स्क्रीन अवार्ड्स में सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव को इंसल्ट किया था यह कहते हुए कि चाहे डॉलर ऊपर नीचे हो पैसा जितना उधार लिया है उतना पूरा चुकाना पड़ेगा। डॉलर रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं। राजपाल यादव ने उस सिचुएशन को बहुत अच्छे से हैंडल किया। हालांकि इंडस्ट्री के कई लोग इससे नाराज हुए थे और सलमान खान ने भी सौरभ द्विवेदी पर तंज कसा था और राजपाल यादव को सपोर्ट किया था।
लेकिन राजपाल यादव ने तब इस कंट्रोवर्सी को बंद करने के लिए एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि सब कुछ हैप्पी नोट में हुआ था, भाईचारे में हुआ था, कॉमेडी में था और कई बार चीजें निकल जाती है तो यह चीज निकल गई तो इसे इतना अगेंस्ट लेने की जरूरत नहीं है। सौरभ और जाकिर मेरे छोटे भाई जैसे हैं। हमेशा उन्होंने सम्मान दिया है और वो हमारे जिगर हैं। हम लोग कलाकार, पत्रकार, चित्रकार, कहानीकार कभी एक दूसरे से हमेशा जुड़े होते हैं और सौरभ ने तो हमारे सम्मान में पूरी ऑडिटोरियम को खड़े होकर तालियां बजाई। धन्यवाद सौरभ। और प्लीज प्लीज सौरभ के वो व्यर्थ में सौरभ की निंदा करके या उल्टी सीधी लाइनें लिख के सौरभ का दिल मत दुखाइए।
सौरभ का दिल दुखाना मतलब मेरा दिल दुखाना है। सौरभ के लिए कोई भी बात ऐसी आपके लेखनी से निकलेगी तो उससे मेरा दिल दुखेगा। आई लव सौरभ। आई लव जाकिर। आई लव यू ऑल। आई एम हियर बिकॉज़ ऑफ यू गाइस। थैंक यू। थैंक यू। थैंक यू। वो कंट्रोवर्सी तभी खत्म हो गई थी। लेकिन अब सौरभ द्विवेदी जब खुद एक्टर बने तब वो कंट्रोवर्सी एक बार फिर से शुरू हो गई। हाल ही में कर्तव्य फिल्म में उनका एक कैमियो नजर आया और उन्हें काफी रोस्ट किया गया खराब एक्टिंग के लिए।
अब सौरभ द्विवेदी की ट्रोलिंग हो रही है और लोग उन्हें याद दिला रहे हैं कि एक्टर्स को ग्रिल करना, एक्टर्स को रोस्ट करना बहुत आसान है। लेकिन एक्टर्स की तरह काम करना कितना मुश्किल है, यह सौरभ द्विवेदी को रियलाइज हुआ होगा। दुनिया ने तो यह बात कह ही दी। राजपाल यादव ने भी अब सौरभ द्विवेदी के अगेंस्ट एक तंज कसा है। यह तंज उन्होंने बोलकर नहीं कसा है। वह कोई कंट्रोवर्सी नहीं चाहते हैं। लेकिन उन्होंने जो पिक्चर्स पोस्ट की है उसे देखकर कहा जा सकता है कि राजपाल यादव यहां पर सिर्फ और सिर्फ सौरभ द्विवेदी की ही खिल्ली उड़ा रहे हैं। राजपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ
पिक्चर्स पोस्ट की है। जिसमें वो उसी तरह तैयार हुए हैं जैसे कि कर्तव्य में सौरभ द्विवेदी को दिखाया गया है। उसी तरह के बड़े से सिंहासन पर बैठते हैं। जैसे सिंहासन पर सौरभ द्विवेदी को बैठे हुए दिखाया गया है। राजपाल यादव हंसते नजर आ रहे हैं और जो इमेजेस उनकी है वह सेम पोस्टर सेम पोज़ की है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि यह हुआ ना नेहले पे दहला। फाइनली, राजपाल भाई ने सौरभ द्विवेदी से उस बेइज्जती का बदला निकाल ही लिया।