ईरान और अमेरिका के बीच प्रपोजल प्रपोजल जारी है। एक की तरफ से प्रपोजल आता है। दूसरा गलतियां निकालकर काउंटर प्रपोजल भेज देता है। कुल मिलाकर स्टेटस कॉम्प्लिकेटेड है।
वजह है कमिटमेंट इशूज़ क्योंकि कोई भी टेस्टिमस होने को तैयार नहीं है। प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान को वार्निंग दे दी है कि वह जल्द ही पीस डील की बात आगे बढ़ाएं।
अपने मनपसंदीदा प्लेटफार्म ट्रू सोशल पर उन्होंने लिखा कि ईरान के लिए समय हाथ से निकलता जा रहा है। बेहतर होगा कि वे जल्द कुछ करें वरना उनका नामोनिशान खत्म हो जाएगा। समय बहुत कीमती है। ईरान की फर्स्ट न्यूज़ एजेंसी की एक रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक अमेरिका ने पीस डील के लिए पांच शर्तें रखी है।
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अगर लंबे समय के लिए शांति समझौता करना है तो ईरान को ये पांच शर्तें हर हाल में माननी होंगी। वरना बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी। क्या है वो शर्तें?
एक-एक कर जानते हैं। पहली शर्त है ईरान ने पाकिस्तान के जरिए जो प्रस्ताव भेजा था उसमें मांग की गई थी कि अमेरिकी सेना ने ईरान के इलाके पर बमबारी करके भारी नुकसान पहुंचाया है। इसलिए अमेरिका उसका कंपनसेशन दें। लेकिन अमेरिका ने ईरान को फूटी कौड़ी भी देने से साफ इंकार कर दिया है।
दूसरा पॉइंटर अमेरिका ने उल्टा शर्त रखी है कि ईरान के पास जो 400 किग्र रिफाइन किया हुआ यूरेनियम रखा है वो अमेरिका के हवाले कर दिया जाए। तीसरी शर्त अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान के फ्रीज किए गए एसेट्स में से 25% हिस्सा अभी रोक कर रखेगा। उसे रिलीज नहीं करेगा। चौथी शर्त पूरे ईरान में सिर्फ एक ही न्यूक्लियर प्लांट चालू रहना चाहिए।
बाकी सब बंद कर दिया जाए। पांचवी शर्त सिर्फ एक जगह खत्म होने से बात नहीं बनेगी। लेबनन समेत जितने भी मोर्चों पर लड़ाई चल रही है उन सभी को बातचीत के जरिए पूरी तरह सुलझाया जाए। तो ये पांच शर्तें अमेरिका ने रखी है। ईरान का क्या रिस्पांस है? तो ईरान के विदेश मंत्रालय के स्पोक पर्सन इस्माइल भगाई ने ट्रंप पर फिल्मी तंज कसा है। उन्होंने द अप्रेंटिस का एक वीडियो शेयर किया है। यह मूवी है। यह फिल्म ट्रंप के शुरुआती करियर पर बेस्ड है। वीडियो में ट्रंप के मेंटर रॉय कोहन जीत के रूल्स बता रहे हैं। रूल नंबर थ्री बता रहे हैं। और वो रूल नंबर थ्री यह है कि चाहे कुछ भी हो लोग तुम्हारे बारे में जो कुछ भी कहें तुम जीत का दावा करते रहो।
हार मत मानो। कभी भी हार मत मानना। ऐसा ट्रंप के मेंटर उस फिल्म में कह रहे हैं। वैसे पीस डील को लेकर ईरान ने भी अपनी तरफ से कुछ बड़ी शर्तें रखी हैं। क्या है वो शर्तें? यह भी जान लेते हैं। ईरान चाहता है कि सभी मोर्चों पर लड़ाई तुरंत रोकी जाए। लेमन के अंदर इजराइल लगातार हमले कर रहा है उसे रोका जाए। अमेरिका ने ईरान के जो एसेट्स फ्रीज़ करके रखे गए हैं वो भी रिलीज़ किए जाए और ईरान के ऊपर लगाए गए सभी सेंशंस को हटाया जाए ताकि ईरान भी दुनिया भर में व्यापार कर सके। अमेरिकी सेना ने ईरान के इलाके में जो बबारी की है और उससे जो नुकसान हुआ है अमेरिका उसकी भरपाई करे यानी कंपनसेशन दे। ईरान चाहता है कि अमेरिका स्टेट ऑफ हॉर्मोस पर ईरान के संप्रभु अधिकार यानी उसके पूरे कंट्रोल और हक को आधिकारिक तौर पर एक्सेप्ट करें। 8 अप्रैल को सीजफायर हुआ था। इसके बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच शांति की बातचीत हुई।
लेकिन इस बातचीत का कोई पक्का नतीजा नहीं निकल सका है अब तक। भले ही बातचीत फेल हो गई हो लेकिन ट्रंप ने इस विराम को अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दिया है।
हालांकि इसके साथ ही उन्होंने ईरान को धमकी भी दी है कि अगर उसने खत्म करने के लिए अमेरिका की शर्तों को नहीं माना तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। आए दिन कोई ना कोई देते रहते हैं।