फैशन और फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इवेंट कांस फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चुका है और यहां पर बॉलीवुड सितारों ने एक के बाद एक अपना जलवा दिखाना शुरू किया है कांस फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट की तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है। एक के बाद एक उनके नए लुक सामने आ रहे हैं लेकिन इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें आलिया गुस्से में दिखाई दे रही है।
दरअसल, हुआ ये कि कान्स की सड़कों पर टहलते समय अचानक फैंस और फोटोग्राफर्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि, लोग सेल्फी और फोटो के लिए उनके इतने करीब आ गए कि उनका रास्ता ही ब्लॉक हो गया. शुरुआत में तो आलिया रुकीं और मुस्कुराते हुए फैंस के साथ फोटो खिंचवाई, लेकिन जब भीड़ बढ़ती ही गई और लोग हटने का नाम नहीं ले रहे थे, तो आलिया के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने थोड़ा परेशान होते हुए पूछा ‘हो गया अभी?’
हालांकि बाद में वहां की सिक्योरिटी गार्ड से आलिया को उनकी कार तक पहुंचा यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।