बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का भले ही फैंस को इंतजार है लेकिन उनसे जुड़ा हुआ एक मामला जरूर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ को फटकार लगाते हुए कहा है कि वह सोशल मीडिया से सलमान के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और निजी वीडियोस को हटा दें। जस्टिस शर्मिला देशमुख की बेंच ने गुरुवार को इस पूरे मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि सोशल मीडिया तक पहुंचने का मतलब यह नहीं है
कि कोई भी किसी भी आम नागरिक या फिर सेलिब्रिटी को बदनाम करें। कोर्ट ने केतन कक्कड़ से इस सुझाव पर 6 जुलाई तक जवाब भी मांगा है। यह पूरा का पूरा जो विवाद है यह 4 साल यानी कि साल 2022 से कोर्ट में लंबित है। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान साफ तौर पर कहा कि अगर किसी के पास सोशल मीडिया प्लेटफार्म इस्तेमाल करने की सुविधा है तो फिर वो इसका इस्तेमाल दूसरों की छवि खराब करने के लिए नहीं कर सकता है। कोर्ट ने उन तमाम वीडियोस पर भी नाराजगी जताई है जो कि केतन कक्कड़ के अलावा तीसरे पक्ष यानी कि थर्ड पार्टी की ओर से लगातार शेयर किए जा रहे हैं।
कोर्ट ने यह भी कहा कि यह भी हटाए जाए। अब पूरा का पूरा विवाद क्या है? यह भी आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल पूरा विवाद केतन के ढाई एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि यह जमीन उनकी है। लेकिन महाराष्ट्र फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने उसका अलॉटमेंट कैंसिल कर दिया। केतन की मानें तो फिर उनकी जमीन तक पहुंच वाली सड़क बंद कर वहां की बिस्तरी भी काट दी गई है। साथ ही उनका घर और गणपति मंदिर भी तोड़ दिया गया है।
उनका यह भी कहना है कि सलमान के फार्म हाउस का लोहे वाला गेट उनकी जमीन पर है। दूसरी तरफ सलमान ने इन तमाम आरोपों को खारिज कर दिया है। उनके वकील ने साफ तौर पर कहा है कि केतन ने फार्म हाउस के पास जमीन खरीदने की कोशिश की थी। लेकिन ऑफिसर्स ने उस सौदे को अवैध बताते हुए कैंसिल कर दिया। इसके बाद उन्होंने सलमान के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया। सलमान खान ने साल 2022 में केतन कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। सलमान का आरोप है कि केतन कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, अपमानजनक और सांप्रदायिक रूप से भड़काने वाले वीडियोस अपलोड किए थे। सलमान ने पहले एक मिनिस्ट्री अदालत यानी कि सिविल कोर्ट में केतन कक्कड़ के खिलाफ अंतरिम रोक लगाने की भी मांग की थी। सिविल कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद ही एक्टर ने 2022 में बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था।
इसके बाद उन्होंने मामले को पार्ट एंड कैटेगरी में रखकर दूसरी बेंच के सामने भेजने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद अब नई बेंच इस पूरे मामले पर सुनवाई कर रही थी। अब यह जान लीजिए कि केतन कक्कड़ आखिर है कौन? तो वो एक रिटायर्ड एनआरआई हैं। 1990 में उन्होंने पनवेल हिल पर एक प्लॉट खरीदा था। जहां पर वो अपना रिटायरमेंट होम बनाना चाहते थे। यह प्लॉट भी सलमान के अर्पिता फार्म हाउस के बगल में था। इस दौरान ज्यादातर समय वो अमेरिका में ही रहते थे। लेकिन 2014 में वह अपनी पत्नी के साथ दोबारा भारत आए। अपनी प्रॉपर्टी पर एक छोटा सा घर बनाना चाहते थे। हालांकि 2019 में चीजें अचानक बदल गई। केतन ने आरोप लगाया कि सलमान के परिवार ने उनके घर की एंट्री ब्लॉक कर दी थी। साथ ही कई दूसरी दिक्कतें भी शुरू हो गई थी। तो आपकी इस खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिएगा और हमारे न्यूज़ चैनल भारत बस लाइव को सब्सक्राइब कीजिएगा। धन्यवाद। भारत बस लाइव हर खबर में भारत।