वार और पद्मावत जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयंका ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया जिसे सोशल मीडिया यूज़र्स दो भागों में बट गया है। कुछ लोग उनकी सोच की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल अनुप्रिया ने हाल ही में प्रॉस्टिट्यूशन पर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया है कि वह वैश्यावृत्ति को सोशल सर्विस मानती हैं।
उनका कहना है कि घर से सलों से दूर रह रहे आदमी की जरूरतों को पूरा कर वह महिलाओं को सुरक्षित रखती हैं। उनके मुताबिक यह गलत नहीं है। लेकिन कई यूज़र्स की राय उनसे अलग है। अनुप्रिया ने प्रॉस्टिट्यूशन पर बेधड़क होकर अपनी राय दी है और कहा है वैश्यावृत्ति ने कई महिलाओं को बचाया है। यह कुछ उन प्रोफेशंस में से है जिसकी वजह से कई महिलाएं आज सड़कों पर खुलेआम चल सकती हैं।
क्योंकि वह लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए है और यह बहुत हद तक एक सोशल सर्विस की तरह है। यहां कई मर्द हैं जो अपने परिवार से सालों से दूर रहते आ रहे हैं। 5 छ महीने हो या साल कई बार ऐसे लोगों के लिए जरूरत हो जाती है कि वह भी महिलाओं के टच को फील कर सकें। इस दूरी और जिम्मेदारियों की वह भी उस फिजिकल टच को मिस करते हैं।
फिल्मी ज्ञान से बातचीत में अनुप्रिया ने साफ तौर पर समझाया कि मर्द अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए भटकने लगता है। ऐसे में वह महिलाएं उनका सहारा बनती हैं। अनुप्रिया कहती है क्योंकि ऐसी सर्विस मौजूद है तो ऐसे में वह औरतें हमारी मदद करती है कि हम सेफ्टी से सड़क पर चल सकें। आप चाहें या ना चाहें पर किसी ना किसी तरीके से यह मदद करता है। अनुप्रिया के इन बातों पर सोशल मीडिया यूज़र्स दो भागों में बट गया है। जहां एक बड़ी तादाद उनके सपोर्ट में आकर खड़ी हो गई है और इसे अच्छी सोच बता रही है।
तो वहीं कुछ यूज़र्स का कहना है क्योंकि आप प्रॉब्लम सॉल्व नहीं कर सकते तो इसे सोशल सर्विस बता दो। इसे प्रमोट नहीं किया जा सकता। आपको सोचना चाहिए कि कई लड़कियों को जबरदस्ती इस दलदल में फेंका जाता है। वहीं कई यूज़र्स ने कहा है कि पुरुषों को यह समझना होगा कि महिलाओं को पाना आसान नहीं है। फीलिंग्स पैसों से नहीं खरीदी जा सकती और ऐसा कहना बहुत गलत मैसेज देता है। तो दोस्तों, अनुप्रिया के सोच के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।