Cli

कॉकरोच जनता पार्टी को चुनौती देने सामने आयी ‘ऑगी जनता पार्टी’ मचा तहलका

Uncategorized

सीजीआई सूर्यकांत की युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर अस्तित्व में आई कॉकरोच जनता पार्टी की विरोधी पार्टी का भी जन्म हो गया है। एक कार्टून सीरीज ओगी एंड द कॉकरोचेस से प्रेरित ऑगी जनता पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी से सवाल करने शुरू कर दिए हैं।

आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर पिछले 3 दिन में ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इंटरनेट पर तो इसने बीजेपी और कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं भारत में इस पार्टी के एक्स हैंडल को बंद कर दिया गया है। ऑगी जनता पार्टी यानी ओजेपी ने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपक पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

ओजेपी ने पूछा है कि उनका आम आदमी पार्टी से क्या कनेक्शन है? उन्होंने 2024 में बोस्टन रवाना होने से पहले मनीष सिसोदिया का धन्यवाद किया था। दीपक ने पोस्ट में कहा था मैं आपके साथ काम करने का अवसर मिलने के लिए आपका आभारी हूं। अब मैं आपके ही दिशा निर्देशन पर बोस्टन रवाना हो रहा हूं। दूरियों से मेरी आपके प्रतिबद्धता कभी कम नहीं होगी।

ओजेपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इसका लक्ष्य सभी तरह के कॉकरोच का विनाश करना है। इसमें लिखा गया है कोई भी रोच किसी भी साइज का किसी भी प्रजाति का मारा जाएगा। ओजेपी कॉकरोच जनता पार्टी की तीखी आलोचना कर रही है। ओजेपी ने Instagram पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तस्वीर शेयर करते हुए कहा, तलवार की धार पर बनी इस भूमि के युवा आज खुद को कॉकरोच कहलाने पर इतरा रहे हैं। यह वास्तव में बेरोजगार के चरम पर पहुंचने के लक्षण हैं।

ओजेपी ने पशुओं की सुरक्षा का अपना घोषणापत्र भी जारी किया और कहा है कि पशुओं के लिए फ्री हेल्थ केयर, मजबूत कानून, ज्यादा से ज्यादा शेल्टर और एडप्शन कैंपेन चलाए जाएंगे। इस ग्रुप ने भी नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए प्रभावित अभ्यार्थियों के लिए न्याय की मांग की है। ओजीपी के Instagram पर 12,000 से ज्यादा फॉलोअ हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *