बड़ी मुश्किल से एक फिल्म बनती है। उसको प्रमोट किया जाता है। फिर धीरे-धीरे फिल्म के गाने, टीजर, ट्रेलर्स, सीन रिलीज किए जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड जो इस वक्त क्रिएटिविटी के अभाव में है, नए कंटेंट के अभाव में है, वो अपनी हरकत से बाज नहीं आता है और फिल्मों के अंदर कॉपीड कंटेंट डाल देता है। जिस वजह से यह पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है।
कॉकटेल 2 फिल्म आ रही है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सैनन इस फिल्म का हिस्सा है। फिल्म को लेकर हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट किया गया था और काफी लोग इसको लुक अप कर रहे थे कि फिल्म में क्या नया होने वाला है और फिल्म में एक अलग ही केमिस्ट्री देखने को मिलेगी जो अभी तक देखने को नहीं मिली। लोग काफी एक्साइटेड थे। और तभी इस फिल्म का एक गाना माशुका रिलीज किया जाता है। लेकिन अब सामने आया है कि यह जो माशुका गाना है यह एक इटालियन सॉन्ग से कॉपी किया गया है।
माशुका सॉन्ग के कई ऐसे पोर्शनंस हैं जिसे उस इटालियन सॉन्ग से सीधे के सीधे उठाया गया है। सोशल मीडिया पर तो अब माशुका और उस इटालियन शोज़ के वीडियोस सामने आ चुके हैं और लोगों ने धुन सुनी है और लोगों ने अब फिल्म के म्यूजिक कंपोजर प्रीतम दा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है और कहा है कि बॉलीवुड बाज नहीं आएगा। आज तक कॉपीड कंटेंट ही चल रहा है। 90ज में भी कॉपीड कंटेंट था म्यूजिक के नाम पर और आज हम 2026 में बात कर रहे हैं तब भी कंटेंट कॉपी ही किया जा रहा है।
अगर इसी तरह से छापू काम चलता रहेगा तो फिर इंडस्ट्री आगे कैसे बढ़ेगी? फिल्मों पर प्रमोशन पर इतना खर्चा किया जाता है। कहानियों पर इतना खर्चा किया जाता है।
लेकिन एक गाने में जब इस तरह का छापू काम नजर आता है तो मेकर्स के लिए भी इस तरह की चीजें बहुत बड़ी मुसीबत खड़ा कर देती है। क्योंकि फिल्म को लेकर एक अलग क्रेज आ रहा था। कॉकटेल फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी और इतने सालों बाद कॉकटेल 2 आ रही है तो लोग इसे लुकअप कर रहे थे। लेकिन इस खबर ने लोगों का दिल तोड़