क्रिश्चियन बॉयफ्रेंड पर हसीना के घर में मचा बवाल। मां ने पढ़ी एक्ट्रेस की डायरी, खुला फेर का राज। कहते हैं सच्चा प्यार पाने के लिए इंसान को कई मुश्किलों से ही गुजरना पड़ता है। लेकिन जब प्यार और परिवार के बीच चुनाव करने की नौबत आ जाए तो हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ। एक्ट्रेस कीर्ति ने लंबे समय तक एक क्रिश्चियन को डेट किया। लेकिन उनका यह रिश्ता परिवार को मंजूर नहीं था। एक्ट्रेस ने हालिया एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग धर्म से होने के कारण परिवार को मनाना आसान नहीं था।
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां ने एक दिन उनकी डायरी पढ़ ली थी जिसमें एंटनी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूरी कहानी लिखी हुई थी। वहीं एक्ट्रेस ने कहा कि परिवार को एंटनी के साथ शादी के लिए मनाना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। उन्होंने बताया कि उन्होंने एंटनी को 12वीं क्लास के बाद ही डेट करना शुरू कर दिया था। एंटनी एक क्रिश्चियन है जबकि कीर्ति एक हिंदू परिवार से आती हैं। उन्होंने कहा हम दिसंबर 2009 में मिले थे और जनवरी 2010 में हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। 204 में हमारी शादी हो गई। वो एक क्रिश्चियन है इसलिए जाहिर है कि घर पर कुछ दिक्कतें आई जिसका मुझे सामना करना पड़ा। अपने परिवार को मनाने में मुझे काफी वक्त लग गया। उन्होंने मुझे तब देखा था जब मैं एक एक्टर नहीं बनी थी। सबसे अच्छी बात यही है। हम एक तरह से साथ में ही बड़े हुए हैं। एक्ट्रेस [संगीत] ने इस बीच मां के डायरी पढ़ने की बात का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया मैंने काफी पहले अपने पति को डेट करना शुरू कर दिया था। असल में 12वीं क्लास पूरी होने के तुरंत बाद ही मैंने उन्हें डेट करना शुरू कर दिया था।
जब मैं कॉलेज में थी तब मेरी मां ने मेरी डायरी पढ़ ली। उसमें हमारे रिश्ते के बारे में सब कुछ लिखा था। मां ने कहा, मैं तुम्हारी मां हूं। मैं तुम्हारी डायरी पढ़ सकती हूं। सबसे बुरी बात यह है कि उसके बाद मैंने कभी भी डायरी नहीं लिखी। मुझे लिखना बहुत पसंद था। लेकिन अब मुझे यह नहीं पता था कि वो डायरी कहां है। काश वो मुझे वापस मिल जाती। लेकिन मुझे पता है कि मेरी मां ने उसे चला दिया होगा।
कीर्ति और एंटनी के रिश्ते के बारे में बात करें तो दोनों के बीच करीब 7 साल का अंतर है। दोनों की पहली मुलाकात दिसंबर 2009 में हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद जनवरी 2010 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। सालों तक कपल ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। यहां तक कि वह ट्रिप पर भी दोस्तों के साथ घूमने जाती थी।
ताकि किसी को भी उनके और एंटनी के रिश्ते के बारे में शक ना हो। वहीं 15 साल तक लगातार डेट करने के बाद कीर्ति और एंटनी ने 12 दिसंबर 2024 को परिवार की मौजूदगी में गोवा में शादी की। कपल की शादी तमिल ब्राह्मण और मलयाली क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई। शादी की फोटो और वीडियोस भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।
बता दें कि कीर्ति के पति एंटनी एक बिजनेसमैन हैं। वह खिड़कियों के पर्दे और उससे जुड़ी चीजों को इंपोर्ट करते हैं। वहीं एंटनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और अपनी लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। काम को लेकर बात करें तो कीर्ति हाल ही में Netflix सीरीज अक्का में नजर आई हैं। इस सीरीज में उनके साथ राधिका आपटे भी दिखाई दी।