विराट कोहली और ट्रेविसेस के बीच में एक बड़ी गंभीर लड़ाई हो गई। विराट कोहली ने कई सारी चीजें ट्रेविसेट को बोली तो ट्रेविसेट ने भी पलटवार किया। दोनों के बीच में इस आईपीएल इतनी गंभीर लड़ाई हो गई कि विराट कोहली ने हाथ मिलाने से भी इंकार कर दिया। हैंडशेक कंट्रोवर्सी जो है आईपीएलl 2026 में आ गई। लेकिन अब इस कंट्रोवर्सी में ट्रेविसेट की पत्नी भी कूद गई है
क्योंकि उन्होंने भी एक बड़ा बयान इस पूरे विवाद पर दे दिया है। दरअसल उनका कहना है कि हदें पार हो गई है और बदतमीजी जो है वो अब उनके साथ की जा रही है। दरअसल एसआरएच और आरसीबी के मैच में हैंडशेक ड्रामा हमें देखने को मिला। यहां पर विराट और ट्रेविसेट की पहले जुबानी जंग हुई। फिर इशारेबाजी हुई और अंत में तो हाथ तक नहीं मिलाया गया। लेकिन अब ट्रेविसेट की पत्नी ने इसी लड़ाई पर एक बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है। अब इस पूरे मामले पर ट्रेविसेट की पत्नी जेसिका ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अब फैंस उनको भी इस लड़ाई में घसीट रहे हैं।
बदतमीजी कर रहे हैं और हदें पार कर रहे हैं। एक मीडिया को उन्होंने बताया कि जब मैं सोकर उठी तो मेरा सोशल मीडिया भरा पड़ा था। हम ठीक हैं लेकिन वो मेरे दोस्तों और परिवार पर निशाना साध रहे हैं। ऐसा ही व्यवहार तब भी हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वन डे वर्ल्ड कप फाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2024 के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत को हराया था। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मेंटल हेल्थ, दृष्टिकोण और एक दूसरे से बात करने के तरीके को लेकर एक बहस चल रही है।
जुनून हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा। लेकिन यह याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि खेल के पीछे वास्तविक लोग और परिवार होते हैं। उम्मीद है कि इससे एक दूसरे के प्रति अधिक काइंडनेस और सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। तो यहां पर उनकी पत्नी जेसिका कह रही है कि देखिए यहां पे मुझे ही ट्रोल नहीं किया जा रहा। मेरे दोस्तों, मेरे परिवारों के सदस्य को भी काफी निशाना बनाया जा रहा है। और इससे पहले भी ऐसा हुआ था जब 2023 वन डे वर्ल्ड कप में ट्रेविसेसड ने रोहित का कैच पकड़ लिया था। रन बना दिए थे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ट्रेविसेसड खड़े रहे। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ट्रेवसेड ने रन बनाए। और हर कोई यह कहने लगा कि हेड जो है वो इंडिया के खिलाफ ही रन बनाते हैं। और अब जब ये आईपीएल में कंट्रोवर्सी हुई तो उनकी पत्नी को घसीट लिया गया फैंस द्वारा।
तो फैंस जो ये चीजें कर रहे हैं। अब वो क्या सोच के ये चीज कर रहे हैं? हम तो नहीं कह सकते लेकिन ये मैदान की लड़ाई थी वो मैदान पर ही खत्म हो जाती है। इसे मैदान के बाहर तक नहीं लेके जाना चाहिए। ट्रेवसेड और विराट कोहली को पहले भी मैदान पर लड़ते हुए देखा है। बात करते हुए भी देखा है। तो यह मैदान की लड़ाई थी। तो मैदान के बाहर आ गई और ट्रेवसेट की पत्नी को घसीटा गया इस लड़ाई में। तो उन्होंने भी अपनी आपबीति बताई कि किस तरीके से उनके दोस्तों और परिवार वालों को निशाना बनाया जा रहा है। तो यहां पर चीजें थोड़ी बिगड़ रही है। उम्मीद करते हैं कि आने वाले वक्त में ये सारी चीजें सही हो जाए और जो फैंस परिवार और दोस्तों को निशाना साध रहे हैं वो भी इन चीजों से थोड़ा सा दूर हट जाए। आपकी क्या राय है? कमेंट करके ज़रूर बताएं।