दिल्ली के बाद अब मुंबई की बारी फिर बड़े सीएनजी के दाम।CNG इस्तेमाल करने वालों को शनिवार (30 मई) से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG की खुदरा बिक्री कीमत में 2 प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी की है. वहीं घरेलू पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) की कीमत में 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की बढ़ोतरी की है.नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं.
इस बदलाव के बाद, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आस-पास के इलाकों में CNG की कीमत 84 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाएगी. वहीं घरेलू PNG की कीमत 52 प्रति SCM होगी.
इस बढ़ोतरी का असर मुंबई के करीब 12 लाख CNG वाहनों पर पड़ेगा, जिनमें करीब 2.80 लाख ऑटो रिक्शा शामिल हैं. इसके साथ ही 31 लाख घरों पर भी असर पड़ेगा, जिनके घर PNG कनेक्शन है.
गौर करने वाली बात है कि मई महीने में यह दूसरी बार है जब CNG की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 13 मई को 2 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी। अप्रैल में भी CNG के दाम एक रुपए बढ़ाए गए थे.