अहमदाबाद प्लेन हादसे को आज पूरा 1 साल हो चुका है। 2025 में हुए इस हाथ से अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है इस हादसे की वजह क्या थी किसकी गलती थी कुछ भी अभी तक साफ तौर से सामने नहीं आया है। इस हादसे का शिकार हुए 241 परिवार सरकार से इन सवालों के जवाब की उम्मीद लगाए बैठे हैं ऐसे में हमारे भूतपूर्व सीएम विजय रुपाणी के बेटे ने जांच रिपोर्ट पर एक महत्वपूर्ण बात कही है।
पिता की पहली पुण्यतिथि पर मीडिया को इंटरव्यू देते हुए ऋषभ रुपाणी ने बताया उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है और डीसीए और भी जांच एजेंसियों की प्रक्रिया पर भी उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने बाकी के पीड़ित परिवारों को भी सरकार पर विश्वास रखना बात कही है। उन्होंने कहा कि जब जांच एजेंटीयों की जांच पूरी तरह से खत्म हो जाएगी तब रिपोर्ट सामने आ जाए।
शादी में अपनी बहन द्वारा एयर इंडिया को लिखे गए पत्र के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एयर इंडिया हर पीड़ित परिवार से ईमेल के द्वारा बातचीत करती रहती है। अपने पिता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कमी हर वक्त गलती है लेकिन अब जिंदगी में आगे बढ़ना भी जरूरी है हम आगे कैसे बढ़ सकते हैं यही सोचना है।