हैं। बुलेटिन का यहां मौसम का मेगा अलर्ट है। 20 राज्यों में तूफान बारिश की चेतावनी है। जी हां, अगले 15 घंटे में 80 कि.मी./ घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी समेत कई राज्यों में आईएमडी का रेड अलर्ट जारी है। गरज, चमक, बिजली और भारी बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम। गर्मी से आप सबको राहत मिलने वाली है [संगीत] और लोगों से घरों में रहने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। तो एक बार फिर से मौसम का यूटर्न नजर आ रहा है।
आपको बता दें 70 से 80 किमी/ घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने [संगीत] वाली हैं। तो दिल्ली से बिहार तक मौसम का यूटर्न हम देख सकते हैं। [संगीत] आईएमडी ने इस बाबत रेड अलर्ट जारी किया है और आप सबको सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन सरकार की जो अपील है आप सबको मानना होगा। मौसम का मेगा अलर्ट है। 20 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट आईएमजी ने जारी [संगीत] किया है।
और आपको बता दें लगातार तेज हवाएं चल रही हैं और इस बाबत अब दिल्ली से लेकर बिहार तक मतलब कुल आपको बता दें 20 राज्यों [संगीत] के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान गरज, चमक, बिजली और भारी बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क मोड पर नजर आ रहा है। तो जब आप घरों से निकलें तो सावधानी पूर्वक निकलें और चेतावनी जो आईएमडी की तरफ से जारी किया गया है उसको माने क्योंकि यह जो तेज [संगीत] तूफान है इसका डर आम लोगों के लिए है और आपको बता दें तेज गरज चमक के साथ बिजली भी यहां पर दिखाई देगी और मेरे संवाददाता इसी खबर पर ज्यादा जानकारी के साथ नरेंद्र यादव जुड़ चुके हैं।
नरेंद्र वहां मौसम का मिजाज क्या है? पूरी खबर बताइए ग्राउंड जीरो [संगीत] से क्या है अपडेट? नरेंद्र तो यूपी बिहार में तेज तूफान की चेतावनी मेरे संवाददाता नरेंद्र यादव जुड़ चुके हैं। नरेंद्र ग्राउंड जीरो का क्या अपडेट है? मौसम विभाग की जो चेतावनी है क्या हम लोग मान रहे हैं उसको? देखिए मौसम विभाग ने अलर्ट तो जारी किया है कि येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट और अगर देखा जाए तो बहुत से जिलों में टेंपरेचर काफी हाई हो चुका है। इसको लेकर के अलर्ट है। लेकिन दूसरी तरफ अलर्ट इस बात का भी है कि तेज हवाएं चलेगी और आने वाले तीन से चार दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। तभी राहत मिलेगी। लेकिन अगर वर्तमान की बात की जाए तो अभी उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां पर तापमान ज़्यादा बना हुआ है। अगर वाराणसी की बात की जाए तो यहां पर 43 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान पहुंच चुका था। बांदा में भी तापमान 43 के आसपास है।
तो कुल मिला के कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। लेकिन जिस तरीके से आगामी दिनों के लिए बात की जा रही है। इसमें तीन से चार दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएगा और कई जिलों में बरसात भी होगी। जी हम लेकिन नरेंद्र देखिए यहां पर यह भी कहा जा रहा है कि किसानों को इसका भारी खामियाजा जो है उठाना पड़ रहा है क्योंकि बारिश की बूंदों के लिए किसान जो हैं वो इंतजार कर रहे हैं। आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। लेकिन कभी बारिश हो रही है कभी नहीं हो रही है। इससे जो बरसाती फसलें हैं वो नष्ट हो रहे हैं। तो किसानों को लेकर क्या अपडेट है आपके पास? बिल्कुल। किसानों ने जो अनुमान लगाया था जो मानसून आता है वह पिछड़ चुका है। देरी से आ रहा है। ऐसे में जो धान की फसलों की रोपाई होती है उसमें विलंब हो रहा है। पानी की कमी से तमाम दिक्कतें किसानों को झेलनी पड़ रही हैं। और अगर मानसून डिले कर जाता है
तो उनकी खरीफ की फसल बुवाई से लेकर के उसके पैदावार में भी असर पड़ता है। और उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो अह इस सीजन में धान की रोपाई की जाती है। लेकिन कड़ाके की गर्मी और बढ़ा हुआ टेंपरेचर किसानों के लिए एक मुसीबत बना हुआ है और किसान इसको लेकर निश्चित तौर पर परेशान हैं। धान के फसल की रोपाई नहीं हो पा रही है और अगर कहीं पर रोपाई करते हैं तो टेंपरेचर ज्यादा बढ़े होने से उनकी फसलें सूख रही हैं। इसको बचाने के लिए जद्दोजहद किसान कर रहे हैं। लेकिन जिस तरीके से अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग ने अह जो अलर्ट जारी किया है और जो अनुमान बताया है उसके हिसाब से आने वाले दो-ती दिनों तक यह तापमान बढ़ा रहेगा। यह कहीं पर येलो कहीं पर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन 24 से 25 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा और आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। जी ठीक है नरेंद्र आपने तमाम जानकारी दी। आपका बहुत धन्यवाद तमाम जानकारी देने के लिए। और चलिए यहां लेते हैं एक छोटा सा ब्रेक।