Cli

कोलकाता एयरपोर्ट पर दिल दहला देने वाला मंजर, इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली और फिर..!

Uncategorized

कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार की शाम एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने 140 से ज्यादा मुसाफिरों की सांसे अटका दी। आसमान में काले घने बादल, तेज आंधी तूफान और इसी बीच रनवे पर खड़ी इंडिगो की एक फ्लाइट पर अचानक आसमान से कड़कड़ाती हुई बिजली गिर गई।

बिजली गिरते ही विमान के अंदर चीखपकार मच गई। पल भर में विमान का पावर सिस्टम ठप हो गया और चारों तरफ अंधेरा छा गया। यह रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा तब हुआ जब इंडिगो की फ्लाइट संख्या एयरबस A320 एनईओ अगरतला जाने के लिए पूरी तरह तैयार थी। विमान में सभी क्रू मेंबर्स समेत 140 से ज्यादा यात्री सवार हो चुके थे। बोर्डिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और पायलट बस टेक ऑफ का इंतजार कर रहे थे। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। उड़ान भरने से ठीक पहले एक जोरदार धमाका हुआ और आकाशीय बिजली सीधे विमान से जा टकराई।

जैसे ही बिजली विमान पर गिरी, झटका लगा। बिजली के असर से विमान का पूरा पावर सिस्टम एक झटके में बंद हो गया। फ्लाइट के अंदर बैठे यात्रियों को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। अचानक हुए इस हादसे से प्लेन के भीतर हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे चिल्लाने लगे। यात्रियों को लगा कि शायद कोई बड़ा ब्लास्ट हो गया है। प्लेन के अंदर का माहौल बेहद खौफनाक हो चुका था। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो की टीम हरकत में आई। सुरक्षा के कड़े नियमों का पालन करते हुए सभी 140 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया।

सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से ग्राउंड स्टाफ के दो सदस्य झुलस गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। राहत की बात यह है कि अब दोनों स्टाफ सदस्यों की हालत स्थिर है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बाद में दूसरे विमान से अगरतला भेजा गया। वहीं बिजली गिरने से इंडिगो के इस एयरबस विमान को काफी नुकसान पहुंचा है।

जिसे आगे की तकनीकी जांच के लिए फिलहाल ग्राउंडेड कर दिया गया है। लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है कि आंधी तूफान के बीच एिएशन सेक्टर के लिए सुरक्षा कितनी बड़ी चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *