Cli

अमिताभ बच्चन बड़े 7 रिकॉइस जिन्हें आज तक कोई एक्टर नहीं तोड़ पाया!

Uncategorized

रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं। नाम है शहंशाह। दोस्तों, यह सिर्फ एक डायलॉग नहीं है बल्कि बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का जो रुतबा है, यह लाइनें उन पर 100सदी फिट बैठती है। 80 से ज्यादा की उम्र में भी जो इंसान कैमरे के सामने पूरी एनर्जी के साथ खड़ा हो, उसे सदी का महानायक ऐसे ही नहीं कहा जाता। आज के इस वीडियो में हम आपको बताने वाले हैं बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के नाम दर्ज उन सात रिकॉर्ड्स के बारे में जिन्हें तोड़ने की बात तो दूर आज के बड़े से बड़े सुपरस्टार्स इसके बारे में सोचने से भी डरते हैं। आइए जानते हैं इन अनसुने और हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड्स के बारे में।

हमारा पहला रिकॉर्ड सीधे दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में। 2009 में एक फिल्म आई थी पाप। इस फिल्म में असल जिंदगी के बाप बेटे यानी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने स्क्रीन शेयर की थी। लेकिन रिकॉर्ड किस बात का? रिकॉर्ड इस बात का था कि पर्दे पर पहली बार इनका रिश्ता उल्टा था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने आरो नाम के एक बच्चे का किरदार निभाया था जो प्रोजेरिया बीमारी से पीड़ित था और अभिषेक बच्चन उनके पिता बने थे। दुनिया के सिनेमा के इतिहास में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी सगे बेटे ने ऑन स्क्रीन अपने ही सगे बाप के पिता का रोल प्ले किया हो। इस अनोखे कारनामे के लिए इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

रिकॉर्ड नंबर टू एक ही महीने में चार ब्लॉकबस्टर फिल्में आजकल के एक्टर्स साल में एक या दो फिल्में लाते हैं और वह भी कभी चलती है कभी नहीं। लेकिन 1978 में अमिताभ बच्चन ने जो किया वो आज तक सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस मिरेकल माना जाता है। सिर्फ एक महीने के अंदर यानी अप्रैल से लेकर मई 1978 के बीच अमिताभ बच्चन एक दो नहीं बल्कि चार फिल्मों में नजर आए। 21 अप्रैल को आई थी कसमेबादे। 28 अप्रैल को आई बेशर्म, 5 मई को आई त्रिशूल और 12 मई को आई ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन। और हैरानी की बात तो यह थी कि यह चारों ही फिल्म एक के बाद एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यानी पूरे 1 महीने तक सिनेमाघरों की खिड़की पर सिर्फ और सिर्फ अमिताभ बच्चन का ही राज था। यह रिकॉर्ड आज तक कोई भी एक्टर छू नहीं पाया है। रिकॉर्ड नंबर थ्री। सबसे ज्यादा डबल रोल करने का रिकॉर्ड। बॉलीवुड में जब भी डबल रोल की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में सूर्यवंशम के भानु प्रताप और हीरा ठाकुर याद आते हैं। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा डबल रोल निभाने का ऑल टाइम रिकॉर्ड भी अमिताभ बच्चन के ही नाम है। 1983 में आई फिल्म महान में तो अमिताभ बच्चन ने एक साथ ट्रिपल रोल निभाया था। जिसमें वह बाप और उनके दो जुड़वा बेटों के किरदार में नजर आए थे।

रिकॉर्ड नंबर चार फिल्मफेयर में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन वाले अवार्ड्स तो हर कोई जीतता है लेकिन इंडस्ट्री में इतने दशकों तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाना आसान नहीं होता। अमिताभ बच्चन के नाम तो फिल्मफेयर अवार्ड्स में लीड एक्टर के तौर पर सबसे ज्यादा बार नॉमिनेट होने का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। उन्हें कुल 42 बार से भी ज्यादा फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिले हैं। जिनमें से उन्होंने कई बार ब्लैक लेडी अपने नाम भी किए हैं। इसके अलावा बेस्ट एक्टर के तौर पर चार नेशनल अवार्ड भी जीते हैं और 16 बार फिल्मफेयर अवार्ड भी अपने नाम किया है। फिर नाम आता है गायकी सिंगिंग में भी रिकॉर्ड। अमिताभ बच्चन सिर्फ अपनी कड़कड़ाती भारी आवाज में डायलॉग ही नहीं बोलते बल्कि उनके आवाज में एक जादुई सुर भी है। बिग बी का नाम गिनीज बुक में सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि सिंगिंग के लिए भी दर्ज है। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के 19 नामी सिंगर्स के साथ मिलकर श्री हनुमान चालीसा को अपनी आवाज दी थी

। एक साथ इतने दिग्गज कलाकारों और महानायक के आवाज में रिकॉर्ड की गई यह हनुमान चालीसा अपने आप में एक अनोखा और अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। फिर है रिकॉर्ड नंबर सिक्स। आज तक बॉलीवुड के लगभग हर बड़े स्टार का वैक्स स्टेच्यू लंदन के मशहूर मैडम तूसाद म्यूजियम में देखने को मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस म्यूजियम का दरवाजा बॉलीवुड के लिए किसने खोला था? जी हां, साल 2000 में अमिताभ बच्चन पहले ऐसे एशियाई और भारतीय एक्टर बने थे। जिसका स्टेचू लंदन के मैडम तसाद म्यूजियम में लगाया गया था। उनसे पहले किसी भी भारतीय अभिनेता को यह सम्मान नहीं मिला था। रिकॉर्ड नंबर सेवन वन मैन इंडस्ट्री का खिताब 70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन का क्रेज इस कदर था कि बॉलीवुड और वर्ल्ड सिनेमा भी उनके आगे नतमस्तक था।

उस दौर में उनकी लगातार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इस कदर कमाई करती थी कि मशहूर फ्रेंच डायरेक्टर फ्रेक्वस ट्रूफोर्ट ने अमिताभ बच्चन को वन मैन इंडस्ट्री का खिताब दे दिया था। यानी एक तरफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री और दूसरी तरफ अकेले अमिताभ बच्चन। सिनेमा के इतिहास में किसी भी सिंगल एक्टर को आज तक ऐसा कोई खिताब नहीं मिला है। बिग बी को 1999 में बीबीसी न्यूज़ के ग्लोबल ऑनलाइन पोल में स्टार ऑफ द मिलेनियम चुना गया था। इस दौरान उन्होंने चार्ली चैंपलिन और मोर्लिन ब्रेडो जैसे दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया था। अमिताभ बच्चन की एक और खास बात यह है कि वे दोनों हाथों से लिख सकते हैं। उन्होंने कौन वरुण करोड़पति के मंच पर भी अपने इस टैलेंट को दिखाया है। जहां वो दोनों हाथों से एक साथ आसानी से लिखते हुए नजर आए थे। तो दोस्तों, यह थे शहंशाह अमिताभ बच्चन के वह ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स जो आज के समय में किसी भी एक्टर के लिए तोड़ पाना नामुमकिन सा लगता है। इसीलिए तो वो सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि सदियों में पैदा होने वाले एक महानायक हैं। आपको अमिताभ बच्चन का कौन सा रिकॉर्ड सबसे ज्यादा हैरान करने वाला लगा और उनकी कौन सी फिल्म आपकी ऑल टाइम फेवरेट है? हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर वीडियो पसंद आई हो तो लाइक करें, दोस्तों के साथ शेयर करें और सिनेमा की ऐसे ही दिलचस्प कहानियों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें। फिर मिलते हैं अगले वीडियो में। तब तक के लिए बाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *