बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस फरीदा जलाल एक बार फिर सुर्खियों में है। वह भी अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर। फिल्म के रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने बताया कि इस फिल्म में सबसे बेहतरीन कॉमेडी फरीदा जलाल की है। फरीदा जलाल ने छह दशक के लंबे करियर में 200 से अधिक फिल्में और 30 से ज्यादा सीरियल्स किए और अपनी साइड रोल में रहकर एक खास पहचान [संगीत] बनाई। एक इंटरव्यू में फरीदा ने कहा था कि देखिए रुपैया पैसा तो हर कोई कमा लेता है
अच्छी या बुरे तरीके से पर इज्जत वो मुकाम बहुत मुश्किल से मिलता है जो मैंने एक दायरे में रहकर बनाया। इसके लिए बहुत सारी कुर्बानियां देनी पड़ती हैं। एक एक्ट्रेस इंडस्ट्री में यही सोच कर पांव रखती है कि मैं यह कर लूंगी वो कर लूंगी। लेकिन वो एक्ट्रेस जिसे एक कोने में रखा गया। एक ही तरह के रोल्स दिए गए। उस पर भी अगर उसने अपना काम कर लिया तो कुछ तो बात होगी। आप बताइए कितना स्क्रीन टाइम मिलता है हम बहनों को, मां को, दादी को। उसमें भी अगर मैंने तीर मार लिया तो थोड़ी तो तारीफ बनती है। बता दें कि नई दिल्ली में जन्मी फरीदा जब दो साल की थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे।
अदालत ने उन्हें बच्चों को बोर्डिंग स्कूल में भेजने का आदेश दिया। [संगीत] मां को बच्चों की कस्टडी मिली लेकिन घर से दूर बड़े होने के एक्सपीरियंस ने फरीदा के दिलो दिमाग पर गहरा असर डाला। फरीदा को बचपन से एक्टिंग का शौक था। स्कूल के सारे फंक्शन में डांस पार्टिसिपेट करने लगी। 16 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की। [संगीत] 1960 के दशक में एक टैलेंट हंट का्टेस्ट से अपने करियर की शुरुआत की। जिसके बाद उन्हें फिल्म तकदीर से बतौर एक्ट्रेस पहला ब्रेक मिला। आज वो 70 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। बता दें कि फरीदा ने तबरेज बर्मावर से शादी कर करियर से ब्रेक ले लिया था। फरीदा ने बताया था कि हमारी मुलाकात जीवन रेखा फिल्म के सेट पर हुई थी। जहां हमारी रेखाएं मिल गई थी। वह बिल्कुल मेरे ऑपोजिट नेचर के थे। [संगीत] हमें प्यार हुआ और शादी हुई। फरीदा ने कहा कि शादी के बाद वह मुंबई छोड़कर बेंगलुरु में रहने चली गई। जहां उनके पति बिजनेस किया करते [संगीत] थे। लेकिन इसकी वजह ससुराल या पति नहीं था बल्कि यह उनका खुद का फैसला था।
क्योंकि शादी के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। उस वक्त मल्टीस्टारर फिल्म का दौर चल रहा था। हेमा मालिनी परवीन बॉबी लीड में होती थी। फरीदा ने बताया हमारे लिए बचता ही क्या था। कॉमेडी के रोल्स मिलते थे जो मैंने कभी किए नहीं थे। बहुत सारे ऑफर थे जो मैं करना ही नहीं चाहती थी। इसलिए मैंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। जब मेरे पति ने कहा कि दूसरे शहर में शिफ्ट होना है तो मैंने कहा हां बिल्कुल। मेरी शादी सही वक्त पर हुई। बेटा हुआ मैं हर तरफ से खुश रही। मैंने जिंदगी के हर रूप देखे। मैं हाउसवाइफ भी रही। [संगीत] मेरे पति ऑफिस जाते थे। मैं बेटे का ध्यान रखती थी। अच्छा लगता था लेकिन एक दिन एहसास हुआ क्या [संगीत] सच में फिल्मी दुनिया छोड़ चुकी हूं मैं? और हंसते हुए खुद से बोलती थी क्या सच में मैंने इतना ही काम किया है? फिर फरीदा ने साल 1991 में हिना फिल्म से भी कमबैक किया [संगीत] जिसके लिए ऋषि कपूर ने उन्हें राजी किया था। क्योंकि वह जिद्द पर अड़े थे कि उनकी मां का रोल सिर्फ फरीदा ही करेगी।
साल 2003 में फरीदा के पति तबरेज का निधन [संगीत] हो गया। पति के देहांत के बाद उन्होंने फिर मुंबई लौटने का फैसला किया। [संगीत] उनका एक बेटा यासीन है जो लाइव नाइट और मीडिया से दूर रहना पसंद करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार वो एक्टिंग से दूर फिल्म मेकिंग और डायरेक्शन का काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरीदा की कुल संपत्ति 40 से 60 करोड़ के आसपास [संगीत] बताई जाती है। वेल आपको फरीदा जलाल के रोल कैसे लगते हैं? हमें कमेंट में लिखकर बताएं। ऐसे ही और वीडियोस के लिए आप नारी के पेज को YouTube पर सब्सक्राइब, Facebook पर लाइक और Instा पर फॉलो करना ना भूलें। लें।