रेखा और अमिताभ को लेकर हर किस्सा आज भी मशहूर है इन दोनों की प्रेम कहानी आज भी चर्चा का विषय बनी हुई लेकिन इन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ यह कोई नहीं जानता। अब तक रेखा और अमिताभ के रिश्ते को लेकर बहुत सारे कयास लगाए गए उन दोनों के ब्रेकअप को लेकर बहुत सारी बातें और खबरें सामने आए लेकिन अब उन्हें की एक दोस्त ने उनके रिश्ते पर बड़ा खुलासा किया है।
अब लेखिका और फैशन डिजाइनर बीना रमानी ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि दोनों एक-दूसरे के करीब थे और उनका रिश्ता टूटने की वजह क्या थी।
”रेखा मेरी बहुत अच्छी दोस्त थीं। जब मैं उनसे मिली तो उनकी पूरी जिंदगी अमिताभ बच्चन में ही सिमटी हुई थी । रेखा कहती थीं कि वह आत्मिक रूप से उनकी (अमिताभ ) हैं और वह भी आत्मिक रूप से उनके हैं। उसके बावजूद रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी रचाई।”
लेखिका बिना ने आगे बताया मैंने ही उनकी मुलाकात मुकेश से करवाई थी। अमिताभ राजनीति में आ चुके थे और रेखा मुझसे मिलने न्यूयार्क आई थीं।
वह एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, क्योंकि अमिताभ बच्चन अब एक सार्वजनिक शख्सियत बन चुके थे और संभव है कि उन्होंने उनसे कह दिया हो कि उनके बीच अब आगे कोई संभावना नहीं है। उनका रिश्ता सार्वजनिक रूप से आगे नहीं बढ़ सकता था ।”