Cli

क्या है शाहरुख की कमाई का फॉर्म्युला?प्रोड्यूसर ने खोला चौंकाने वाला राज़।

Uncategorized

शाहरुख खान देश के सबसे अमीर एक्टर हैं। मगर उन्होंने कई मौकों पर बताया है कि वह अपनी फिल्म से ₹1 की फीस भी नहीं लेते। फिर वो पैसे कैसे कमाते हैं? इसका गणित एक्टर और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने समझाया है। उन्होंने बताया कि शाहरुख एक ऐसे बिजनेस स्ट्रेटजी अपनाते हैं जिससे बिना कोई फीस लिए खूब सारे पैसे कमा लेते हैं।

निखिल को दबंग थ्री और वीर द वेडिंग जैसी फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है। पिछले दिनों उन्होंने अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की बंदर प्रोड्यूस की थी। उस फिल्म के प्रमोशन करने के लिए वह रणवीर अलाबादिया के पडकास्ट पर गए थे। बातचीत के दौरान रणबीर ने उनसे पूछा कि आज के दौर में एक्टर्स कितनी फीस लेते है? जब निखिल ने उनसे कोई एक नाम सुझाने को कहा, तो उन्होंने शाहरुख का जिक्र किया। इस पर निखिल ने बताया कि वह अपनी मूवीज से ढेले भर की भी फीस नहीं लेते।

तो फिर शाहरुख पैसे कैसे कमाते हैं, इसका गणित समझाते हुए निखिल ने बताया, शाहरुख ₹1 की फीस भी नहीं लेते। वो बहुत स्मार्टली काम करते हैं। मान लीजिए आप उनकी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं तो आप उनके पास जाते और कहते हैं कि हमारी यह फिल्म बनेगी 200 करोड़ में। आपकी फीस होगी 150 से ₹200 करोड़। शाहरुख की फिल्म 500 600 या 700 करोड़ कमा रही है। साथ ही उनके डिजिटल म्यूजिक और सेटेलाइट राइट्स की कीमत अगर 200 करोड़ है तो ₹900 करोड़ की रिकवरी है।

निखिल आगे जोड़ते हैं। शाहरुख प्रोड्यूसर से कहते हैं कि इसमें से 200 करोड़ मैं लूंगा। लेकिन यह 200 करोड़ आप मुझे अप्रट मत दीजिए। वो बोलते हैं मेरे नाम से फिल्म का सेटेलाइट डिजिटल और म्यूजिक राइट एक खास अमाउंट में बिकेगा। आप पहले इस फिल्म को बना लीजिए। फिर जो इसके सभी राइड्स की सेल होगी उन्हें मैं रख लूंगा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म चलेगी और उसका जो प्रॉफिट वापस आएगा वो प्रोड्यूसर के साथ अगर शाहरुख चाहे तो खुद भी रख सकते हैं। मौजूदा दौर में ज्यादातर रियलिस्ट सुपरस्टार्स प्रॉफिट शेयरिंग करते हैं। कई तो ऐसे भी हैं जो फीस में कटौती कर प्रॉफिट मार्जिन बढ़वा लेते हैं। इससे फिल्म प्रोडक्शन पर आने वाला दबाव थोड़ा कम हो जाता है।

लेकिन शाहरुख के बारे में कहा जाता है कि वह ज्यादातर मौकों पर अपनी पूरी फीस प्रॉफिट शेयरिंग से ही निकालते हैं। आपकी अदालत शो में उन्होंने दावा किया था कि वह पिछले कई सालों से ऐसा ही कर रहे हैं। हालिया सालों में उन्होंने जवान और पठान से खूब मुनाफा कमाया है।

पठान को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था वहीं जवान को खुद शाहरुख ने प्रोड्यूस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *