तो कम से कम एक साल के लिए हमें विदेशों में जाने की बातों को टालना चाहिए। मोदी जी आप टेंशन मत लो। हम आपके साथ है। हमारा नानी घर तो फॉरेन जैसा। मिडिल ईस्ट में छिड़ी और बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही देशवासियों से इस संकट की घड़ी में कुछ अपील की थी।
जिसमें सोना ना खरीदने और कम से कम एक साल के लिए विदेश यात्रा टालने की अपील शामिल है ताकि विदेशी मुद्रा का देश से बाहर जाने से रोका जा सके। विदेशों में वैकेशन पर जाने का मिडिल क्लास में कल्चर बढ़ता जा रहा है। हमें तय करना होगा कि जब यह संकट का काल है और हमारी देशभक्ति हमें ललकार रही है तो कम से कम एक साल के लिए हमें विदेशों में जाने की बातों को टालना चाहिए।
पीएम मोदी की इस अपील पर सियासी गलियारों में भले ही अलग-अलग बातें चल रही हो। विपक्षी पीएम मोदी पर सवाल उठा रहे हो लेकिन एक नन्ही सी बच्ची पूरी मासूमियत के साथ पीएम मोदी के साथ खड़ी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रही है मोदी जी आप टेंशन मत लीजिए। हम आपके साथ हैं।
मोदी जी आप टेंशन मत लो। हम आपके साथ हैं और हम कोई फॉरेन ट्रिप नहीं जाते। हम तो सिर्फ नानी घर ही जाते हैं। हमारा नानी घर तो फॉरेन ट्रिप जैसा या आप टेंशन मत लो।
हम आपके साथ हैं। छोटी बच्ची भोली सी मुस्कान के साथ यह भी कह रही है कि हम विदेश यात्रा पर नहीं जाते हैं बल्कि हम नानी घर जाते हैं और नानी घर की यात्रा फॉरेन ट्रिप जैसी है। इस वायरल वीडियो को बीजेपी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है मोदी जी आप टेंशन मत लो। हम आपके साथ हैं। छोटी सी बच्ची लेकिन बातें पूरे देश का दिल जीत लेने वाली।
इस छोटी सी बच्ची की देशभक्ति देखकर दिल खुश हो जाएगा। आंखें नम हो जाएंगी। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने ऊर्जा संकट को देखते हुए देशवासियों से ना सिर्फ विदेश यात्रा एक साल तक टालने की अपील की थी बल्कि सार्वजनिक परिवहन साधनों के इस्तेमाल की नसीहत दी थी।
मेट्रो के इस्तेमाल परजोर दिया था। कार पुलिंग की बात कही थी और एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील भी की थी। साथियों हमें विदेशी मुद्रा बचाने के जो भी रास्ते हम लोग अपना सकते हैं हमें बचाना होगा। साथियों गोल्ड यानी सोने की खरीद एक और पहलू है जिसमें विदेशी मुद्रा बहुत अधिक खर्च होती है। एक जमाना था जब संकट आता था, कोई होता था तो लोग देश हित में सोना दान दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है।
लेकिन देश हित में हमको यह तय करना पड़ेगा कि साल भर तक घर में कोई भी फंक्शन हो, कोई भी कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। सोना नहीं खरीदेंगे। विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हमारी देशभक्ति हमें चुनौती दे रही है और हमें इस चुनौती को स्वीकार करते हुए विदेशी मुद्रा को बचाना होगा।