मांगे नहीं मानी तो सीधे चलेगी। रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की । ऑडियो भेजकर मांगे करोड़ों रुपए। चिंता में आ गया डायरेक्टर का परिवार। 90 सेकंड की ऑडियो क्लिप ने उड़ाए होश। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर मुश्किलों में गिरते नजर आ रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी को एक बार फिर गैंग की तरफ से धमकी मिली है।
इतना ही नहीं इस बार के साथ ₹20 करोड़ की मांग भी की गई। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। जानकारी के अनुसार रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेकंड की एक ऑडियो क्लिप मिली। इस ऑडियो में की तरफ से साफ चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो इसके गंभीर नतीजे होंगे।
ऑडियो में यह भी कहा गया कि पहले रोहित के घर के बाहर हुई फायरिंग सिर्फ एक संकेत थी और अगली बार निशाना उनकी प्रॉपर्टी नहीं बल्कि खुद रोहित शट्टी हो सकते हैं। इस धमकी के सामने आते ही हड़कंप मच गया। रोहित की टीम ने बिना देर किए ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंप दी। अब मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज शुभम लोनकर की हो सकती है। शुभम लोनकर को का करीबी माना जाता है और वह पहले से कई मामलों में वांटेड बताया जा रहा है।
जांच एजेंसियों का कहना है कि आवाज की सही पहचान के लिए ऑडियो क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि ऑडियो में बोलने वाला शख्स आखिर है कौन। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
दरअसल यह पहली बार नहीं है जब रोहित शेट्टी का नाम इस तरह की घटना से जुड़ा हो। इसी साल फरवरी में उनके मुंबई के जूहू वाले घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। उस समय भी का नाम सामने आया था। बताया जाता है कि बाइक पर आए एक शख्स ने रोहित के घर के बाहर चलाई और मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने लंबी जांच के बाद 10,624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।
चार्जशीट में कुल 15 आरोपियों के नाम शामिल किए गए। इनमें कुछ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि कुछ अब भी फरार बताए जा रहे हैं। अब नई ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
रोहित शेट्टी की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज है। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और डायरेक्टर की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक रोहित शेट्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। लेकिन इतना जरूर है इस नई ने फिल्म इंडस्ट्री और रोहित शेट्टी के फैंस दोनों को ही चिंता में डाल दिया है।