Cli

स्मार्ट वॉच’ ने ली एक्टर की जान ?एक गलती… रुक गई सांसें !

Uncategorized

क्या लापरवाही ने ली एक्टर दिलीप राज की जान? सीने के दर्द को इग्नोर करना सांसों पर पड़ा भारी। स्मार्ट वॉच पर जताया भरोसा और जान देकर चुकानी पड़ी कीमत। डॉक्टर्स को नहीं मिला दिलीप की जान बचाने का भी मौका।

महज 47 की उम्र में दुनिया छोड़ गए एक्टर। रोती बिलखती रह गई बीवी और दो मासूम बेटियां। साउथ एक्टर दिलीप राज के निधन की खबर ने पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। महज 47 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से दिलीप का निधन हो गया। पूरी तरह से फिट दिखने वाले दिलीप का यूं बेवख़्त मौत के मुंह में समा जाना उनके हर जानने वाले को सदमा दे गया है। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की 25वीं सालगिरह मनाने की तैयारियां हो रही थी, वहां अब सिर्फ मातम पसरा हुआ है।

पत्नी और मासूम बेटियां इस सदमे से टूट चुकी हैं। लेकिन अब दिलीप राज के आखिरी पलों को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसने लोगों को और भी ज्यादा हैरान कर दिया है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप राज को 12 मई की रात सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई थी।

लेकिन अस्पताल जाने की बजाय उन्होंने पहले अपनी स्मार्ट वॉच पर हार्ट रेट चेक किया। कहा जा रहा है कि वॉच में सब कुछ नॉर्मल दिखाई दे रहा था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं समझी। लेकिन ज्यादा रात होने के बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ती चली गई। दर्द तेज होने लगा और फिर उन्हें आननफानन में अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन अफसोस दिलीप राज जिंदगी की जंग हार गए। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप राज को कुछ दिनों पहले गोवा ट्रिप के दौरान ही सीने में दर्द और बेचैनी भी महसूस होने लगी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें एहसास हो गया था कि कुछ ठीक नहीं है और वह बेंगलुरु लौटकर चेकअप कराने वाले थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अगर दिलीप समय रहते अस्पताल पहुंच जाते तो उनकी जान बच सकती थी?

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स भी यही कह रहे हैं कि स्मार्ट वॉच सिर्फ एक बेसिक हेल्थ डिवाइस है। वो डॉक्टर या मेडिकल ट्रीटमेंट की जगह कभी नहीं ले सकती। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दिलीप ने दर्द और बेचैनी के बावजूद काफी देर तक मेडिकल हेल्प लेने में देरी की। उनके एक करीबी ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने डॉक्टर के पास जाने के अलावा सब कुछ किया। यही बात अब लोगों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। दिलीप राज की फैमिली में कहां सिल्वर जुबली का जश्न होने वाला था लेकिन अचानक निधन के बाद उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। उनकी पत्नी श्रीधा और दोनों बेटियां इस सदमे में पूरी तरह टूट चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिलीप आखिरी समय तक एक्टिव थे और लगातार काम कर रहे थे। ऐसे में उनका अचानक यूं चले जाना हर किसी को झजझोर गया है और उनकी मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या हम टेक्नोलॉजी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने लगे हैं। L

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *