जसप्रीत बुमराह जी आई एम योर बिगेस्ट फैन। आई लव फुटबॉल एंड साउथ के सुपरस्टार रामचरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पेदी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसा वायरल मोमेंट है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
दरअसल एक ही इवेंट में रामचरण से दो बड़ी गलतियां हो गई। पहली गलती। उन्होंने इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर एक फुटबॉलर कह दिया और फिर भोपाल के लोगों को बिहार का बता बैठे। देखते-देखते दोनों वीडियोस इंटरनेट पर वायरल हो गई।
यूज़र्स ने मीम्स और फनी कमेंट्स की बाढ़ ला दी। मामला इतना बढ़ गया कि रामचरण को आधी रात में खुद सामने आकर माफी मांगनी पड़ी। आपको बता दें हाल ही में रामचरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च इवेंट था। इस इवेंट में जानवी कपूर, ए आर रहमान और फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। इवेंट के दौरान एक फनी रैपिड फायर राउंड रखा गया जिसमें रामचरण से इंडिया के बड़े क्रिकेट स्टार के बारे में कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया।
शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था। रामचरण ने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी और जैसे लेजेंड्स की तारीफ करी। लेकिन जैसे ही इस क्रिकेटर यानी कि जसप्रीत बुमराह का नाम आया तो रामचरण कुछ ऐसा बोल गए कि जिसने सबको शॉक कर दिया। रामचरण ने कहा जसप्रीत बुमराह जी मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।
मुझे फुटबॉल पसंद है और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हैं। लव यू सर। बस फिर क्या था? यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस हैरान रह गए कि आखिर दुनिया के सबसे बड़े फास्ट बॉलर्स में से एक जसप्रीत बुमराह को रामचरण ने फुटबॉलर कैसे बता दिया? लेकिन यहीं कहानी खत्म नहीं होती है। इसी इवेंट के दौरान रामचरण से एक और बड़ी गलती हुई। स्टेज से ऑडियंस से बात करते हुए उन्होंने भोपाल के लोगों को गलती से बिहार का बता दिया। रामचरण ने कहा, बिहार के लोगों मेरे साथ हो आप। यह सुनते ही वहां मौजूद लोग शॉक हो गए। बाद में होस्ट ने तुरंत उन्हें करेक्ट किया और किसी तरीके से सिचुएशन को संभाल लिया।
इस मोमेंट का वीडियो भी देखतेदेखते वायरल हो गया। एक तरफ लोग हैरान थे तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा रामचरण भाई आज सब मिक्स अप कैसे हो गया? तो किसी ने मजाक में कहा एक ही इवेंट में दो ब्लंडर्स। हालांकि बाद में रामचरण को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने बिना देर किए जसप्रीत बुमराह से पब्लिक अपोलॉजी मांगी। रात करीब 12:55 पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि कभी-कभी वह नाम और बातें याद रखने में काफी केयरलेस हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि भीड़ और एक्साइटमेंट के बीच उनसे यह एक ह्यूमन एरर हो गया। रामचरण ने आगे लिखा कि जसप्रीत बुमराह का वह बहुत सम्मान करते हैं और उनके खेल के बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा कि जब बुमराह मैदान पर बल्लेबाजी को बैकफुट पर धकेलते हैं तो हर इंडियन को प्राउड महसूस होता है। वहीं रामचरण के इस अपोलॉजी पोस्ट की भी काफी ज्यादा जो है हेडलाइंस बन रही हैं। कई लोगों ने उनके ऑनेस्टी की तारीफ करी जबकि कुछ लोगों ने उनके इस वायरल ब्लंडर पर फनी मीम्स शेयर कर दिए।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रामचरण की फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। जिस फिल्म में जानवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिवेंदु भी एक लीड रोल में नजर आएंगे।
कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब यह फिल्म फाइनली 4 जून को पैन इंडिया रिलीज की जा रही है। फिलहाल इस फिल्म से ज्यादा रामचरण के इन दो ब्लंडर्स को लेकर लोग काफी ज्यादा चुटकियां लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।