Cli

क्या आमिर-गौरी की लव स्टोरी 25 साल पुरानी है? सीक्रेट आया सामने

Uncategorized

[संगीत] बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी तीसरी शादी को कंफर्म कर चुके हैं। आमिर खान 60 साल की उम्र में 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट के साथ। जी हां, गौरी के साथ अक्सर वो कई मौकों पर नजर आए हैं और दुनिया के सामने इज़हार भी कर चुके हैं कि गौरी आमिर की जिंदगी का अहम हिस्सा है। 5 जुलाई को दोनों शादी करने वाले हैं और अब खुद आमिर ने इस शादी को कंफर्म भी कर दिया। लेकिन जैसे ही ये खबर सामने आई, लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे। आखिर गौरी है कौन? आमिर खान और गौरी की मुलाकात कैसे हुई, दोनों के बीच कितना एज गैप है?

और आमिर खान की पिछली दो शादियों का क्या हुआ? तो चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी आमिर और गौरी की। सबसे पहले बात करते हैं गौरी स्मार्ट की। गौरी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं। वो बेंगलुरु की रहने वाली है और लंबे टाइम से कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़ी हुई है। हालांकि लाइमलाइट से दूर रहने वाली गौरी उस वक्त चर्चा में आई जब आमिर ने अपने 60th बर्थडे पर मीडिया के सामने अपने पार्टनर के तौर पर गौरी को इंट्रोड्यूस कराया। आमिर ने बताया कि वो और गौरी एक दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं। हालांकि उस टाइम दोनों की जिंदगी अलग-अलग रास्तों पर चल रही थी। वक्त के साथ दोनों फिर से कांटेक्ट में आए। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती एक गहरे रिश्ते में बदल गई।

बताया जाता है कि पिछले कुछ सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया। अब बात करते हैं उस सवाल की जो सबसे ज्यादा लोगों की जुबान पर है। दोनों के बीच का एज गैप। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 का हुआ। वहीं गौरी की उम्र तकरीबन 46 साल बताई जा रही है। यानी कि दोनों के बीच लगभग 14 साल का एज गैप है। हालांकि उम्र के इस अंतर को लेकर दोनों ने कभी ध्यान नहीं दिया।

आमिर का मानना है कि रिश्ते की मजबूती उम्र नहीं बल्कि आपसी समझ, सम्मान और भरोसे से तय होती है। अब नजर डालते हैं आमिर खान की पिछली दो शादियों पर। आमिर खान की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई। उस टाइम पर आमिर अपने करियर के शुरुआती दौर में थे। दोनों की लव मैरिज हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। करीब 16 साल साथ रहने के बाद साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर की जिंदगी में आई फिल्म मेकर किरण राव दोनों की मुलाकात फिल्म लगान के दौरान हुई दोस्ती प्यार में बदली और साल 2005 में दोनों ने शादी भी रचाई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद राव खान है।

हालांकि करीब 15 साल साथ रहने के बाद 2021 में आमिर और किरण का तलाक हो गया। लेकिन तलाक के बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। अब आमिर खान अपनी जिंदगी के तीसरे पड़ाव पर हैं और गौरी के साथ नई शुरुआत करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग एज गैप को लेकर शादी की चर्चाएं कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस का कहना है अगर दो लोग खुश हैं तो एक दूसरे को समझते हैं तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। फिलहाल सभी की नजरें 5 जुलाई पर टिकी हुई है। क्या आमिर खान और गौरी की शादी साल की सबसे फेमस बॉलीवुड वेडिंग बनेंगी यह देखने वाली बात होगी। अब आमिर खान और गौरी के इस लव स्टोरी और 14 साल के एज गैप पर आप क्या कहना चाहते हैं? जो भी आपकी राय है हमारे कमेंट सेक्शन में आकर जरूर बताएं। अगर आपने फिल्मी बीट को अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया तो कर लीजिए। आप हमारा यह वीडियो Facebook पेज पर देख रहे हैं तो उसे भी लाइक कीजिए। बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी तमाम खबरों के लिए आप देखते रहिए फिल्म बीज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *