Cli

आंधी-वर्षा से बंगाल समेत कई राज्यों में तबाही, यूपी- बिहार में हुई लोगों की मौ!त

Uncategorized

बदलते मौसम की पहली बारिश ने मचाया तांडव, जी हा यूपी बिहार में आया आंधी तूफान।नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज आंधी के साथ हुई वर्षा और ओलावृष्टि ने भारी मचाई।बिजली के खंभे और पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो रेल परिचालन पर भी असर पड़ा। खराब मौसम के कारण कई विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। वर्षा जनित हादसों के कारण सिर्फ उत्तर प्रदेश में 20 लोगों की हो गई। बिहार में 14, उत्तराखंड में दो और झारखंड में दो लोगों की की सूचना है।

घटना है उत्तरप्रदेश की उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात शुरू हुई आंधी-वर्षा और ओलावृष्टि की चपेट में वैसे तो पूरा प्रदेश रहा, लेकिन सबसे ज्यादा असर बुंदेलखंड और पूर्वांचल में दिखा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल स्थित चौरीचौरा और गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर चार पेड़ गिर गए।

जिस वजह से शुक्रवार को गोरखपुर कैंट से देवरिया के बीच बिजली कट गई, जिससे ट्रेनें जहां थीं, वहीं रुक गईं। उरई और भुआ स्टेशनों के बीच ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन का खंभा टूटने से झांसी लखनऊ रेलखंड पर ट्रेन संचालन बंद हो गया है।

वाराणसी की बात करें तो वहा भी 75 किमी प्रति घंटा के वेग से आंधी चली। प्रयागराज में मई के महीने में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा का 55 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। रात एक बजे से सुबह पांच बजे के बीच चार घंटों में 61 मिलीमीटर बारिश हुई, इससे पहले 18 मई 1971 में 54 मिलीमीटर बारिश का रिकार्ड था।

इस बड़े तूफान के बाद योगी आदित्यनाथ ने नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर राहत राशि बांटने के निर्देश दिए हैं। बिहार में शुक्रवार को आंधी-पानी और वज्रपात के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।वही वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के स्वजन को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया है। झारखंड के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हुई हल्की से मध्यम वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ निवासी दो भाइयों की हो गई। वे तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में ट्रेकिंग के लिए पहुंचे थे।

हादसे में तीन अन्य घायल हो गए।प्रतिकूल मौसम में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों का प्रशासन और राहत एजेंसियों ने रेस्क्यू किया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शुक्रवार शाम 4:17 बजे तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में अचानक मौसम प्रतिकूल होने से कई पर्यटक फंस गए।

इतना ही नहीं

राहत टीम के पहुंचने से पहले ही आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ निवासी 19 वर्षीय अभिनव वाजपेयी की हो गई। उनके भाई 22 वर्षीय अभिषेक वाजपेयी, उन्नाव निवासी 25 वर्षीय शुभम शुक्ला, आजन मिश्रा और नीव मिश्रा घायल मिले।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ ले जाते समय अभिनव के भाई अभिषेक ने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *