Netflix से कटा कपिल शर्मा का पत्ता। कपिल शर्मा जिनके Netflix पर कॉमेडी शोज़ के सीज़ंस पे सीज़ंस आ रहे थे, उनका नया सीजन अब कोई और खा गया है। कपिल शर्मा की जगह अब Netflix ने एक दूसरे कॉमेडियन को दे दी है। और गेस कीजिए किसे? समय रैना को। जी हां, समय रैना इंडियास गॉट लेटेंट की वजह से जिसका शो बंद हो गया था
YouTube पर जिसे अपने सारे वीडियोस पुलडाउन करने पड़े थे और एफआईआर हो गई थी वही समय रैना को अब Netflix ने बैक किया है और Netflix पर समय रैना का इंडियास गॉट लेटेंट का सेकंड सीजन आ रहा है। इसकी घोषणा खुद Netflix ने की है और 20 जून से यह सीजन शुरू हो चुका है। समय रैना के इस नेक्स्ट सीजन की एक तस्वीर भी कुछ समय पहले वायरल हुई थी जिसमें आलिया भट्ट, समय रैना और
उनकी टीम के साथ नजर आ रही थी। अब देखना यह होगा कि इंडियास गॉट लेटेंट सीजन 2 का कंटेंट किस तरह से क्यूरेट किया गया है। क्या इस बार भी कंटेंट लास्ट टाइम की तरह कंट्रोवर्शियल है या फिर इस बार शो को थोड़ा फिल्टर किया गया है। वैसे इस बार अगर शो को लेकर कुछ भी विवाद होता है तो सबसे पहले जिम्मेदार ठहराया जाएगा Netflix को। Netflix पर समय रैना का शो उसी टाइम उसी दिन आएगा जिस दिन कपिल शर्मा का शो आया करता था। ऐसे में सोशल मीडिया पर बस यही बस चल रहा है कि समय रैना ऑलरेडी कपिल शर्मा को रिप्लेस कर चुके हैं।
सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि समय रैना को Netflix ने कपिल के शो के जरिए ही सॉफ्ट लॉन्चिंग दी थी। कपिल के शो का एक स्पेशल एपिसोड लाया गया था जिसमें समय रैना को एज अ गेस्ट बुलाया गया था। और अब समय रैना अपना पूरा का पूरा शो Netflix पर लेकर आ रहे हैं। खैर कपिल शर्मा के फैंस उन्हें मिस करने वाले हैं और वह बस यही चाहते हैं कि अगर समय रैना को जगह दी है तो फिर कपिल के शो का नया सीजन तो एक बार फिर से आना ही चाहिए।