नागा चैतन्य की टली मुसीबत, हाईकोर्ट से मिली राहत।सामंथा को धोखा देने के केस में एक्टर को मिली कोर्ट से राहत।कोर्ट ने उनकी एक्स वाइफ समांथा रूथ प्रभु के साथ उनके बीते रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैलाई जा रही झूठी कहानियों और भद्दे दावों पर कड़ा रुख अपनाया है. नागा चैतन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने न सिर्फ उनके खिलाफ मानहानिकारक कंटेंट पोस्ट करने वाली साइटों को नोटिस जारी किया साथ हीउनके नाम, तस्वीर और वीडियो के गलत इस्तेमाल पर अंतरिम रोक भी लगा दी है.
दरअसल नागा चैतन्य ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अपने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ की सुरक्षा की मांग की थी. उनकी इस याचिका में साफ कहा गया है कि कुछ लोग और वेबसाइट्स अपने फायदे के लिए उनकी तस्वीरों, वीडियो और नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. बिना अनुमति के उनकी पहचान का इस्तेमाल करके उनके और समांथा के रिश्ते के बारे में बेबुनियाद बातें इंटरनेट पर परोसी जा रही हैं.
कोर्ट में नागा चैतन्य के वकील ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक्टर के बारे में कहीं झूठी अफवाहें और दावे किए जा रहे हैं जैसे कि उन्होंने सामंथा को धोखा दिया और उसका करियर बर्बाद किया।उन्होंने कोर्ट से इस पर तुरंत लगाम लगाने की गुहार लगाई.
जो एक बात मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने उन सभी वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है, जिन्होंने समांथा और चैतन्य के रिश्ते को लेकर झूठे आरोप लगाए थे। नागा चैतन्य के वकील के मुताबिक, बेंच ने साफ कर दिया है कि वह एक्टर के नाम और चेहरे के गलत इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए है।
बता दे की नागा चैतन्य के अलावा ऐश्वर्या राय आलिया भट्ट मूवी पर्सनैलिटी राइट्स लिए हैं।