Cli

चीन-पाक की उड़ी नींद! कश्मीर में भारत ने कुछ ऐसा खोजा जो बदल देगी एशिया का नक्शा!

Uncategorized

भारत ने दुनिया को एक ऐसी सुरंग दिखाई है जो आने वाले दिनों में भारत की रणनीति और कूटनीति को बदल कर रख देगी। इस सुरंग का राज जानने से पहले आपको पीओके से आई कुछ तस्वीरें देखनी होंगी। पीओके के हजारों लोग सिर्फ खाना, पानी, घर, बिजली और अधिकार जैसी मूलभूत चीजों की मांग कर रहे थे। लेकिन पाकिस्तान ने इन निहत्ते कश्मीरियों पर गोलीबारी कर दी।

पीओके में 200 से ज्यादा कश्मीरी मारे जा चुके हैं। हैरानी की बात देखिए कि कश्मीर के जिन लोगों ने ईरान के लिए अपना सब कुछ लुटा दिया था वो सभी लोग पीओके के लिए कुछ नहीं बोल रहे। कश्मीर के जिन लोगों ने इजराइल को शैतान कहा था वो सभी पाकिस्तान पर खामोश हैं। बहरहाल पीओके की यह तस्वीरें हम आपको सिर्फ इसलिए दिखा रहे हैं ताकि आप इन तस्वीरों को कश्मीर से आई इन तस्वीरों के साथ जोड़कर देख सकें। यह दोनों तस्वीरें भारत और पाकिस्तान का अंतर आपको दिखाएंगी।

एक तरफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौत का तांडव मचा है तो वहीं कश्मीर में बनी इस सुरंग ने पूरी दुनिया में ऐसा इतिहास बना दिया है जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। कश्मीर में एक तरफ बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है, शांति है और स्थिरता है। लेकिन पीओके के लोग भुखमरी के कारण आज पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। बहरहाल अब बात करेंगे कश्मीर से आई इस सुरंग की जिसने चीन तक को हिला कर रख दिया है।

सोचिए अगर एक सड़क बर्फबारी की वजह से साल में करीब 5 महीने बंद रहती हो। लेकिन अब वही सड़क एक सुरंग के जरिए आम लोगों और खासतौर पर भारतीय सेना के लिए पूरे साल और हर मौसम खुली रहे तो आप क्या कहेंगे? भारत ने यही जादू कर दिखाया है। भारत ने एशिया की सबसे लंबी और दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बन रही अत्याधुनिक जोजिला सुरंग में ब्रेक थ्रू हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि सुरंग निर्माण में ब्रेक थ्रू का मतलब पहाड़ के भीतर आर-पार रास्ता खुल जाने को कहते हैं। जब इंजीनियर और मजदूर पहाड़ के दोनों छोरों से एक साथ खुदाई शुरू करते हैं और बीच में आकर दोनों रास्ते जब आपस में मिल जाते हैं तो उसी को ब्रेक थ्रू कहा जाता है। जोजिला सुरंग अब भारत के लिए पूरी तरह से खुल चुकी है।

यह भारत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और स्ट्रेटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर का सबसे बड़ा उदाहरण बन गई है। दोनों तरफ से चलने वाली 13.15 कि.मी. लंबी जोजिला सुरंग कश्मीर घाटी को लद्दाख से अब साल भर जोड़े रखेगी। कई दशकों तक बर्फबारी की वजह से यह दर्रा लगभग 160 से 180 दिनों तक सालाना बंद रहता था। अब इसी सुरंग के चलते भारतीय सेना साल भर एलएसी यानी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल तक सैनिकों और दूसरे सामानों को भेज सकती है। चीन ने कभी नहीं सोचा था कि भारत इस तरह की सुरंग बनाएगा। 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कारगिल और लद्दाख में भारत की मिलिट्री सप्लाई चेन को बाधित करने के लिए इसी हाईवे को निशाना बनाने की कोशिश की थी। यह इकलौता हाईवे पाकिस्तान और चीन को बर्बाद करने के लिए सक्षम है। और इसी हाईवे को साल भर खुला रखने के लिए भारत ने जोजिला सुरंग बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *