एक पूरी फैमिली इनवॉल्वड है। एक बच्ची किसी की इनवॉल्व्ड है जो अब कभी वापस नहीं आएगी। तो आप लोग प्लीज उसको लीगली वो चीज बाहर आने दो। और बोला कि नहीं मुझे नहीं अच्छा लग रहा है। मुझे ना अब पता नहीं कुछ अजीब सा लग रहा है।
मैं जैसे दंगल हमारे वाले शो में खुश रहती थी ना मुझे वो नहीं आ रहा है। मैं मुझे संजिता ने ये चीज बोली थी कि मैंने उज्जवल को पैसे दिए हैं और प्रोबेब्ली वही स्क्रीनशॉट है जो शेयर भी हो रहा है।
सुशांत वाली वो चीज देख के एक वो हो गया उसके मन में क्योंकि उसकी नेचर वैसी थी। वो वो कर सकती थी कि मैं ही बनके सुशांत वाली डेट पे जाऊंगी। लोग मुझे याद रखेंगे। वो ऐसी थी। संिता के जाने से हर कोई बहुत शौक है और आपके तो इतने दिल के करीब थी वो। आई नो आपके लिए बहुत ही ज्यादा यह बहुत ही दुख की घड़ी है। बट क्या बताना चाहोगे लास्ट आपकी क्या बात हुई थी उनसे? सो अंबिका जैसे मैंने आपको कल भी बताया था।
इस टाइम पर इतने ज्यादा हम सब लोग नम हो चुके हैं कि मेरे पास तो मुझे तो सिंक इन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा कुछ हो गया है और मुझे क्योंकि ऐसा नहीं है कि मैं उसके बारे में बात नहीं करना चाहती या मैंने कुछ सोशल मीडिया पे पोस्ट नहीं किया है। बट मैं उससे पहले देखना चाहती हूं कि क्या मैं इसको डाइजेस्ट कर पा रही हूं क्योंकि मैं नहीं कर पा रही। एक तो क्योंकि मैं शूट में फंस गई हूं। इस उसमें माइक्रो ड्रामा में आप नहीं छुट्टी ले सकते और मैं कल भी यहीं थी। आज भी मुझे शूट करना पड़ रहा है और इसीलिए मैंने आपको बोला कि आप इधर ही आ जाओ बात करने के लिए मैं वहां नहीं आ सकती। संजिता जिस इंसान से मैं पिछले 6 महीने से शायद रोज इतनी ज्यादा बात कर रही थी और जिसका मुझे लगता है कि जिस इंसान को मैं बचा सकती थी मैंने बहुत कोशिश की बहुत कोशिश की बट वो लड़की बहुत ज्यादा डिटरमिंड थी और मैं तो सिंग ही नहीं कर पा रही हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि यह वन ऑफ दोज़ डेज ही है कि वो मुझे मैसेज कर ही है। मैं करने वाली हूं। मैं कुछ ऐसे करने वाली हूं और बस उतना ही है और वो अभी मुझे कॉल करेगी कि देखा मैंने सबको डरा दिया मैंने अटेंशन के लिए किया मैंने कुछ भी किया कुछ भी बोल दे मुझे आके सिर्फ एक बारी बस मुझे यह बोल दे मैंने ये नहीं किया है मैं उस उस फेस से अभी तक निकल ही नहीं पा रही हूं और मुझे समझ ही नहीं आ रहा कि मैं क्या बोलूं क्योंकि वो इतनी ज्यादा मेरे क्लोज थी और मुझे ऐसा लग रहा है कि मतलब मैं उससे क्योंकि बड़ी हूं तो मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने आई हैव लॉस्ट अ चाइल्ड बिकॉज़ शी वास लाइक अ किड टू मी और हमेशा उसने मेरे से वैसे ही हर चीज पूछी है, की है, बताया है सब कुछ।
तो इसलिए मैं तो उस ज़ोन में ही अभी तक चल रही हूं और मेरे को तो समझ ही नहीं आ रहा कि हुआ क्या है एक्सैक्टली। बट कहीं ना कहीं मैं यह जानती हूं कि शी वाज़ वो बहुत परेशान तो थी। डेफिनेटली परेशान थी। उसने बहुत बारी ये चीज बोली भी है। बट वो परेशानी इतना बड़ा स्टेप ऐसी डेट पे ले लेगी वो मैं स्टिल नहीं डाइजेस्ट कर पा रही हूं।
पर्सनल चीजों की वजह से परेशान थी या प्रोफेशनल चीजों की वजह से? अंबिका मैंने आपको कल भी वही बताया था। प्रोफेशनलली शी वास डूइंग वेरी गुड। किसी को मैं उसको बोलती थी कि किसी को बैक टू बैक 4 महीने के अंदर दूसरा लीड शो मिल जाना एक आसान बात नहीं है। यू आर वेरी टैलेंटेड। संचिता तुम बहुत अच्छा कर सकती हो। तुम कर रही हो। सो प्रोफेशनलली कोई प्रॉब्लम नहीं थी। हमारे साथ उसने जो मेरा वाला दंगल का शो था तब तो हम इतना हंसते खेलते थे तब तो यह सब आसपास भी नहीं चीजें थी ये जब मुझे लगता है जनवरी में वो उस शो का जिस दिन उसका साजनगर का पहले दिन का शूट था उससे एक रात पहले वो मेरे घर आई थी और एक रात पहले घर आके उसने मुझे यह बात बोली है कि यू नो मेरे को ऐसा है कि अभी फिर से दंगल का ही मैं कर रही हूं मैं और कुछ बड़ा करना चाहती हूं बट फिर मैंने उसको समझाया कि संिता कल तेरा शूट है कल तेरा डे वन है और वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करके सीधा मेरे पास गोरेगांव घर पे आई थी।
तो मैंने उसे बोला कि इट्स गुल खान प्रोडक्शन। यू मस्ट डू इट। और बहुत अच्छी स्टोरी है जो भी है। तो आपको इसको करना चाहिए। फिर उसके बाद उसने बोला कि ठीक है चलो मैं ये शो करती हूं। वो शो जब उसने स्टार्ट किया शी वाज़ ओके। नथिंग वाज़ रोंग विद हर। वो माइक्रो ड्रामाज़ कर रही थी। अभी भी वो माइक्रो ड्रामाज़ कर रही थी। उसने इस शो के जो रिप्लेसमेंट की बात चल रही है या वो चल रही है। नथिंग लाइक दैट। वो उस हालत में ही नहीं थी कि वो खुद सेट पे जाए। तो ये उसकी लाइंस हैं। उसने मुझे ये चीज बोली है कि गीतांजलि मैं जाना ही नहीं चाहती हूं।
ऐसा नहीं है कि उसको रिप्लेस इसलिए किया क्योंकि उसमें कोई प्रॉब्लम थी या कुछ प्रॉब्लम थी। बट प्रॉब्लम ये थी कि वो इंटरेस्टेड नहीं थी। शी वांटेड टू लीव द शो और शो के बेटरमेंट के लिए आई एम श्योर कि गुल मैम ने भी ये डिसीजन लिया और ऐसा नहीं है प्रोडक्शन ने ट्राई नहीं किया। प्रोडक्शन ने जो डायरेक्टर है श्रवण सर उन्होंने बहुत ट्राई किया कि चीजें ठीक हो जाए। शी वाज़ आल्सो सीइंग अ थेरेपिस्ट। तो वो मेडिकल हेल्प भी ले रही थी और ये प्रोडक्शन ने उसे हेल्प किया है मेडिकल हेल्प के लिए और गुल मैम ने उससे पर्सनली बात की है। श्रवण सर ने उससे बात की है।
उसके पेरेंट्स से बात की है। उसके पेरेंट्स सेट पे आते थे। उनसे बात की है। तो प्रोडक्शन ने तो बहुत हेल्प किया है। तो करियर वाइज़ तो कोई इशू था ही नहीं। और फाइनशियली आल्सो शी वाज़ ओके। मतलब शी इज़ द ब्रेड अर्नर ऑफ़ द फैमिली। बट एट द सेम टाइम उसको ऐसे तकलीफ नहीं थी। हम सबको ऐसा होता है कि थोड़े और कमा लेते हैं, थोड़ा और काम कर लेते हैं। तो वो ऐसा नहीं उसको माइक्रो ड्रामास के लिए रोज कॉल आता था। उसको वर्टिकल्स के लिए रोज पूछा जाता था कि आप फ्री हैं, आप नहीं हैं। तो वो लेकिन उसके अंदर की इच्छा मर गई थी।
सारी गेम उस चीज की थी कि वो अंदर से ऐसे बोलती थी कि नहीं अब मैं एक्टिंग भूल गई हूं। बट अब क्वेश्चन यह है कि उसका ये कॉन्फिडेंस क्रश कैसे हुआ? हम इतनी कॉन्फिडेंट लड़की जो हंसती खेलती घूमती है हर जगह सबसे इतने अच्छे से बात करती है। आप किसी से भी पूछ लो कोई संिता के बारे में बुरा नहीं बोलेगा क्योंकि वो बहुत प्यारी सी बच्ची थी। तो एवरीबडी विल टॉक नाइस। बट उसका कॉन्फिडेंस क्रश कैसे हुआ? अब ये चीज तो फिर जब उसने शो किया मैं आपको जो टाइमलाइन बता रही हूं आई थिंक मुझे उसने जो मेरे पास मैसेजेस भी उसके हैं वो जनवरी के आसपास से उसने मुझे यह बात बोलनी शुरू की।
वो भी मिड जैन में जाके। आई थिंक 26 के आसपास मैंने उसे बोला कि लास्ट टाइम वो शो शुरू होने से पहले मेरे पास आई थी। तो बीच में मैं भी अपना शूट कर रही थी। राज पीपला में सोबो फिल्म्स का शो कर रही थी। तो मैं भी उससे बात नहीं कर पाई। तो मैं भी वहां थी। गुजरात में थी मैं। तो मैंने बोला कि सुकून तूने मुझे मैसेज नहीं किया। तू क्या कर रही है? भूल गई तू मुझे। अभी तो ये सब इतनी चीजें तो उसने बोला कि तुम भी वहां पे बिजी हो और अ मैं ठीक नहीं हूं। गीतांजलि तो मैंने बोला क्या हो गया? अब तू लीड शो कर रही है। तेरा मीडिया में हर जगह पे बात कर रहे हैं कि शी इस डूइंग सो गुड। और इतना अच्छा तू शो कर रही है। तेरे शो की कितनी प्रज़ हो रही है जो तूने शुरू किया है।
उसने बोला कि नहीं मुझे नहीं अच्छा लग रहा है। मुझे ना अब पता नहीं कुछ अजीब सा लग रहा है। मैं जैसे दंगल हमारे वाले शो में खुश रहती थी ना मुझे वो नहीं आ रहा है। मैं बहुत परेशान हूं और मैं आई एम ट्राइंग टू हार्म मसेल्फ। उसने मुझे ये बात बोली है और ये मेरे पास मैसेजेस में उसने ये चीज बोली है। तो मैंने बोला क्यों? क्या हो गया? तो वो चीज से यह शुरू हुआ है। गीतांजलि मुझे यह जानना है जैसे कि आपने जिक्र किया कि आपको ऑलरेडी उन्होंने कई बार बोल दिया था कि मैं ऐसा कर लूंगी करूंगी। बट आखिर उसके पीछे वजह क्या थी? क्योंकि फाइनेंसियली आप कह रहे हो काम था उनके पास फैमिली थी। सब कोई था।
तो क्या थी वो वजह जो उन्हें खाए जा रही थी अंदर ही अंदर? सी इसका जवाब ना मुझे लगता है शायद उसके पास खुद भी नहीं था। क्योंकि मैं उससे जब भी पूछती थी कि हुआ क्या है? हुआ क्या है? पहले तो उसका फर्स्ट इनिशियल आई थिंक दो या तीन महीने तो वह बोलती थी मुझे नहीं पता मुझे समझ में नहीं आ रहा बस मुझे यह लाइफ नहीं चाहिए यह लाइफ कितनी डिफिकल्ट है कि कितना टफ है क्या-क्या करना है हमें पता नहीं क्या क्यों हमें यह करना है वो उसके ऐसे क्वेश्चन शुरू हो चुके थे तो फिर मैं उसको बहुत टाइम लगा के समझाती थी कि मैं उसको सुकून बोलती थी और वो उसका एक रीजन था क्योंकि मैं उसको जब मिली थी तब से उसको मैं सुकून से उससे ही जानती हूं और मैं उसको बोलती थी मैं तुझे हमेशा सुकून ही बुलाऊंगी क्योंकि मेरे लिए तो सुकून है। मेरे लिए तो संचता नहीं है।
तो मैं उसको बोलती थी कि यह पार्ट ऑफ लाइफ है। हमें ऐसे ही जीने का वो मिला है। हमें ऐसे ही जीना है। और ऐसा नहीं है कि उसने समझा नहीं। मेरे को आई थिंक मार्च के आसपास मेरे पास एक वॉइस नोट है जहां पे वो यह बोल रही है कि मैं आई एम बैक टू लाइफ। और मैं मेरे को समझ आ गया है कि मरना कोई ऑप्शन नहीं है और हमें लाइफ में जीना है। हमें जा लाइफ जीनी है। हमें ऑप्शन नहीं है तो हम मिलते हैं जल्दी। आई थिंक ये मार्च की ही बात है जब उसने ये चीज बोली थी मुझे। उसकी ऐसी बातें हैं जो उसने बीच में ऐसे बोला कि हां मैं ठीक हो रही हूं। बट वो स्विच ओवर इतनी जल्दी होता था ना शायद उसको फिर से कुछ धक्का लगता था कि नहीं अभी ऐसे नहीं वैसे नहीं।
तो मैं वही नहीं समझ पाई कि इसकी जो शुरुआत है वो हुई तो जनवरी के आसपास से है। उसके बाद से ये रुका ही नहीं है। यह कांस्टेंटली होता गया होता गया और कुछ मुझे लगता है कि सोशल मीडिया का प्रेशर इज़ आल्सो टू मच। उससे वो नहीं लिया जा रहा था। बिकॉज़ वो देखती थी अपने साथ वाले लोग दे आर डूइंग सो गुड। और उसको लगता था कि शायद ये लोग इतना कम चीजें करके भी इतनी आगे कैसे बढ़ रहे हैं। मतलब वैसे मैसेजेस करती रहती थी कि इस इन्फ्लुएंसरर ने ये घर ले लिया। उसने ये कर लिया तो हम लोग कब करेंगे? हम कैसे करेंगे? यही सब बातें बोलती रहती थी।
तो मुझे लगता है शायद वो भी एक इन्फ्लुएंस हो सकती हैं चीजें। जी एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है अगर आपने देखा होगा वो जीप का स्क्रीनशॉट है उन्हें छपरी वग मतलब छपरी वगैरह सब कहा गया है कि तू वसई की छपरी है मतलब वो क्या था और ₹3000 कुछ ट्रांजैक्शन भी होता था क्या आपको इस बारे में कुछ पता है अ ऑनेस्टली मुझे पता है और मुझे ये जब से हुआ है तब से ही पता था और मुझे नहीं पता मुझे ये बात करनी भी चाहिए यहां पे या नहीं जो भी है बट ये जो भी आई थिंक इंद्राक्षी ने यह स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो जिससे संजिता की बात होती थी और दिस इज ट्रू कि देयर वास सम मनी इनवॉल्वड इन दिस अ कि उसने पता नहीं अब मुझे यह नहीं मुझे पता कि वो पैसे बोरो किए थे वापस दिए थे नहीं दिए थे.
बट मुझे संजिता ने यह चीज बोली थी कि मैंने उज्जवल को पैसे दिए हैं और प्रोबब्ली वही स्क्रीनशॉट है जो शेयर भी हो रहा है। अब मुझे यह नहीं पता उसने वापस दिए नहीं दिए क्योंकि उसके बारे में मैंने उससे खुद से भी बात नहीं की टू बी ऑनेस्ट। मैंने खुद भी नहीं पूछा उससे। उसकी मुझे नॉलेज नहीं है। बट मुझे यह पता है कि उसने यह बात बोली थी जब वो शो कर रही थी कि हां उज्जवल ने पैसे मुझसे लिए हैं। मतलब कितना अमाउंट था? अमाउंट का मुझे कोई आईडिया नहीं है। सिर्फ 3000 3000 है। बट वो शायद उससे तो ज्यादा ही होगा। बिकॉज़ उसके नीचे के मैसेजेस में तो उसने शायद ऐसा लग रहा है कि मैं तेरे बाकी के पैसे नहीं दूंगा।
ऐसी कोई बात लग रही है बट मुझे अमाउंट का कोई आईडिया नहीं है। लेकिन मुझे इतना पता है कि उज्जवल ने पैसे लिए थे उससे। लास्ट आपकी क्या बात हुई थी संिता से एंड क्या हुई थी? सी लास्ट बात मेरी जो संिता से हुई थी एक्चुअली मैं मुंबई में नहीं थी। अभी मैं दो दिन पहले ही वापस आई हूं। मैं चंडीगढ़ में थी अपने डैड के पास। मेरे डैड की तबीयत ठीक नहीं थी। तो लास्ट जो उसने मुझसे दो कॉल्स किए हैं वो इसी बारे में ही मेरे डैड के बारे में बात करने के लिए किए थे कि तू ठीक है ना? वो मुझसे पूछ रही थी कि तू ठीक है कि तेरे डैड आईसीयू में थे वो ठीक हैं अब तो उसने वो मेरे से बात की थी बट उससे पहले जो मेरी कॉन्वर्सेशन हुई है आई थिंक वो यही हुई है कि अब जो भी है मैं माइक्रो ड्रामाज़ कर रही हूं और अब मैं वापस से काम करना शुरू करूंगी और मैं भेज रही हूं प्रोफाइल्स बट मुझे यह भी पता है कि जब उसका रिप्लेसमेंट हुआ है शो के बाद उसके बाद उसने मॉक भी किए हैं एकद शोज़ के उसने मॉक किए हैं और दो दिन पहले वो शूट पे थी जब ये सब हुआ है उससे दो दिन पहले शी वाज़ ऑन शूट शूट उसने बहुत बार मुझे वर्टिकल के शूट से वीडियो कॉल्स भी किए हैं कि मैं कर रही हूं वर्टिकल्स मैं कर रही हूं क्योंकि पहले तो वो ऐसी थी कि नहीं मेरे को नहीं करना तो वो चीज अब वो करने लग गई थी.
वर्टिकल्स बट वही समझ में नहीं आया कि एकदम से फिर से कैसे इतना स्ट्रांग ट्रिगर हो गया कि उसने ये स्टेप सडनली ही उठा लिया क्योंकि पिछले एक या दो हफ्ते से तो उसने मुझे यह बात नहीं बोली है। उसने मुझे कंटीन्यूअसली बोला है दैट माय अटेम्प्ट माय अटेम्प्ट उस जॉब बट उसने ये नहीं दो हफ्ते से नहीं बोला था ऐसा मुझे ये नहीं पता कि उसने सुशांत वाली वो चीज देख के एक वो हो गया उसके मन में क्योंकि उसकी नेचर वैसी थी वो वो कर सकती थी कि मैं ही बनके सुशांत वाली डेट पे जाऊंगी लोग मुझे याद रखेंगे वो ऐसी थी वैसे बोल सकती थी वो मेरे को 100% पता है क्योंकि वो हर चीज में वही करती थी ब्रो हम भी यह करेंगे हम फेमस कब होंगे वो ऐसी बातें बोलती थी मुझे कि शी हैड दैट इन हर कि मुझे काम करना है और मुझे जाना है .
मतलब मतलब जब हम ये शो भी दंगल वाला कर रहे थे तो हमने एक पैक बनाया था और मैं कल से वही सोच रही हूं कि हाउ विल आई एक्चुअली फुलफिल दैट एवर बिकॉज़ शी टोल्ड मी हमने डिसाइड किया था कि जब हम नेक्स्ट शो कर लेंगे उसके बाद जैसे वो सुकून थी शो में और मैं शेलवी थी तो उसने बोला था सुकड़ी एंड शेलवी इन पेरिस हम पेरिस जाएंगे ब्रो हम अभी ये नेक्स्ट शो करने के बाद यहां जाएंगे वहां जाएंगे वो ऐसी बातें करती थी बिकॉज़ शी वाज़ फुल ऑफ लाइफ बहुत बहुत हंसती खेलती रहती थी हमारे हमारे सेट पे तो बहुत ही ज्यादा मतलब आप डायरेक्टर से पूछोगे आप हमारे ईपी से पूछोगे वो यही बोलेंगे कि वो तो इधर-उधर हंसती खेलती रहती थी। ऐसी तो थी ही नहीं वो।
बट लास्ट जो सिक्स मंथ्स थे ना वो बहुत प्रॉब्लमैटिक थे उसके लिए और उसको नींद नहीं आती थी। सोती नहीं थी वो रातों को और वो यही मैसेज करती थी। कभी अपनी आंखों की फोटो भेज रही है कि गीतांजलि मैं इतने दिन से सोई नहीं हूं। मुझे नींद ही नहीं आ रही। मैं क्या करूं? पहले तो इनिशियली मैंने उसको बोला यार मैं तो खुद नहीं सो पाती हूं रात को। क्या ही हो रहा है पता नहीं। शायद टाइमिंग्स ऐसी चल रही हैं या कुछ ऐसे। बट फिर मैंने धीरे-धीरे रियलाइज किया कि ये इसका वैसा वाला दिक्कत नहीं है जैसे हमें कई बारी रात को नींद नहीं आती। हम ऐसे ही चिल कर रहे हैं।
टीवी देख रहे हैं कुछ। फिर मैंने रियलाइज किया कि ये बहुत बिय्ड जा चुका है उसके ये चीजें और शायद उसको लग रहा था कि अब उसकी लाइफ का कंट्रोल नहीं है उसके पास। पेरेंट्स से कुछ बात हुई थी आपके उनके समझाने के लिए कि कुछ और आपने किस एंगल से समझाया? मैं आपको कोई एग्जांपल देके समझाया था उनको जो लोग ऑलरेडी इंडस्ट्री से इतने लोग गए हैं। वही बता रही हूं। मैंने उसकी मम्मा से मेरी बहुत बात होती थी। ऐसा नहीं है। उसकी मम्मा मुझे बहुत बोलते थे। जब भी मैं कॉल करती थी वो अपनी मम्मी और अपनी मासी से भी मेरी बात करवाती थी और वो बोलती थी आंटी अपने फोन से भी मुझे कॉल करते थे। और वो यही बोलती थी कि संिता को समझाओ संिता को। मैं वही बोलती थी कि आंटी मैं तो इतना समझा रही हूं। इनफैक्ट अगर उन्हें मेरे पास भेजना भी होता था उन्हें मिलने के लिए तो वो पहले मुझसे फोन पर बात करते थे क्योंकि सबके मन में इतना डर बैठ गया था कि यह कभी भी कुछ भी कर लेगी इतनी बातें बोल रही क्यों बोल रही है ये समझ नहीं पा रहे थे.
हम फिर उसको बहुत समझाया कि संिता लाइफ है तू इतनी नीचे से ऊपर तक खुद उठ के आई है इस ऐज में इतनी छोटी है तो तूने इतना कुछ अचीव कर लिया है तू क्यों ऐसे कर रही है तो उसकी मम्मा से मेरी काफी बात हुई है इस बारे में और उनके बोलने पे नहीं वैसे भी मैं तो उसको समझाती रहती थी तो मैं उनको बोल बोलती थी कि मैं समझा रही हूं। आप मत टेंशन लो। बट वो बहुत बहुत कंसर्न थी। उसकी मासी, उसकी मम्मा उन लोगों को तो मतलब मैं इमेजिन भी नहीं कर सकती इस टाइम पे आंटी की पेन। क्योंकि मुझे लगता है इससे किसी का कुछ वो नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा फर्क उसकी फैमिली को ही पड़ा है। और मैं उसको यही बोलती थी कि एक चीज थी जिससे मैं बहुत सर्टेन थी कि संजिता तनीषा ने ये स्टेप उठाया था। और उसकी मम्मा कि इस टाइम पे द कंडीशन इज नॉट गुड। डोंट डू इट एवर।
उसकी सिर्फ मम्मा रह गए थे पीछे और उनकी हालत देख उन्होंने सुनीषा ने किया। चीजें मूव ऑन हो गई। तू मत करना। यह मत करना। ऐसी बातें मत कर। मुंह से मत निकाल। वो मैनिफेस्टेशन में कितना बिलीव करती थी और मैं उसको बोलती थी ये तू मैनिफेस्ट कर रही है। ये मैनिफेस्ट कर रही है। तो वो मैंने उसको बहुत बहुत एक्सप्लेन किया। बट मेरे को समझ ही नहीं आया कि एकदम से ऐसे हो गया।
मतलब ऐसे लग रहा है कि एक कॉल कर लेती शायद तो मैं और समझा के उस टाइम पे तो रोक लेती। एक फोन करके यह बोल देती मुझे ऐसा लग रहा है तो मैं कुछ कर लेती बट वो उसने मौका ही नहीं दिया वो करने का। एक लास्ट मैसेज क्या था उनका आपके पास? लास्ट तो मेरी वही जो मैंने आपको बताया फोन पे ही बात हुई थी मेरी। आई थिंक तीन-चार दिन तो हो ही गए हैं।
ज्यादा ही हो गया होगा उससे क्योंकि हां जब मैं चंडीगढ़ में थी तो मैं उसने मुझे यही बोला था हम कब मिलेंगे? हम कब मिलेंगे? तो मैं वही बोल रही थी जब जैसे ही मैं वापस आती हूं मुंबई तो हम मिलते हैं। और लास्ट एक्चुअली उसने मुझे यह मैसेज किया था कि उसको मुंबई के किसी जगह से कोलैबोरेशन का ऑप्शन आया तो शी वांटेड मी टू गो विद हर। तो ऐसा नहीं है कि शी वास नॉट गेटिंग थिंग्स। उसने मुझे मैसेज किया, कॉल भी किया था कि तू मुंबई में है तो हम लोग वहां चलते हैं और ऐसे मुझे किसी जगह से कोलैबोरेशन का मैसेज आया अच्छे से खाएंगे, पिएंगे और आएंगे।
तो मैंने बोला कि हां अभी तो मैं बॉम्बे में नहीं हूं तो एक बारी या तो वापस आती हूं फिर देखते हैं। तो यह मेरी लास्ट उससे बात हुई थी। आल्सो गीतांजलि ऐसी भी खबरें चल रही है कि उनके ब्रेकअप की वजह से वो काफी डिप्रेशन में ऐसा कुछ था? नहीं, मैं वही बोलना चाहती हूं कि इतने स्पेकुलेशंस आ चुके हैं ना। कल तक तो मुझे मैं आपसे इसीलिए बात भी नहीं करना चाहती थी क्योंकि कल तक मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था वो सब देख के कि जो ये लोग इतनी बातें कर रहे हैं जब वो एक्चुअली किसी चीज से गो थ्रू कर रही थी तब वो लोग कहां थे? जिन्होंने इतनी स्टेटमेंट्स दी हैं। जिनको लग रहा है कि वो रिप्लेस होने की वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। नहीं मैं उसके साथ थी। मैंने देखा है उसने उस चीज की वजह से यह चीज नहीं की।
उसको रिप्लेस करा तो बहुत बाद में रियलाइज हुआ कि वो रिप्लेस हो गई है। जब वो शो के उसके भी मैसेजेस हैं मेरे पास जहां वो बोल रही है कि ब्रो सुकड़ी रिप्लेस हो गई तो हमें तो वो मुझसे कांस्टेंटली टच में थी। उसको ये चीज पता नहीं था कि ऐसे होने वाला है। बट उसको आईडिया तो था क्योंकि वो सेट पे नहीं कर पा रही थी चीजें। उसको दिक्कत हो रही थी। तो मैं यह पूछना चाहती हूं कि जो लोग अभी इतना सब क्लेम कर रहे हैं कि वो हमसे मिलने वाली थी। वो हां ऐसे दिक्कतों में थी। आप कहां थे तब? तब आपने क्यों बात नहीं की उससे? तब आपने क्यों उसके फैमिली को नहीं पकड़ा?
तब आपने क्यों नहीं बोला कि हां संचिता चीजें हो जाएंगी या हम हेल्प करते हैं। कोई नहीं था ना? जो तीनचार उसके क्लोज लोग थे उन्होंने ही बात की। उन्होंने जितना ट्राई किया उन्होंने किया। अब ऐसा लग रहा है कल से सोशल मीडिया पे यही चल रहा है जैसे मजाक बन गया है उसका। हर कोई हर कोई सामने आ रहा है और कुछ और ही चीजें बोल रहा है। एक तो ऑफ कोर्स मेंटल स्ट्रेस ये सब चीजों के बारे में बात करनी चाहिए। लेकिन आप कुछ भी क्लेम्स मत करो। उससे लेट हर एटलीस्ट प्लीज मैं रिक्वेस्ट करूंगी उसके सोल को एटलीस्ट प्रे करो फॉर हर सोल उसकी आत्मा को शांति मिले क्योंकि जब वो यहां थी तब तो लोगों ने नहीं पूछा हो ना उससे तब तो अगर लोग दो पूछ लेते तो शायद वो बता देती और आज हम सबको चीजें भी पता होती रीज़ भी पता होते बहुत कुछ अलग होती है चीजें तो वो मुझे बहुत वो कर रहा है इसीलिए मैं बात नहीं करना चाहती थी इसके बारे में बट मुझे ऐसा लगा कि शायद माय फ्रेंड डिर्व्स कि उसके बारे में यह चीज बाहर आए और खुले और पता चले कि शी वास गोइंग थ्रू समथिंग थिंग और उसने यह कोई वो बचकानी चीज नहीं की है। वो बहुत ज्यादा और में थी जिसके बारे में वो बात नहीं कर रही थी बहुत सारे लोगों से। आल्सो गीतांजलि जैसे कि आपने कहा कि इतने सारे लोग सामने आ रहे कि हम दोस्त थे। हम कल मिलने वाले थे। हम दो दिन बाद मिलने वाले थे। लेकिन हम भी वहां संजिता के बिल्डिंग के नीचे थे।
लेकिन वहां पर कोई नहीं आया था। आपका तो जेन्युइन रीज़न था कि आपकी कमिटमेंट थी। आप छोड़ के नहीं जा सकती थी। वरना आपके ऊपर भी यहां पे कुछ ज्यादा ही बरस पड़ते लोग। नहीं मैं वही बोल रही हूं ना कि कल जब उसकी फैमिली का यह हुआ तो लोग वहां थे नहीं। पहली चीज तो कोई नहीं आया। कोई उसकी फैमिली से पूछने नहीं गया। कुछ नहीं गया। वैसे भी उसकी फैमिली से मुझे नहीं लगता कोई इन टच हुआ होगा। और दूसरी चीज ये बात बाहर कैसे पता चली है? सुबह संचिता की मम्मा का कॉल एक भरत करके हैं। उसके दो ही जिनसे कांस्टेंटली बात हो रही थी। एक भरत था और एक मैं थी। तो भरत को सुबह कॉल आया है 8:30 उसकी मम्मा का। वो बात नहीं कर पाए। उसके पापा ने कॉल उठाया।
उन्होंने बोला कि आप सबको यह बता दो। तो वह वहां से चीज शुरू हुई है कि सबसे पहला इंसान जिसको पता चला है यह क्योंकि शाम को चीजें हो चुकी थी। उन्होंने किसी को नहीं बताया था। किसी से बात नहीं हुई थी उसकी फैमिली की। पहला कॉल उसकी फैमिली से आया भरत को। भरत ने मुझे कॉल किया है। सेकंड कॉल वाज़ माइन। फिर मैं उस टाइम पे ऑलरेडी सेट पे पहुंच चुकी थी। सेट पे पहुंचने के बाद मुझे यह कॉल आया एंड देन आई तो लॉस्ट इट कि ये हो कैसे सकता है। फिर उसके बाद मैंने अपने सब दंगल वाले शो वाले जो हमारे एसोसिएटेड थे।
मैंने उन सबको कॉल किया। फिर उन्होंने धीरे-धीरे मीडिया को बताया। फिर धीरे-धीरे आगे आगे आगे आगे बात गई। तो पहला कॉल तो उन लोगों में से तो पहले चीज किसी को पता ही नहीं था। वो कॉल जाते-जाते और मीडिया के थ्रू फिर चीजें बाहर आई। जब सब ने कॉल करना शुरू किया कि ऐसा हुआ है क्या? तो वो वहां पे उतना भी नहीं कर पाई कि वहां पे पहुंच जाए। तब तक तो पता चल गया था ना कि वसई में हो रहा है और यहां जो भी बात हो रही है तो वही मैं बोल रही हूं कि मुझे लगता है जब इंसान ना होता है तब उसकी इतनी कदर नहीं करते हैं जब वो चले जाता है तो फिर रियलाइज होता है कि कितना इंपॉर्टेंट था जी रात को एक्सैक्टली कितने बजे का इंसिडेंट है ये क्योंकि टाइम भी लोग कोई 6:30 बोल रहा है कोई 7:30 बोल रहा है कोई कह रहा है कि रात में हुआ था ये बट आपको तो पता होगा एक्सैक्टली कब हुआ मेरी उनके कजिन से भी बात हुई थी फोन पे उसकी मम्मा के नंबर के थ्रू और उन्होंने मुझे रात रात बोला था।
लेकिन मुझे ऐसे लग रहा है कि कुछ शाम या रात की ही बात है। या तो 7 के आसपास की बात है क्योंकि 6:30 तक तो वो एक्टिव थी ऑन WhatsApp मैसेजेस। तो उसने WhatsApp का मैसेज भी रिप्लाई भी किया है हमारे शो के एक उसको एक्टर को। उसने रिप्लाई किया है 6:30 पे और तब तक तो वो एक्टिव थी। उसके बाद ही उसने यह किया है और बट मुझे जहां तक पता चला है वो यही चला है कि कुछ 7:00 बजे के आसपास हुआ है यह शाम को और उसके बाद फिर सडनली वो लोग हॉस्पिटल लेके गए हैं और शायद जब उसको उतारा था तो शायद शायद उसकी सांसे चल रही थी जहां तक मुझे मैंने उसके भाई से बात की है उसके बाद फिर वहां जाके चीजें वो लोग कंट्रोल नहीं कर पाए।
थैंक यू सो मच गीतांजलि। मतलब जो आप जिस सिचुएशन से गुजर रहे हो आई कंप्लीटली अंडरस्टैंड। मैं यही कहूंगी आप अपना भी ध्यान रखो और थैंक यू सो मच। इसके अलावा कुछ वर्ड्स नहीं है। और मैं यही रिक्वेस्ट करना चाहती हूं आप सबसे कि प्लीज प्लीज डोंट मेक फन ऑफ इट। आप लोग ऑफ कोर्स बात कर रहे हो। बट आप लोग उसके लिए प्रे करो क्योंकि इस टाइम पे ये इतने स्पेकुलेशंस करना, इतनी उसके बारे में बातें करना। ऑफ कोर्स हमें जस्टिस चाहिए हमारी फ्रेंड के लिए। हम तो चाहते हैं कि अगर कोई ऐसे रीज़ंस, बड़े ट्रॉमा के रीज़ंस थे तो वो सब बाहर आने चाहिए।
बट वो सही प्लेटफार्म से आए। सोशल मीडिया वो प्लेटफार्म नहीं है। लीगली वो प्लेटफार्म है। जरिसडिक्शन वो प्लेटफार्म है। और हम लोग वही गवर्नमेंट से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो सही प्लेटफार्म के थ्रू बाहर आए। बिकॉज़ एक पूरी फैमिली इनवॉल्व्ड है। एक बच्ची किसी की इनवॉल्वड है जो अब कभी वापस नहीं आएगी। तो आप लोग प्लीज उसको लीगली वो चीज बाहर आने दो। और सोशल मीडिया पे इतना स्पेकुलेशंस कर कर के उस चीज का उस मेरे दोस्त का मजाक मत बनाओ।