Cli

संचिता उगले से पहले 5 एक्ट्रेसेस ने भी की खुद!कु!शी, कम उम्र में कहा अलविदा

Uncategorized

जिंदगी की जंग हार गई संजीता उगले। मौत के 24 घंटे बाद उठ रहे कई सवाल। सपनों को उड़ान देने की उम्र में फांसी लगाकर दी जान। सिर्फ संचिता ही नहीं इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ने कम उम्र में मौत को चुना। किसी ने बेरोजगारी से मानी हार तो किसी ने प्यार के दर्द में चुना मौत का रास्ता। महज 22 साल की उम्र में फांसी लगाकर दुनिया से चल बसी एक्ट्रेस संिता उगले की मौत की खबर ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। आंखों में ढेरों सपने, करियर को लेकर बड़ी सारी उम्मीदें लेकिन काम ना मिलना, इंडस्ट्री में नाम ना मिलना, संिता को इस कदर अंदर ही अंदर तोड़ता गया कि वो जिंदगी की लड़ाई हार गई।

और अपने पीछे छोड़ गई सिर्फ आंसू, दर्द और अपने माता-पिता का बिखरा हुआ संसार। संिता को गुजरे 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और सोशल मीडिया पर एक ही सवाल लगातार पूछा जा रहा है कि आखिरकार कब थमेगा दर्दनाक मौतों का यह सिलसिला कब तक यूं ही सपने टूटते रहेंगे और मां-बाप अपने जवान बच्चों को खोते रहेंगे। सबसे दुख की बात तो यह है कि संशिता पहली एक्ट्रेस नहीं है जिसने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहा हो।

इससे पहले भी कई टीवी एक्ट्रेसेस ऐसे दर्दनाक फैसले लेकर अपने चाहने वालों को गहरा सदमा दे चुकी हैं। तो संचिता से पहले किन-किन एक्ट्रेसेस ने उठाया सुसाइड का दर्दनाक कदम? आइए आपको बताते हैं। साल 2022 में टीवी की चुलबुली और बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस तनीषा शर्मा की मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। सिर्फ 20 साल की उम्र में जब जिंदगी की असली उड़ान शुरू होती है। तनीषा ने शो के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में कई सवाल उठे, कई आरोप लगे। लेकिन तनीषा के दिल में आखिर चल क्या रहा था?

इसका जवाब हमेशा के लिए उनके साथ ही चला गया। इसी साल एक और दर्दनाक खबर ने लोगों को रुला कर रख दिया था। यह रिश्ता क्या कहलाता है? और ससुराल सिमरका जैसे हिट शो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी आत्महत्या कर ली थी। वैशाली के मामले में एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें उन्होंने पड़ोसी राहुल नवलानी पर परेशान करने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। वहीं 25 मई 2020 एक्ट्रेस प्रेषा मेहता की मौत की खबर ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन, बेरोजगारी और काम ना मिलने की वजह से वह काफी परेशान थी। कहा जाता है कि इसी स्ट्रेस के बीच उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया। साल 2020 में ही टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने भी आत्महत्या कर ली थी। हालांकि अपने सुसाइड नोट में सेजल ने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया था। सालों बाद भी उनकी मौत आज भी एक पहेली बनी हुई है।

और फिर 1 अप्रैल 2016 वो दिन जिसे टीवी इंडस्ट्री शायद कभी भी नहीं भूल पाएगी। बालिका वधू की आनंदी यानी कि प्रतिषा बनर्जी के आत्महत्या करने की खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। लाखों दिलों पर राज करने वाली प्रतिषा की मौत आज भी लोगों के ज़हन में एक दर्दनाक याद बनकर मौजूद है। तो एक के बाद एक सामने आती है ऐसी खबरें सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। आखिर ऐसा क्या होता है कि मुस्कुराते चेहरे, सफल दिखने वाले लोग और लाखों दिलों की धड़कन बने सितारे अचानक अपनी जिंदगी से हार मान लेते हैं। यह सवाल आज भी अनगिनत परिवारों और लाखों चाहने वालों को परेशान कर रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट ई 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *