Cli

मोदी से भी ज्यादा अमीर है ये CM जानिए कितनी है संपत्ति?

Uncategorized

3 जून को कर्नाटक की सियासत में एक नया अध्याय लिखा जा चुका है। भारी उलटफेर और लंबी सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के इस संकटमोचक कहे जाने वाले डीके शिवकुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।

24वें मुख्यमंत्री के तौर पर अब उन्होंने कमान संभाली तो बेंगलुरु के आसमान में सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा था। वो नाम जिसने 1979 से आज तक कभी हार का स्वाद नहीं चखा। लगातार आठ बार अजय रहने वाले इस नेता को राजनीति का जादूगर कहें या कनकपुरा का रॉकस्टार। उन्होंने साबित कर दिया कि जििद और जुनून के आगे दिल्ली की तखत भी झुक जाता है। बेंगलुरु के पास कनकपुरा में जन्मे शिवकुमार के बचपन का नाम कैंपा राजू था।

लेकिन मां गौरमा ने भगवान शिव से मन्नत मांगी थी। इसलिए नाम बदला और वे बने शिवकुमार। आज डीके शिवकुमार सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं है बल्कि वे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री और विधायक बन चुके हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक शिवकुमार के पास ₹1413 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। राजनीति से इतर वेव माइनिंग रियलस्टेट कंस्ट्रक्शन और एजुकेशन सेक्टर के किंग मेकर हैं। बेंगलुरु का मशहूर ग्लोबल मॉल उन्हीं का है। जिसकी कीमत करीब ₹900 करोड़ है। विक्रास डेवलपर्स और कौस्तुबा प्रोजेक्ट जैसी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में उनका साम्राज्य फैला हुआ है।

लेकिन इस नेता की असली ताकत उनका परिवार है जो हमेशा साए की तरह उनके साथ खड़ा रहता है। शिव कुमार की पत्नी उषा शिवकुमार भले ही लाइमलाइट में दूर रहती हो लेकिन उनके तीन बच्चे आज देश के सबसे बड़े बिजनेस और लीगल सर्कल का हिस्सा है।

शिवकुमार की बड़ी बेटी डीकेएस ऐश्वर्या इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। ऐश्वर्या देश की सबसे अमीर राजनीतिक बेटियों में से एक है। जिनके नाम 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। बीटेक ग्रेजुएट ऐश्वर्या बेंगलुरु के प्रतिष्ठित ग्लोबल एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग कॉलेज को बतौर ट्रस्टी संभालती हैं। ऐश्वर्या की शादी के बाद कर्नाटक के दो सबसे रसूखदार परिवारों का मिलन हुआ। फरवरी 2021 में उनका विवाह देश के सबसे बड़े बिजनेस घराने कैफे कॉफी डे के संस्थापक स्वर्गीय वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े से हुआ। अमर हेगड़े कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा के नाती हैं। इस तरह ऐश्वर्या ना सिर्फ एक शक्तिशाली राजनीतिक परिवार की बेटी हैं बल्कि बेहद रसूखदार घराने की बहू भी हैं। डीके शिवकुमार की दूसरी बेटी हैं आब्रिन जो चकाचौंध से दूर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देती हैं।

वहीं उनके सबसे छोटे बेटे आकाश कैंपागोड़ा कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। पिता के मुख्यमंत्री बनने पर गर्व से भरी बेटी ऐश्वर्या कहती हैं कि लीडरशिप के साथ जिम्मेदारी 100 गुना बढ़ गई है। लेकिन डी के शिवकुमार के पास वक्त कम है। कर्नाटक में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सिर्फ 24 महीने बाकी हैं। इन 2 सालों में उन्हें ना केवल जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है बल्कि 2028 में कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापस लाने की जमीन भी तैयार करनी है। अकूत संपत्ति, मजबूत परिवार सीटी और सियासत का बेजोड़ गठजोड़।

कनकपुरा के रॉकस्टार के पास अब खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मंच है। देखना होगा कि देश का यह सबसे अमीर मुख्यमंत्री कर्नाटक की तकदीर को किस ऊंचाई पर ले जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *