी नौकरियों पर भी असर पड़ रहा है।

पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ था। फिलहाल रोशन सुवर्णा अन्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहा है। लेकिन इस घटना ने पूरे देश के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या मुंबई जैसी व्यस्त लोकल ट्रेन में कोई आसानी से चाकू लेकर सफर कर सकता है? क्या यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है? और क्या एक मामूली बहस इतनी बड़ी हो सकती है कि किसी की जान ही ले ली जाए? इन सवालों के जवाब जांच और अदालत से मिलेंगे।

लेकिन मयंक लोहार का परिवार आज भी सिर्फ एक ही बात कह रहा है कि हमें इंसाफ चाहिए ताकि किसी और परिवार को कभी यह दर्द ना सहना पड़े। 22 साल का मयंक यह वादा करके गया था कि वो रात को घर लौटेगा। परिवार उसका इंतजार कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *