Cli

है भगवान! आई नई कोकरोच जनता पार्टी! मचा कोहराम

Uncategorized

सोशल मीडिया पर अलग ही खेल चल रहा है। नई नवेली कॉकरोच जनता पार्टी अभी पुरानी भी नहीं हुई थी कि मार्केट में एक और कॉकरोच पार्टी आ गई है और इस पार्टी का दावा है कि वो असली कॉकरोच पार्टी है। वो मजबूती से सरकार से सवाल पूछते हैं।

वह विदेश में बैठकर नहीं बल्कि देश में जमीन पर उतर कर छात्रों के और लोगों के मुद्दे उठाते हैं। सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया बैन को लेकर पहले ही सरकार के साथ चूहे l बिल्ली का खेल खेल रही है। इसी बीच अब उसको एक नया राजनीतिक प्रतिद्वंदी मिल गया है। नाम है इंडियन यूथ कॉकरोचेस। यह कांग्रेस की यूथ विंग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म का एक नया पेज है। जहां से मीम पर मीम आ रहे हैं। गाने पर गाने ल्च किए जा रहे हैं और निशाने पर है केंद्र सरकार के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी। असली नकली की लड़ाई में किसके क्या दावे हैं?

अब वो जान लेते हैं। 16 मई को बनी कॉकरोच जनता पार्टी को जैसे ही सोशल मीडिया पर फेम मिलना शुरू हुआ वैसे ही कांग्रेस पार्टी की यूथ विंग ने भी एक्स पर एक नया अकाउंट बना दिया। इस अकाउंट का नाम है इंडियन यूथ कॉकरोचेस। अकाउंट से पहला पोस्ट 18 मई की शाम 7:34 पर किया गया। लिखा उन्होंने हमें नीचा दिखाने के लिए कॉकरोच कहा। हमने उसी नाम को अपनी मजबूती की पहचानबना ली। वो एक बात भूल गए कि हम हर मुश्किल से बच निकलते हैं। इंडियन यूथ कॉकरोचेस ने आगे अपने एक्स के बायोम में भी लिखा कि असली कॉकरोच सड़कों पर लड़ते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया की टाइमलाइन पर नहीं। एक्स अकाउंट के साथ ही एक वेबसाइट भील्च की गई और मीम के जरिए केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज कसा जाने लगा। 22 मई को एक पोस्ट में सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए लिखा गया क्रांति सिर्फ सोशल मीडिया से नहीं आएगी।

यह तो भारत की सड़कों पर उतरने से ही आएगी। इस पोस्ट के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि वह कॉकरोच जनता पार्टी की तरह सिर्फ सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे बल्कि जमीन पर भी लोगों के मुद्दे उठा रहे हैं। वहीं 23 मई को किए गए एक पोस्ट में सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपिका पर तंज कसते हुए कहा जो बॉस्टन में रहते हैं उस पोस्ट में लिखा गया इंडियन यूथ कॉकरोचेस बॉस्टन कॉकरोच कांग्रेस समर्थित इस अकाउंट से सड़क पर प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लगातार वीडियो शेयर किए जा रहे हैं और सिर्फ मीम्स ही नहीं रैप टाइप के जो सॉन्ग हैं वो भी शेयर किए जा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक तरफ जहां आईवाईसी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर मीम और गानों की बाढ़ ला रही है, वहीं उसके नेता यह दावा कर रहे हैं कि वह ना तो सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी की होड़ कर रहे हैं और ना ही उसकी नकल उतार रहे हैं। नेताओं का दावा है कि जब से नीट पेपर लीक का मामला सामने आया है तब से ही वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने 12 मई को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की थी और उसके अगले ही दिन सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। इंडियन यूथ कांग्रेस का दावा है कि 15 मई को सीजीआई सूर्यकांत के बयान के बाद ही उन्होंने अपनी वेबसाइट पर काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट उनकी वेबसाइट से एक दिन पहले ही लाइव हो गई थी। यही वजह है कि कुछ लोगों को लग रहा है कि हमने सीजेपी की नकल की है। लेकिन ऐसा नहीं है। यूथ कांग्रेस के एक नेता का दावा है कि उन्होंने 16 मई को ही कॉकरोचेस टाइम्स नाम से कुछ शुरू किया था। इंडियन यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड मनु जैन ने कहा कि सीजेपी को इसलिए ज्यादा तवज्जो मिली क्योंकि कुछ नेताओं ने उसकी वेबसाइट का समर्थन किया और यह इंटरनेट पर वायरलहो गया। मनु जैन के मुताबिक सीजेपी जिन एआई वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं वो हमने ही बनाए हैं। हम ही आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं।

अब भले कांग्रेस पार्टी की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि कॉकरोच थीम के जरिए केंद्र सरकार के विरोध का पहला आईडिया [संगीत] उनका था। बस कुछ टेक्निकल ग्लिच की वजह से उनसे देरी हो गई। लेकिन चर्चा यह है कि कांग्रेस पार्टी ने यूथ के गुस्से को भनाने में देरी कर दी है। जब कांग्रेस जनता पार्टी के Instagram पर अचानक से फॉलोवर्स बढ़े तो विपक्ष के कई दलों को भी इस [संगीत] बात का एहसास हुआ कि वह सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से का सही से फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। और इस बात की खुद कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने भी पुष्टि की। अब असली नकली की लड़ाई में कौन सच्चा है कौन झूठा यह तो पता नहीं लेकिन इससे एक चीज तो साफ हो गई है कि विपक्ष की भूमिका में कई दावेदार आ गए हैं।

वैसे आप कॉकरोच जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया पर चल रही लड़ाई पर क्या राय रखते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *