Cli

आखिर पाकिस्तान में क्यों बैन हैं सनी देओल? लगा रखा है आजीवन प्रतिबंध- जानें वजह

Uncategorized

अपनी फिल्मों में सनी देओल पाकिस्तानियों को जमकर धूल चटाते नजर आते हैं, इस वजह से पाकिस्तान ने उनकी एंट्री पर बैन लगाया हुआ है.फिल्म गदर 2 ने सनी देओल के करियर को एक नई उड़ान दी है और उनकी इस फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए है.: बॉलीवुड की फ़िल्में और कलाकार आज दुनियाभर में बेहद पॉपुलर हैं. हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान समेत कई एशियाई देशों में बॉलीवुड फ़िल्में ख़ूब देखी जाती हैं.

शाहरुख़, सलमान, आमिर, रणबीर, दीपिका, करीना और आलिया समेत कई स्टार्स को पाकिस्तान में बेहद पसंद किया जाता है, लेकिन इसी पाकिस्तान में कुछ बॉलीवुड स्टार्स को बिलकुल भी पसंद नहीं किया जाता है. पाकिस्तान के सिनेमाहाल में इन स्टार्स की फ़िल्में भी नहीं लगने दी जाती हैं. इन्हीं बॉलीवुड स्टार्स में से एक सनी देओल (Sunny Deol) भी हैं, जिन्हें पाकिस्तान में बिलकुल भी पसंद नहीं किया जाता है. यहां तक कि पाकिस्तान में सनी देओल की फ़िल्में बैन हैं.

अपनी फिल्मों में पाकिस्तान की बैंड बजाते हैं सनीसनी देओल ने कई ऐसी फिल्में की हैं, जिनमें वो अकेले ही पूरे पाकिस्तान पर हावी होते नजर आते . हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गदर 2 में भी वो पाकिस्तान की बैंड बजा रहे हैं. पूरी पाकिस्तानी आर्मी भी मिलकर उनका कुछ नहीं उखाड़ पाती. सनी देओल के कई ऐसे डायलॉग्स हैं, जिनपर दर्शक खूब सीटियां और तालियां बजाते हैं, लेकिन वही डायलॉग पाकिस्तान को रास नहीं आते है जिस वजह से वो बैन कर दिए जाते हैं. पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन समेत अन्य देशों में रहने वाले पाकिस्तानी भी सनी देओल की फ़िल्में देखना पसंद नहीं करते.

पाकिस्तान ने लगाया हुआ है आजीवन प्रतिबंधसनी देओल पर पाकिस्तान ने आजीवान प्रतिबंध लगा रखा है, उनकी फिल्में भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती है. रिपोर्ट्स की मानें तो सनी की देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के कारण पाकिस्तान ने उनका वीजा बैन किया हुआ है. पिछले 3 दशक में सनी ने कई ऐसी फिल्में की है, जिनमें वो पाकिस्तान से लोहा लेते नजर आते हैं.पाकिस्तानी क्यों नहीं देखते सनी देओल की फ़िल्में?सनी देओल ने देशप्रेम से भरपूर बॉर्डर’, गदर’, द हीरो’ और मां तुझे सलाम’ जैसी फ़िल्में की हैं. इन सभी फ़िल्मों में उन्होंने पाकिस्तान विरोधी भूमिकाएं निभाई हैं. इस दौरान वो अपनी ज़बरदस्त डायलॉगबाज़ी से पाकिस्तान की ख़ूब बैंड बजाते हुए नज़र आते हैं. पाकिस्तानियों को सनी का यही अंदाज़ पसंद नहीं है. इसलिए वो उनकी फ़िल्में देखना पसंद ही नहीं करते.

इन फिल्मों में चटाई पाकिस्तान को धूलफिल्म बॉर्डर (1997) में सनी देओल पाकिस्तान की खटिया खड़ी करते हैं. यह फिल्म 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी.वहीं फिल्म इंडियन (2001) और द हीरो (2003) जैसी फिल्मों में वह आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाते हैं. मां तुझे सलाम (2002) में सनी दुश्मनों से मातृभूमि की रक्षा करते नजर आते हैं. फिल्म गदर और गदर 2 की कहानी से आप सभी परिचित ही हैं। पहले पार्ट में सनी देओल अपने प्यार को वापस लाने पाकिस्तान जाते हैं तो इस बार वो अपने बेटे जीते के लिए पाकिस्तान से दो-दो हाथ करते हैं. ये सभी फिल्में कहीं न कहीं पाकिस्तान के जले पर नमक छिड़कने का काम करती है और यही कारण है कि उन्होंने सनी देओल पर लाइफटाइम बैन लगाया हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *