एक्शन, कॉमेडी, सोशल ड्रामा, रोमांस, हिस्टोरिकल एपिक और थ्रिलर्स। अक्षय कुमार ने सिनेमा के लगभग हर पॉपुलर फॉर्मेट में अपना हाथ आजमाया है। मगर उनके करियर को पुश करने में सबसे बड़ा योगदान एक्शन मूवीज का ही रहा है। हालांकि करियर के 35 साल पूरे कर लेने के बाद वो अपनी उन्हीं फिल्मों पर अफसोस जताते हैं। वो भी इतना कि उन्हें खुद को थप्पड़ मारने का मन करता है।
अक्षय को लगता है कि उनकी एक्शन मूवीज की वजह से उन्हें शुरुआती दिनों में खुद पर एक्सपेरिमेंट करने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया। फिल्मों में आने से पहले अक्षय मार्शल आर्ट्स ट्रेनर थे। उन्होंने 1987 में रिलीज हुई आज मूवी में बतौर कराटे इंस्ट्रक्टर एक बेहद छोटा रोल भी किया था। लेकिन बतौर फुल फ्लेजेड एक्टर उन्होंने 1991 में रिलीज हुई सौगंध से डेब्यू किया।
साल भर बाद उन्होंने खिलाड़ी में काम किया जहां लोगों ने उन्हें इतना पसंद किया कि उनके पास एक्शन फिल्मों की भरमार लग गई। अक्षय तब केवल पैसे कमाने के लिए सिनेमा में आए थे। इसलिए उन्होंने लगातार एक्शन मूवीज की और जाने-अजाने टाइप कास्ट होते चले गए। इसी बस इसी बात पर उन्हें आज तक अफसोस होता है। अक्षय इन दिनों वेलकम टू द जंगल को प्रमोट कर रहे हैं। इस दौरान पीटीआई से हुई बातचीत में वो कहते हैं करियर शुरू करने के लगभग एक दशक बाद जब मैंने अपनी फिल्मों को देखा तो खुद को थप्पड़ मारने का मन करने लगा। मैंने केवल एक्शन रोल्स किए थे।
इसलिए किसी को भी यह नहीं लगता था कि मैं कुछ और भी कर सकता हूं। मुझे एहसास हुआ कि अब खुद को बदलने की जरूरत है। मैं अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स करना चाहता था। तब जाकर मैंने हेराफेरी, मुझसे शादी करोगी, टॉयलेट, एक प्रेम कथा और पैडमैन जैसी फिल्में की। मैं खुद को ट्रांसफॉर्म करने लगा। अक्षय को अक्सर इस बात पर ट्रोल किया जाता है कि वह साल में चार फिल्में ले आते हैं। आरोप लगाया जाता है कि ऐसा करने में वह अपने कंटेंट से समझौता करते हैं। मगर उनका मानना है कि वह इतनी फिल्में इसलिए करते हैं ताकि इंडस्ट्री का काम चलता रहे।
वो खुद ज्यादा काम करेंगे तो लोगों को ज्यादा काम मिलेगा। सिनेमा बिजनेस फलता फुलता रहेगा। 2026 में अक्षय को डेब्यू किए 35 साल पूरे हो गए हैं। इस बात के लिए वो खुद को लकी बताते हैं।
वो कहते हैं कि करोड़ों में किसी एक को इतने लंबे करियर का मौका मिल पाता है। इसलिए वह अपनी से 5 मिनट पहले तक भी शूटिंग करना चाहते हैं। जहां तक फिल्मों की बात है वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके बाद वह अजय देवगन के साथ गोलमाल 5 में नजर आने वाले हैं।