Cli

IPL लीग स्टेज खत्म ! कौन बनेगा इस बार चैम्पियन ?

Uncategorized

IPL 2026 के लीग स्टेज का रोमांच खत्म हो चुका है और अब प्लेऑ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। 70 लीग मुकाबलों के बाद छह टीमों का सफर समाप्त हो गया है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने टॉप फोर में जगह बनाकर खिताब

की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत की है। पॉइंट्स टेबल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 मैचों में नौ जीत, पांच हार, 18 अंकों और प्लस 0.783 के शानदार नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर रही। गुजरात टाइटंस भी 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रही।

लेकिन टीम का नेट रन रेट प्लस 0.695 रहा। वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद ने भी 14 मैचों में नौ जीत दर्ज कर 18 अंक हासिल किए और प्लस 0.524 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर फिनिश किया। राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में आठ जीत और 16 पॉइंट्स के साथ चौथा स्थान हासिल कर प्लेऑ का टिकट कटाया। वहीं पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहकर प्लेऑ से चूक गई।

कोलकाता नाइट राइडर्स 13 अंक लेकर छठे, चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंक के साथ सातवें और दिल्ली कैपिटल्स भी 12 अंक के साथ आठवें स्थान पर रही। इसके अलावा मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीमें सिर्फ आठ-आठ अंकों के साथ नौवें और 10वें नंबर पर रही। 26 मई को धर्मशाला में होने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होगी।

इस मैच की विजेता टीम सीधा फाइनल में पहुंचेगी। जबकि हारने वाली टीम को क्वालीायर टू के जरिए एक और मौका मिलेगा। वहीं 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें भिड़ेंगी। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी

। एलिमिनेटर की विनर टीम 29 मई को मुलानपुर में ही होने वाले क्वालीायर टू में क्वालीायर वन हारने वाली टीम से भिड़ेगी। इस मैच की विजेता फाइनल में पहुंचेगी। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां इस सीजन की दो सबसे मजबूत टीमें ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव के इस सबसे बड़े मुकाबले में खुद को साबित कर IPL 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *