आदित्यधर की फिल्म धुरंदर में अपने दमदार अंदाज से छा चुके रणवीर सिंह इन दिनों फैंस के फेवरेट बन गए हैं। फिल्म में उनका इंटेंस अवतार और पावरफुल परफॉर्मेंस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लेकिन जहां एक तरफ रणबीर अपने नए प्रोजेक्ट्स और करियर के अगले स्टेज की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी एक पुरानी फिल्म को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं डॉन 3 की जिसे कभी रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा था। लेकिन फिल्म से अलग होने के बाद अब मामला सिर्फ कास्टिंग चेंज तक ही लिमिट नहीं रह गया है। खबर है कि डॉन 3 को लेकर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच खींचातनी भी बढ़ गई है। इस मामले में फिल्म बॉडी एफडब्ल्यूआईसी तक यह मामला पहुंच गया है। आखिर क्या है यह पूरी कंट्रोवर्सी और क्यों बढ़ी दोनों के बीच नाराजगी? आइए जानते हैं इस पूरे रिपोर्ट में। हाल ही में डॉन 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
रिपोर्टेडली फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने के मामले को लेकर एफडब्ल्यूआईसी यानी कि फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि यह शिकायत आईएफटीडीए के जरिए की गई है। जहां फरहान अख्तर मेंबर हैं। इस न्यूज़ के सामने आते ही बॉलीवुड में हलचल तेज हो गई है।
वहीं से रणवीर सिंह के फैंस भी यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामला सीधे फिल्म बॉडी तक पहुंच गया। आपको बता दें कि जब डॉन 3 का अनाउंसमेंट हुआ था तब शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को नया डॉन बनाया गया था। फरहान अख्तर ने बड़े ही ग्रैंड तरीके से फिल्म की अनाउंसमेंट की थी और रणवीर का फर्स्ट लुक भी रिलीज़ किया गया था। उस टाइम सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली थी।
लेकिन कुछ टाइम बाद खबरें आने लगी कि रणवीर सिंह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। रिपोर्टेडली रणवीर ने अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स और कमिटमेंट्स की वजह से फिल्म से दूरी बना ली। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि रणवीर ने आदित्य धर के धुरंधर को प्रायोरिटी देने का फैसला किया था। जिसके चलते डॉन 3 पीछे छूट गई। यहीं से दोनों के बीच में कंट्रोवर्सी होनी शुरू हो गई। खबरों में तो यह भी आने लगा कि फरहान अख्तर इस फैसले से खुश नहीं थे क्योंकि फिल्म की प्लानिंग काफी आगे बढ़ चुकी थी और रणवीर को लेकर मेकर्स ने कई तैयारियां भी कर ली थी। अब एफडब्ल्यूआईसी के स्टेटमेंट के बाद मामला और भी ज्यादा हेडलाइंस में है। रिपोर्टेडली इस पूरे मामले पर फिल्म बॉडी की तरफ से ऑफिशियल रिएक्शन भी सामने आ सकता है। ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में इस कंट्रोवर्सी पर क्या कुछ फैसला लिया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी फैंस दो हिस्सों में बटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग एक्टर्स को लेकर और उनके करियर को और स्क्रिप्ट को चुनने को लेकर ऑफिशियल बता रहे हैं। हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की तरफ से इस पूरी कंट्रोवर्सी पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। वहीं फरहान अख्तर ने भी अभी पब्लिकली इस पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन दोनों से जुड़ी यह खबर लगातार खबरों में बनी हुई है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा था और धुरंधर ने अच्छा मैसिव बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कमाया है। फिर चाहे वो धुरंधर वन हो या धुरंदर 2। वहीं दूसरी तरफ डॉन 3 को लेकर यह कंट्रोवर्सी भी लोगों का ध्यान खींचती हुई नजर आ रही है।