कप्तान की पद से दूर होंगे हार्दिक पांड्या। इस वक्त आईपीएल 2026 बहुत ही जोर जोर से चल रहा है और उसकी चर्चा चारों तरफ है बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए नए नियम भी जारी कर दी है लेकिन इन सब के बीच एक बुरी खबर है हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया जा सकता है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में के मुताबिक मुंबई इंडियंस से जुड़े 3 लोगों ने इंडियन एक्सप्रेस को ये बताया कि हार्दिक पंड्या से कप्तानी छिन सकती है. इतना ही नहीं रिपोर्ट में कहा गया कि मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, उस बारे में भी फ्रेंचाइजी के अंदर विचार-विमर्श जारी है.
हालांकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी छूटने की कुछ वजह सामने आई है जिसमें से पहले बजे टीम का खराब प्रदर्शन और टीम के खिलाड़ी की हार्दिक पांड्या से नाराजगी है।
IPL 2026 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. IPL इतिहास की इस सबसे सफल टीम का हाल ये रहा कि उसने ग्रुप स्टेज पर खेले 14 मैचों में से 10 गंवा दिए. उन 10 मैचों में से 8 मैच मुंबई इंडियंस ने हार्दिक की कप्तानी में हारे. इंजरी के चलते हार्दिक IPL 2026 के 4 मैच नहीं खेल सके थे. IPL 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. मगर उस टीम ने पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रहकर अपने सफर का अंत किया.
हार्दिक पंड्या के लिए मुसीबत तब डबल हो गई जब टीम के खराब प्रदर्शन के साथ-साथ, उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का ग्राफ भी गिर गया. बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए वो छाप नहीं छोड़ पाए, जिसकी उनसे उम्मीद थी. हार्दिक पंड्या ने IPL 2026 के 10 मैचों में 22.88 की औसत और 138.25 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए हैं।
इसके अलावा हार्दिक पंड्या जबरदस्त ऑलराउंडर हैं, इसमें दो राय नहीं. लेकिन, IPL की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी और खिलाड़ी वाले डबल रोल में जिस तरह से उनका प्रदर्शन लड़खड़ाया है, उसने फ्रेंचाइजी के कायम उन पर भरोसे को कम करने का काम किया है.