Cli

ट्रंप के भीख वाले दावे पर बौखलाई मेलोनी,कर दी बड़ी बेइज्जती।

Uncategorized

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलिनी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच एक बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। यह तनातनी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इटली के एक टेलीविजन को दिए गए इंटरव्यू के बाद शुरू हुई जिसमें ट्रंप ने जॉर्जिया मेलिनी को लेकर एक विवादित दावा किया था।

दरअसल इटली के एक टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने आरोप लगाया कि फ्रांस के एवियान में आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलिनी ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए भीख मांगी थी। ट्रंप ने आगे कहा मेलेनी उन्होंने मुझसे फोटो के लिए भीख मांगी थी। मुझे उनके लिए दुख महसूस हुआ इसलिए मैं मान गया। ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मेलेनी ने बेहद सख्त रुख अपनाया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद का एक वीडियो संदेश साझा कर ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। मेलेनी ने कहा, मैं ट्रंप के पूरी तरह से मनगढ़ शब्दों से स्तब्ध हूं। कुछ चीजों का तुरंत जवाब देना जरूरी होता है। डॉनल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से काल्पनिक है। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे नहीं पता कि संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करता है।

आखिरकार यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। प्रधानमंत्री मेलिनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की राजनयिक प्राथमिकताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं केवल इतना कह सकती हूं कि शर्म की बात है कि उनके पास पश्चिम के दुश्मनों, अमेरिका के दुश्मनों उन नेतृत्वों के खिलाफ वैसी प्रतिबद्धता नहीं है जिसके प्रति वे बहुत अधिक उदार दिखाई देते हैं।

एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद कूटनीतिक स्तर पर इसके गंभीर परिणाम देखने को मिले हैं।

इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने 21 और 22 जून को होने वाले अपने प्रस्तावित अमेरिकी दौरे को तुरंत रद्द कर दिया है। ताजानी ने एक्सपर्ट पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को अपमानजनक बताया और कहा यह पूरे देश का अपमान है। एंटोनियो ताजानी ने शुक्रवार को अपने पोस्ट में लिखा प्रधानमंत्री मेलिनी के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप के गंभीर और अपमानजनक शब्दों ने पूरे इटली को ठेस पहुंचाई है।

इसी वजह से मैंने 21 और 22 जून को होने वाली अपनी अमेरिकी यात्रा रद्द करने का फैसला किया है। अब एक तरफ जहां मैलिनी इस अंतरराष्ट्रीय विवाद का सामना कर रही हैं वहीं दूसरी ओर वे और भारत के प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक मंच पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ही नेताओं को अपने मजबूत घरेलू जनादेश और उच्च जन स्वीकृति रेटिंग के लिए जाना जाता है। पीएम मोदी और मेलिनी के बीच एक बेहतरीन कूटनीतिक और व्यक्तिगत तालमेल है।

अक्सर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में इधर उनकी मुलाकात और सार्वजनिक बातचीत ने भारत और इटली के बीच बढ़ते राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत किया है। इंटरनेट पर दोनों नेताओं की इस केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जाता है। गौरतलब है कि फ्रांस के एवीएन में आयोजित 2026 G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलिनी ने मजाकिया अंदाज में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा था कि वह Instagram पर सबसे प्रसिद्ध जोड़ा है। इससे कुछ समय पहले पीएम मोदी की रोम की आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्होंने मेलिनी को भारत की मशहूर मेलेडी टॉफी का एक पैकेट उपहार में दिया था।

इस वायरल वीडियो के सोशल मीडिया पर 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मेलिनी ने सार्वजनिक रूप से पीएम मोदी को दुनिया भर का सबसे पसंदीदा नेता बताया है। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भारतीय प्रधानमंत्री के साथ बिना किसी स्क्रिप्ट के अनस्क्रिप्टेड सेल्फी पोस्ट करती हैं। जिसे दुनिया भर में लाखों व्यूज और लाइक्स भी मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *