जाने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनी राय और उनके पति सूरज नाम्या पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते में अनमन की खबरों को लेकर चर्चा में थे। दोनों के Instagram पर एक दूसरे को अनफॉलो करने के बाद तलाक की अफवाहएं तेज हो गई थी।
अब मोनी राय ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने और सूरज ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। मोनी ने अपने पोस्ट में कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई गई जिनका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है। अब जैसे कि आप सभी जानते हैं कि पॉपुलर अभिनेत्री मोनी राय उनके पति सूरज नाम्या ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अफवाओं पर खुद मुर लगा दी है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्तों में दरार और तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही थी। इसकी शुरुआत तब हुई जब मोनी और सूरज ने Instagram पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया।
इसके बाद फैंस लगातार सवाल उठाने लगे कि आखिर दोनों के बीच में क्या चल रहा है? अब इन सभी चर्चाओं के बीच मोनी रॉय ने अपने Instagram पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर साफ कर दिया है कि उन्होंने और सूरज ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला ले लिया है। मोनी ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई झूठी और मनगढ़ंत कहानियां बनाई गई हैं। जिससे वह काफी परेशान थी। उन्होंने कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों ने उनकी निजी जिंदगी को जरूरत से ज्यादा सनसनीखेज बनाने की कोशिश की। जबकि सच्चाई कुछ और ही थी।
मोनी ने यह भी बताया कि बदलती प्राथमिकताओं और काफी सोच विचार के बाद दोनों ने सम्मान और समझदारी के साथ अपने-अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। हालांकि मोनी ने भी यह भी कहा कि दोनों इस मुश्किल समय को शांति और गरिमा के साथ संभालना चाहते हैं और आगे भी अपनी दोस्ती बनाए रखने की कोशिश करेंगे। उन्होंने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद निजी और भावुक दौर है।
मोनी और सूरज की शादी को तकरीबन 4 साल हो चुके थे और दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते थे। ऐसे में उनके अलग होने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
अब सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस खबर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दोनों के फैसले को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही है।