देश की राजधानी में प्रोटेस्ट चल रहा है नीट पेपर लीक को लेकर और उसकी जो सबसे बड़ी मांग है जो है शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उसको लेकर एक खबर आ गई है। अभिषेक है हमारे साथ वो बताएंगे अभिषेक क्या इनपुट है? इंडिया टुडे से जुड़े पीयूष मिश्रा हैं। उनकी उनको सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उन्हें क्या करना है?
इसे लेकर अपना मन बना लिया है और मन यह बनाया है पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा फिलहाल नहीं होगा। यह पीयूष मिश्रा जो इंडिया टुडे से जुड़े हुए हैं उनकी रिपोर्ट के हवाले से उनके सूत्रों के हवाले से यह जानकारी आई है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने के मूड में सरकार अभी नहीं है। क्या ऐसा कुछ पता चल पाया अभिषेक कि क्या रीजनिंग है सरकार की? क्योंकि अगेन पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट जो हम कोट कर रहे हैं उसके हवाले से यह जानकारियां आ रही है
कि सरकार का मानना है कि इस्तीफा ले लेना यह सबसे आसान काम हो सकता है पेपर लीक की पूरी प्रक्रिया को दुरुस्त करने में अच्छा पारदर्शी और ठीक तरीके से पेपर कराने की प्रक्रिया में यह सबसे आसान स्टेप हो सकता है। इसके अलावा सरकार यह भी मान रही है कि जो जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए वो वो उठा ही रहे हैं। जैसे कि तमाम ऐसा सरकार का दावा है कि तमाम ऐसे गैंग को पकड़ा गया है देश भर से जो लंबे समय से पेपर लीक से जुड़े हुए थे। पेपर लीक को लेकर अलग-अलग राज्य सरकारें भी कदम उठा रही हैं। पेपर लीक को लेकर सरकार एक बिल लाने की भी
तैयारी में है जिसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई की रात वाले अपने वीडियो मैसेज में किया था। तो पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का यह मानना है कि जितने जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए इस पूरी प्रक्रिया को ठीक करने में वो हम उठा रहे हैं और मंत्री का इस्तीफा ले लेना सबसे आसान काम होगा और इससे डायरेक्टली कुछ दुरुस्त होने वाला नहीं है। ऐसा सरकार का मानना है और इसीलिए पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट कहती है कि कोई भी आगे ऐसी संभावना नहीं दिख रही कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नरेंद्र मोदी सरकार लेगी।
यह जो मांग है इसके अलावा अभी जो मीटिंग भी हुई थी जो सीजेपी की और सरकार के बीच जो मीटिंग हुई है उसमें पता चला कि सरकार एक तरफ से सोच रही है कि चलिए कंपनसेशन दिया जाएगा लोगों को उसके साथ बात इस पर भी हुई कि मुकदमा ना हो प्रोटेस्टर्स पे जिनकी बात हो रही थी लेकिन जो सबसे बड़ी मांग जहां अटक रही थी बात वो यही है और ये सूत्रों के हवाले से अभी पता चला है कि सरकार शायद इस मूड में नहीं है और यहां ये स्पष्ट कर दें कि इससे अब ये सारी जानकारियां इंडिया टुडे से जुड़े पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट के हवाले से है। उनके सूत्रों के हवाले से है। सरकार का अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सरकार ने अभी किसी भी अपने स्टैंड की पुष्टि नहीं की है। लेकिन इंडिया टुडे से के रिपोर्टर पीयूष मिश्रा की रिपोर्ट के हवाले से उनके सूत्रों के हवाले से जो जानकारियां आई वो हमने आपके सामने रखी। सरकार का जब कोई आधिकारिक बयान आएगा तो भी हम आपको बताएंगे। बाकी अपडेट्स के लिए देखते रहिए द लंडन टॉप। शुक्रिया।