इंडस्ट्री को मिला नया जेम्स बॉन्ड डायरेक्टर ने किया खुलासा।अमेजन एमजीएम स्टूडियो की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया. जिसमें इस फ्रैंचाइजी को लेकर काफी कुछ कहा गया. इसी बीच नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर शेखर कपूर ने अगले जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग को लेकर अपना एक सुझाव दिया।
शेखर कपूर ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो वुड एक्टर को जॉन अब्राहम में अगला जेम्स बॉन्ड देखते हैं. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ‘जैसे-जैसे अगले जेम्स बॉन्ड की तलाश तेज हो रही है, डेनियल क्रेग के बाद मेरी राय में अगला जेम्स बॉन्ड जॉन अब्राहम को होना चाहिए.
इस ट्वीट के बाद जॉन ने इस पर जवाब भी दिया है।कहा, ‘आपके शब्दों और तारीफ से मैं सचमुच अभिभूत हूं. ऐसे व्यक्ति से यह सुनना, जिसने न केवल कहानी कहने के तरीके को नया रूप दिया, बल्कि दुनिया के सामने बॉन्ड के रूप में डेनियल क्रेग को देखने से पहले ही उन्हें पहचानने की क्षमता दिखाई… मेरे लिए आपका ये कहना भी बहुत मायने रखता है।
बॉन्ड की बात करें तो… मैं अभी से अपनी मार्टिनी ऑर्डर करने की ट्रेनिंग शुरू कर दूंगा. शेकन, नॉट स्टर्ड.’